Bhagavad Gita Chapter 16: भगवद गीता सोलहवाँ अध्याय अर्थ सहित

क्या आपने कभी भी अपने जीवन में श्री भगवद गीता का पाठ किया है? यदि नहीं तो हम आपके लिए एक नयी सीरीज प्रारंभ करने जा रहे है| जिसमे हम आपको गीता के प्रत्येक अध्याय में उपस्थित सभी श्लोकों के हिंदी अथवा अंग्रेजी अर्थ बतायेंगे| जिसकी सहायता से आप इस भगवद गीता सोलहवाँ अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 16) को बहुत ही अच्छे से समझ पायेंगे, जिसमे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कई ज्ञान की बातें बताई है| इस पवित्र ग्रन्थ की रचना पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व महर्षि वेदव्यास जी के द्वारा की गई थी| आज हम भगवद गीता सोलहवाँ अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 16) को हिंदी तथा अंग्रेजी अर्थ सहित आपको समझाएंगे|

Bhagavad Gita Chapter 16

इसके आलवा यदि आप ऑनलाइन किसी भी पूजा जैसे गृह प्रवेश पूजा (Griha Pravesh Puja), विवाह पूजा (Marriage Puja), तथा ऋण मुक्ति पूजा (Rin Mukti Puja) के लिए आप हमारी वेबसाइट 99Pandit की सहायता से ऑनलाइन पंडित बहुत आसानी से बुक कर सकते है| इसी के साथ हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Whatsapp पर भी हमसे संपर्क कर सकते है|

Chapter 16 – दैवासुर संपदा विभाग योग (Daivasura Sampad Vibhaga Yoga)


Bhagavad Gita Chapter 16 Verse (1-2)

श्रीभगवानुवाच अभयं सत्त्वसंशुद्धि र्ज्ञानयोगव्यवस्थितिः ।
दानं दमश्च यज्ञश्च स्वाध्यायस्तप आर्जवम् ॥
अहिंसा सत्यमक्रोधस् त्यागः शान्तिरपैशुनम् ।
दया भूतेष्वलोलुप्त्वं मार्दवं ह्रीरचापलम् ॥

हिंदी अर्थ – श्री भगवान बोले – भय का सर्वथा अभाव, अन्तःकरण की पूर्ण निर्मलता, तत्त्वज्ञान के लिए ध्यान योग में निरंतर दृढ स्थिति और सात्त्विक दान, इन्द्रियों का दमन, भगवान, देवता और गुरुजनों की पूजा तथा अग्निहोत्र आदि उत्तम कर्मों का आचरण एवं वेद-शास्त्रों का पठन-पाठन तथा भगवान के नाम और गुणों का कीर्तन, स्वधर्म पालन के लिए कष्टसहन और शरीर तथा इन्द्रियों के सहित अंत:करण की सरलता| मन,वाणी और शरीर से किसी को कष्ट न देना, यथार्थ और प्रिय भाषण, अपना अपकार करने वाले पर भी क्रोध का न होना, कर्मों में कर्तापन के अभिमान का त्याग, अंत:करण की उपरति, किसी की भी निंदादि न करना लोक और शास्त्र से विरुद्ध आचरण में लज्जा और व्यर्थ चेष्टाओं का अभाव|

English Meaning – Shri Bhagwan said – Complete absence of fear, complete purity of conscience, constant steadfastness in meditation and yoga for spiritual knowledge and sattvik charity, suppression of senses, worship of God, deities and Mentors and conduct of good deeds like Agnihotra and the study of Vedas and scriptures. Reading and chanting God’s name and qualities, enduring hardships to follow one’s religion of conscience along with body and senses. Not hurting anyone with mind, speech or body, speaking truthfully and lovingly, not being angry even at those who do you harm, giving up the pride of being a doer in actions, obeying conscience, not criticizing anyone, people and Absence of shame and wasteful efforts in conduct contrary to the scriptures.


Bhagavad Gita Chapter 16 Verse (3-4)

तेजः क्षमा धृतिः शौचमद्रोहो नातिमानिता ।
भवन्ति संपदं दैवीम भिजातस्य भारत ॥
दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोधः पारुष्यमेव च ।
अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ संपदमासुरीम् ॥

हिंदी अर्थ – तेज, क्षमा, धैर्य, बाहर की शुद्धि एवं किसी में भी शत्रुभाव का न होना और अपने में पूज्यता के अभिमान का अभाव – ये सब तो हे अर्जुन ! दैवी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण है| हे पार्थ ! दंभ, घमंड और अभिमान तथा क्रोध, कठोरता और अज्ञान भी – ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण है|

English Meaning – Sharpness, forgiveness, patience, external purity, absence of enmity towards anyone and absence of pride in one’s own respectability. O Arjun! These are the characteristics of a man born with divine wealth. Hey Parth! Conceit and arrogance as well as anger and ignorance. All these are the characteristics of a man born with demonic wealth.


Bhagavad Gita Chapter 16 Verse (5-6)

दैवी संपद्विमोक्षाय निबन्धायासुरी मता ।
मा शुचः संपदं दैवीम भिजातोऽसि पाण्डव ॥
द्वौ भूतसर्गौ लोकेऽ स्मिन्दैव आसुर एव च ।
दैवो विस्तरशः प्रोक्त आसुरं पार्थ मे शृणु ॥

हिंदी अर्थ – दैवी सम्पदा मुक्ति के लिए और आसुरी सम्पदा बाँधने के लिए मानी गई है| इसलिए हे अर्जुन ! तू शोक मत कर, क्योंकि तू दैवी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुआ है| हे अर्जुन ! इस लोक में भूतों की सृष्टी यानि मनुष्य समुदाय दो ही प्रकार का है, एक तो दैवी प्रकृति वाला और दूसरा आसुरी प्रकृति वाला| उनमे से दैवी प्रकृति वाला तो विस्तारपूर्वक कहा गया, अब तू आसुरी प्रकृति वाले मनुष्य समुदाय को भी विस्तारपूर्वक मुझसे सुन|

English Meaning – Divine wealth is considered for liberation and demonic wealth is considered for bondage. Therefore O Arjun! Do not mourn, because you were born with divine wealth. Hey Arjun! In this world the human community is of two types, one of divine nature and the other of demonic nature. Among them, those of divine nature were told in detail, now you should listen to me in detail about the human community of demonic nature also.


Bhagavad Gita Chapter 16 Verse (7-8)

प्रवृत्तिं च निवृत्तिं च जना न विदुरासुराः ।
न शौचं नापि चाचारो न सत्यं तेषु विद्यते ॥
असत्यमप्रतिष्ठं ते जगदाहुरनीश्वरम् ।
अपरस्परसंभूतं किमन्यत्कामहैतुकम् ॥

हिंदी अर्थ – आसुर स्वभाव वाले मनुष्य प्रवृति और निवृति – इन दोनों को ही नहीं जानते| इसलिए उनमे न तो बाहर-भीतर की शुद्धि है, न श्रेष्ठ आचरण है और न सत्य भाषण ही है| वे आसुरी प्रकृति वाले मनुष्य कहा करते है कि जगत आश्रयरहित, सर्वथा, असत्य और बिना ईश्वर के, अपने आप केवल स्त्री-पुरुष के संयोग से उत्पन्न है, अतएव केवल काम ही इसका कारण है| इसके सिवा और क्या है?

English Meaning – People with a demonic nature do not know both nature and retirement. That is why there is neither inner and outer purity in them nor good conduct nor truthful speech. Those people of demonic nature say that the world is without shelter, completely false and without God, it is created automatically only by the union of man and woman, hence only lust is the reason for it. What else is there besides this?


Bhagavad Gita Chapter 16 Verse (9-10)

एतां दृष्टिमवष्टभ्य नष्टात्मानोऽल्पबुद्धयः ।
प्रभवन्त्युग्रकर्माणः क्षयाय जगतोऽहिताः ॥
काममाश्रित्य दुष्पूरं दम्भमानमदान्विताः ।
मोहाद्‌गृहीत्वासद्ग्राहान् प्रवर्तन्तेऽशुचिव्रताः ॥

हिंदी अर्थ – इस मिथ्या ज्ञान को अवलंबन करके जिनका स्वभाव नष्ट हो गया तथा जिनकी बुद्धि मंद है, वे सब अपकार करने वाले क्रूरकर्मी मनुष्य केवल जगट के नाश के लिए ही समर्थ होते है| वे दम्भ, मान और मद से युक्त मनुष्य किसी प्रकार भी पूर्ण न होने वाली कामनाओं का आश्रय लेकर, अज्ञान से मिथ्या सिद्धांतों को ग्रहण करके भ्रष्ट आचरणों को धारण करके संसार में विचरते है|

English Meaning – By relying on this false knowledge, those whose nature has been destroyed and whose intelligence is dull, those cruel people who commit evil are capable only of destroying the world. Those people full of arrogance, pride and pride wander in the world taking refuge in desires that cannot be fulfilled, adopting false principles through ignorance and adopting corrupt practices.


Bhagavad Gita Chapter 16 Verse (11-12)

चिन्तामपरिमेयां च प्रलयान्तामुपाश्रिताः ।
कामोपभोगपरमा एतावदिति निश्चिताः ॥
आशापाशशतैर्बद्धाः कामक्रोधपरायणाः ।
ईहन्ते कामभोगार्थमन् यायेनार्थसञ्चयान् ॥

हिंदी अर्थ – तथा वे मृत्युपर्यंत रहने वाली असंख्य चिंताओं का आश्रय लेने वाले, विषयभोगों के भोगने में तत्पर रहने वाले और ‘इतना ही सुख है’ इस प्रकार मानने वाले होते है| वे आशा की सैंकड़ों फांसियों से बंधे हुए मनुष्य काम-क्रोध के परायण होकर विषय भोगों के लिए अन्यायपूर्वक धनादि पदार्थों का संग्रह करने की चेष्टा करते है|

English Meaning – And they take shelter from innumerable worries that last till death, are ready to enjoy sensual pleasures and believe in the sense that ‘there is only so much happiness’. Those people, tied with hundreds of nooses of hope, become dependent on lust and anger and try to accumulate wealth etc. unjustly for the sake of sensual pleasures.


Bhagavad Gita Chapter 16 Verse (13-14)

इदमद्य मया लब्धमिमं प्राप्स्ये मनोरथम् ।
इदमस्तीदमपि मे भविष्यति पुनर्धनम् ॥
असौ मया हतः शत्रुर्हनिष्ये चापरानपि ।
ईश्वरोऽहमहं भोगी सिद्धोऽहं बलवान्सुखी ॥

हिंदी अर्थ – वे सोचा करते है कि मैंने आज यह प्राप्त कर लिया और अब इस मनोरथ को प्राप्त कर लूँगा| मेरे पास यह इतना धन है और फिर भी यह हो जाएगा| मैंने उस शत्रु को मार डाला है और मैं दूसरों को भी मार डालूँगा| मैं स्वामी हूं, मैं भोक्ता हूं, मैं परिपूर्ण हूं, मैं बलवान और प्रसन्न हूं।

English Meaning – They think that I have achieved this today and now I will achieve this desire. You need to know that I have this much money and yet it will happen. I have killed that enemy and I will kill others too. I am the master and the enjoyer, I am complete, I am strong and happy.

Bhagavad Gita Chapter 16

Bhagavad Gita Chapter 16 Verse (15-16)

आढ्योऽभिजनवानस्मि कोऽन्योऽस्ति सदृशो मया ।
यक्ष्ये दास्यामि मोदिष्य इत्यज्ञानविमोहिताः ॥
अनेकचित्तविभ्रान्ता मोहजालसमावृताः ।
प्रसक्ताः कामभोगेषु पतन्ति नरकेऽशुचौ ॥

हिंदी अर्थ – मैं बड़ा धनी और बड़े कुटुंब वाला हूँ| मेरे समान दूसरा कौन है? मैं यज्ञ करूँगा, दान करूँगा और आमोद-प्रमोद करूँगा| इस प्रकार अज्ञान से मोहित रहने वाले तथा अनेक प्रकार से भ्रमित चित्त वाले मोहरूप जाल से समावृत और विषयभोगों में अत्यंत आसक्त आसुरलोग महान अपवित्र नरक में गिरते है|

English Meaning – I am very rich and have a big family. Who else is like me? I will perform yagya, donate and have fun. In this way, the demonic people, who are deluded by ignorance and have confused minds in many ways, entangled in the web of illusion and extremely attached to sensual pleasures, fall into the great impure hell.


Bhagavad Gita Chapter 16 Verse (17-18)

आत्मसंभाविताः स्तब्धा धनमानमदान्विताः ।
यजन्ते नामयज्ञैस्ते दम्भेनाविधिपूर्वकम् ॥
अहंकारं बलं दर्पं कामं क्रोधं च संश्रिताः ।
मामात्मपरदेहेषु प्रद्विषन्तोऽभ्यसूयकाः ॥

हिंदी अर्थ – वे अपने-आपको ही श्रेष्ठ मानने वाले घमंडी पुरुष धन और मान के मद से युक्त होकर केवल नाममात्र के यज्ञों द्वारा पाखण्ड से शास्त्रविधिरहित यजन करते है| वे अहंकार, बल, घमंड, कामना और क्रोधादि के परायण और दूसरों की निंदा करने वाले पुरुष अपने और दूसरों के शरीर में स्थित मुझ अन्तर्यामी से द्वेष करने वाले होते है|

English Meaning – Those arrogant men, who consider themselves superior and are intoxicated with wealth and honour, hypocritically perform yagyas without the scriptures through nominal yagyas. Those people who are addicted to ego, force, pride, desire and anger etc. and who criticize others are the ones who hate the inner self present in their own and others’ bodies.


Bhagavad Gita Chapter 16 Verse (19-20)

तानहं द्विषतः क्रुरान् संसारेषु नराधमान् ।
क्षिपाम्यजस्रमशुभाना सुरीष्वेव योनिषु ॥
आसुरीं योनिमापन्ना मूढा जन्मनि जन्मनि ।
मामप्राप्यैव कौन्तेय ततो यान्त्यधमां गतिम् ॥

हिंदी अर्थ – उन द्वेष करने वाले पापचारी और क्रूरकर्मी नराधमों को मैं संसार में बार-बार आसुरी योनियों में ही डालता हूँ| हे अर्जुन ! वे मूढ़ मुझको न प्राप्त होकर ही जन्म-जन्म में आसुरी योनि को प्राप्त होते है, फिर उससे भी अति नीच गति को ही प्राप्त होते है अर्थात घोर नरकों में पड़ते है|

English Meaning – I repeatedly put those malicious, sinful and cruel people in the world into demonic species. Hey Arjun! Those fools, without attaining Me, attain demonic birth in every birth. then attain even lower levels, that is, they fall into severe hells.


Bhagavad Gita Chapter 16 Verse (21-22)

त्रिविधं नरकस्येदं द्वारं नाशनमात्मनः ।
कामः क्रोधस्तथा लोभस् तस्मादेतत्त्रयं त्यजेत् ॥
एतैर्विमुक्तः कौन्तेय तमोद्वारैस्त्रिभिर्नरः ।
आचरत्यात्मनः श्रेयस् ततो याति परां गतिम् ॥

हिंदी अर्थ – काम, क्रोध तथा लोभ – ये तीन प्रकार के नरक के द्वार आत्मा का नाश करने वाले अर्थात उसको अधोगति में ले जाने वाले है| अतएव इन तीनों को त्याग देना चाहिए| हे अर्जुन ! इन तीनों नरक के द्वारों से मुक्त पुरुष अपने कल्याण का आचरण करता है| इससे वह परमगति को जाता है अर्थात मुझको प्राप्त हो जाता है|

English Meaning – Lust, anger and greed – these three types of gates of hell destroy the soul i.e. take it to degradation. Therefore these three should be abandoned. Hey Arjun! The man freed from these three gates of hell pursues his welfare. By this he goes to the ultimate goal i.e. he attains me.


Bhagavad Gita Chapter 16 Verse (23-24)

यः शास्त्रविधिमुत्सृज्य वर्तते कामकारतः ।
न स सिद्धिमवाप्नोति न सुखं न परां गतिम् ॥
तस्माच्छास्त्रं प्रमाणं ते कार्याकार्यव्यवस्थितौ ।
ज्ञात्वा शास्त्रविधानोक्तं कर्म कर्तुमिहार्हसि ॥

हिंदी अर्थ – जो पुरुष शास्त्र विधि को त्यागकर अपनी इच्छा से मनमाना आचरण करता है, वह न सिद्धि को प्राप्त होता है, न परमगति को और न सुख को ही| इससे तेरे लिए इस कर्तव्य और अकर्तव्य की व्यवस्था में शास्त्र ही प्रमाण है| ऐसा जानकार तू शास्त्र विधि से नियत कर्म ही करने योग्य है|

English Meaning – The person who abandons the scriptures and behaves as per his wish, neither attains success, nor attains the supreme path, nor attains happiness. Therefore, for you the scriptures are the only proof in this system of duties and non-duties. Knowing this, you are capable of doing only the work prescribed by the scriptures.


भगवद गीता सोलहवाँ अध्याय समाप्त


Bhagavad Gita Chapter 15: भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय अर्थ सहित

क्या आपने कभी भी अपने जीवन में श्री भगवद गीता का पाठ किया है? यदि नहीं तो हम आपके लिए एक नयी सीरीज प्रारंभ करने जा रहे है| जिसमे हम आपको गीता के प्रत्येक अध्याय में उपस्थित सभी श्लोकों के हिंदी अथवा अंग्रेजी अर्थ बतायेंगे| जिसकी सहायता से आप इस भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 15) को बहुत ही अच्छे से समझ पायेंगे, जिसमे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कई ज्ञान की बातें बताई है| इस पवित्र ग्रन्थ की रचना पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व महर्षि वेदव्यास जी के द्वारा की गई थी| आज हम भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 15) को हिंदी तथा अंग्रेजी अर्थ सहित आपको समझाएंगे|

भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय

इसके आलवा यदि आप ऑनलाइन किसी भी पूजा जैसे सत्यनारायण पूजा (Satyanarayan Puja), विवाह पूजा (Marriage Puja), तथा ऑफिस उद्घाटन पूजा (Office Opening Puja) के लिए आप हमारी वेबसाइट 99Pandit की सहायता से ऑनलाइन पंडित बहुत आसानी से बुक कर सकते है| इसी के साथ हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Whatsapp पर भी हमसे संपर्क कर सकते है|

Chapter 15 – पुरुषोत्तम योग (Purushottama Yoga)


भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय श्लोक (1-2)

श्रीभगवानुवाच ऊर्ध्वमूलमधःशाखम श्वत्थं प्राहुरव्ययम् ।
छन्दांसि यस्य पर्णानि यस्तं वेद स वेदवित् ॥
अधश्चोर्ध्वं प्रसृतास्तस्य शाखा गुणप्रवृद्धा विषयप्रवालाः ।
अधश्च मूलान्यनुसंततानि कर्मानुबन्धीनि मनुष्यलोके ॥

हिंदी अर्थ – श्री भगवान बोले – आदिपुरुष परमेश्वर रूप मूल वाले और ब्रह्मा रूप मुख्य शाखा वाले जिस संसार रूप पीपल वृक्ष को अविनाशी कहते है तथा वेद जिसके पत्ते कहे गए है, उस संसार रूप वृक्ष को जो पुरुष मूलसहित सत्त्व को जानता है, वह वेद के तात्पर्य को जानने वाला है| उस संसार वृक्ष की तीनों गुणोंरूप जल के द्वारा बढ़ी हुई एवं विषय-भोग रूप कोंपलोंवाली देव, मनुष्य और तिर्यक् आदि योनिरूप शाखाएँ नीचे और ऊपर सर्वत्र फैली हुई है तथा मनुष्य लोक में कर्मों के अनुसार बाँधने वाली अहंता-ममता और वासना रूप जड़े भी नीचे और ऊपर सभी लोकों में व्याप्त हो रही है|

English Meaning – Shri Bhagwan said – The world form the Peepal tree which is called imperishable and whose leaves are called Vedas, having the origin in the form of Adipurusha God and the main branch in the form of Brahma, the one who knows the essence of Sattva along with the Purusha root, can understand the meaning of the Vedas. I am going to know. The branches of that world tree, which have grown through water in the form of three gunas and have buds in the form of sensual pleasures, gods, human beings and oblique etc., are spread everywhere below and above, and the roots in the form of ego, attachment and lust, which bind the human world according to their deeds, are also below. And above it is spreading all over the world.


भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय श्लोक (3-4)

न रूपमस्येह तथोपलभ्यते नान्तो न चादिर्न च संप्रतिष्ठा ।
अश्वत्थमेनं सुविरूढमूल मसङ्गशस्त्रेण दृढेन छित्त्वा ॥
ततः पदं तत्परिमार्गितव्यं यस्मिन्गता न निवर्तन्ति भूयः ।
तमेव चाद्यं पुरुषं प्रपद्ये यतः प्रवृत्तिः प्रसृता पुराणी ॥

हिंदी अर्थ – इस संसार रूपी वृक्ष का स्वरुप जैसा बताया गया है वैसा यहाँ विचार काल में नहीं पाया जाता है|क्योंकि न तो इसका आदि है और न अंत है तथा न इसकी अच्छी प्रकार की स्थिति है| इसलिए इस अहंता, ममता और वासनारूप अति दृढ मूलों वाले संसार रूप पीपल के वृक्ष को दृढ वैराग्य रूप शास्त्र द्वारा काटकर उसके पश्चात उस परम-पदरूप परमेश्वर को भलीभांति खोजना चाहिए, जिसमे गए हुए पुरुष पुनः इस संसार में लौटकर संसार में नहीं आते और जिस परमेश्वर से इस पुरातन संसार वृक्ष की प्रवृति विस्तार को प्राप्त हुई है, उसी आदिपुरुष नारायण के मैं शरण हूँ – इस प्रकार दृढ़ निश्चय करके उस परमेश्वर का मनन और निदिध्यासन करना चाहिए|

English Meaning – The form of the tree of this world as described here is not found in the time of thought because it neither has a beginning nor an end nor does it have a good state. Therefore, this Peepal tree of the world, which has very strong roots in the form of egoism, attachment and lust, should be cut down through the scriptures in the form of strong dispassion and after that one should thoroughly search for that supreme form of God, in whom the men who have gone do not come back to this world again and in whom The tendency of this ancient world tree to expand has been received from God, I take refuge in the same Adipurush Narayana – in this way, with a strong determination, one should meditate and meditate on that God.


भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय श्लोक (5-6)

निर्मानमोहा जितसङ्गदोषा अध्यात्मनित्या विनिवृत्तकामाः ।
द्वन्द्वैर्विमुक्ताः सुखदुःखसंज्ञै र्गच्छन्त्यमूढाः पदमव्ययं तत् ॥
न तद्भासयते सूर्यो न शशाङ्को न पावकः ।
यद्गत्वा न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम ॥

हिंदी अर्थ – जिनका मान और मोह नष्ट हो गया है| जिन्होंने आसक्ति रूप दोष को जीत लिया है, जिनकी परमात्मा के स्वरुप में नित्य स्थिति है और जिनकी कामनाएं पूर्ण रूप से नष्ट हो गई है – वे सुख-दुःख नामक से विमुक्त ज्ञानीजन उस अविनाशी परम पद को प्राप्त होते है| जिस परम पद को प्राप्त होकर मनुष्य लौटकर संसार में नहीं आते उस स्वयं प्रकाश परम पद को न सूर्य प्रकाशित कर सकता है, न चंद्रमा और न अग्नि ही, वही मेरा परम धाम है|

English Meaning – Whose respect and attachment have been destroyed. Those who have conquered the defect of attachment, who have a constant state in the form of God and whose desires have been completely destroyed – those knowledgeable people who are free from the so-called pleasures and pains, attain that imperishable supreme state. Neither the sun, nor the moon, nor even fire can illuminate that supreme state, the light of which humans do not return to this world, that is my ultimate abode.


भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय श्लोक (7-8)

ममैवांशो जीवलोके जीवभूतः सनातनः ।
मनःषष्ठानीन्द्रियाणि प्रकृतिस्थानि कर्षति ॥
शरीरं यदवाप्नोति यच्चाप्युत्क्रामतीश्वरः ।
गृहित्वैतानि संयाति वायुर्गन्धानिवाशयात् ॥

हिंदी अर्थ – इस शरीर में यह जीवात्मा मेरा ही सनातन अंश है और वही इन प्रकृति में स्थित मन और पांचों इन्द्रियों को आकर्षित करता है| वायु गंध के स्थान से गंध को जैसे ग्रहण करके ले जाता है, वैसे ही देहादिका स्वामी जीवात्मा भी जिस शरीर का त्याग करता है, उससे इन मन सहित इन्द्रियों को ग्रहण करके फिर जिस शरीर को प्राप्त होता है – उसमे जाता है|

English Meaning – This soul in this body is my eternal part and it attracts the mind and the five senses located in this nature. Just as the air absorbs the smell from the place of smell, in the same way, the physical master soul also absorbs the senses along with the mind from the body which it leaves and then goes into the body which it receives.


भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय श्लोक (9-10)

श्रोत्रं चक्षुः स्पर्शनं च रसनं घ्राणमेव च ।
अधिष्ठाय मनश्चायं विषयानुपसेवते ॥
उत्क्रामन्तं स्थितं वापि भुञ्जानं वा गुणान्वितम् ।
विमूढा नानुपश्यन्ति पश्यन्ति ज्ञानचक्षुषः ॥

हिंदी अर्थ – यह जीवात्मा श्रोत, चक्षु और त्वचा को तथा रसना, घ्राण और मन को आश्रय करके – अर्थात इन सबके सहारे से ही विषयों का सेवन करता है| शरीर को छोड़कर जाते हुए को अथवा शरीर में स्थित हुए को अथवा विषयों को भोगते हुए को इस प्रकार तीनों गुणों से युक्त हुए को भी अज्ञानीजन नहीं जानते, केवल ज्ञानरूप नेत्रों वाले विवेकशील ज्ञानी ही तत्त्व से जानते है|

English Meaning – This living soul consumes the objects by taking shelter of the source, eyes and skin and with the help of taste, smell and mind – that is, with the help of all these. Ignorant people do not know the one leaving the body or the one present in the body or the one enjoying the objects. Thus, even the ignorant people do not know the one having all three qualities; only the discriminating knowledgeable ones with the eyes of knowledge know it from the element.

भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय

भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय श्लोक (11-12)

यतन्तो योगिनश्चैनं पश्यन्त्यात्मन्यवस्थितम् ।
यतन्तोऽप्यकृतात्मानो नैनं पश्यन्त्यचेतसः ॥
यदादित्यगतं तेजो जगद्भासयतेऽखिलम् ।
यच्चन्द्रमसि यच्चाग्नौ तत्तेजो विद्धि मामकम् ॥

हिंदी अर्थ – यत्न करने वाले योगीजन भी अपने हृदय में स्थित इस आत्मा को तत्त्व से जानते है, किन्तु जिन्होंने अपने अन्तःकरण को शुद्ध नहीं किया है, ऐसे अज्ञानीजन तो यत्न करते रहने पर भी इस आत्मा को नहीं जानते है| सूर्य में स्थित जो तेज सम्पूर्ण जगत को प्रकाशित करता है तथा जो तेज चंद्रमा में है और जो अग्नि में है – उसको तू मेरा ही तेज जान|

English Meaning – Yogis who make efforts also know this soul present in their heart in principle, but those who have not purified their conscience, such ignorant people do not know this soul even after making efforts. The glory that is present in the Sun illuminates the whole world, the glory that is in the Moon and the glory that is in the fire – you know that to be my glory.


भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय श्लोक (13-14)

गामाविश्य च भूतानि धारयाम्यहमोजसा ।
पुष्णामि चौषधीः सर्वाः सोमो भूत्वा रसात्मकः ॥
अहं वैश्वानरो भूत्वा प्राणिनां देहमाश्रितः ।
प्राणापानसमायुक्तः पचाम्यन्नं चतुर्विधम् ॥

हिंदी अर्थ – और मैं ही पृथ्वी में प्रवेश करके अपनी शक्ति में सब भूतों को धारण करता हूँ और रस्स्वरूप अर्थात अमृतमय चंद्रमा होकर सम्पूर्ण औषधियों को अर्थात वनस्पतियों को पुष्ट करता हूँ| मैं ही सब प्राणियों के शरीर में स्थित रहने वाला प्राण और अपान से संयुक्त वैश्वानर अग्निरूप होकर चार प्रकार के अन्न को पचाता हूँ|

English Meaning – And I, entering the earth, hold all the ghosts under my power and in the form of essence i.e. nectar-filled moon, I nourish all the medicines i.e. plants. I am the one present in the bodies of all living beings, combined with Prana and Apana, in the form of Vaishwanar Agni, who digests the four types of food.


भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय श्लोक (15-16)

सर्वस्य चाहं हृदि संनिविष्टो मत्तः स्मृतिर्ज्ञानमपोहनं च ।
वेदैश्च सर्वैरहमेव वेद्यो वेदान्तकृद्वेदविदेव चाहम् ॥
द्वाविमौ पुरुषौ लोके क्षरश्चाक्षर एव च ।
क्षरः सर्वाणि भूतानि कूटस्थोऽक्षर उच्यते ॥

हिंदी अर्थ – मैं ही सब प्राणियों के हृदय में अंतर्यामी रूप से स्थित हूँ तथा मुझसे ही स्मृति, ज्ञान और अपोहन होता है और सब वेदों द्वारा मैं ही जानने योग्य हूँ तथा वेदान्त का कर्ता और वेदों को जानने वाला भी मैं ही हूँ| इस संसार में नाशवान और अविनाशी भी ये दो प्रकार के पुरुष है| इनमे सम्पूर्ण भूतप्राणियों के शरीर तो नाशवान और जीवात्मा अविनाशी कहा जाता है|

English Meaning – I am the one who is present internally in the heart of all living beings and it is from me that memory, knowledge and education take place and I am the only one capable of being known through all the Vedas and I am the doer of Vedanta and the knower of the Vedas. There are two types of men in this world, perishable and immortal. In these, the bodies of all the living beings are said to be perishable and the soul is said to be indestructible.


भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय श्लोक (17-18)

उत्तमः पुरुषस्त्वन्यः परमात्मेत्युदाहृतः ।
यो लोकत्रयमाविश्य बिभर्त्यव्यय ईश्वरः ॥
यस्मात्क्षरमतीतो ऽहमक्षरादपि चोत्तमः ।
अतोऽस्मि लोके वेदे च प् रथितः पुरुषोत्तमः ॥

हिंदी अर्थ – इन दोनों से उत्तम पुरुष तो अन्य ही है, जो तीनों लोकों में प्रवेश करके सबका धारण-पोषण करता है एवं अविनाशी परमेश्वर और परमात्मा – इस प्रकार कहा गया है| क्योंकि मैं नाशवान जड़वर्ग – क्षेत्र से तो सर्वथा अतीत हूँ और अविनाशी जीवात्मा से भी उत्तम हूँ, इसलिए लोक में और वेद में भी पुरुषोत्तम नाम से प्रसिद्ध हूँ|

English Meaning – There is someone else who is better than these two, who enters all three worlds and sustains everyone and is the imperishable God and Supreme Soul – it has been said thus. Because I am completely beyond the perishable material world and am better than the immortal soul, hence I am famous in the world and in the Vedas by the name Purushottam.


भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय श्लोक (19-20)

यो मामेवमसंमूढो जानाति पुरुषोत्तमम् ।
स सर्वविद्भजति मां सर्वभावेन भारत ॥
इति गुह्यतमं शास्त्र मिदमुक्तं मयानघ ।
एतद्‌बुद्ध्वा बुद्धिमान् स्यात्कृतकृत्यश्च भारत ॥

हिंदी अर्थ – भारत ! जो ज्ञानी पुरुष मुझको इस प्रकार तत्त्व से पुरुषोत्तम जानता है, वह सर्वज्ञ पुरुष सब प्रकार से निरंतर मुझ वासुदेव परमेश्वर को ही भजता है| हे निष्पाप अर्जुन ! इस प्रकार यह अति रहस्ययुक्त गोपनीय शास्त्र मेरे द्वारा कहा गया, इसको तत्त्व से जानकार मनुष्य ज्ञानवान और कृतार्थ हो जाता है|

English Meaning – Bharat ! The knowledgeable person who knows me to be the Supreme Being by nature, that omniscient person continuously worships me, Lord Vasudev, in every way. O sinless Arjun! I have told this very mysterious confidential scripture in such a way that a person who knows it in principle becomes knowledgeable and fruitful.


भगवद गीता पंद्रहवाँ अध्याय समाप्त


Bhagavad Gita Chapter 14: भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय अर्थ सहित

क्या आपने कभी भी अपने जीवन में श्री भगवद गीता का पाठ किया है? यदि नहीं तो हम आपके लिए एक नयी सीरीज प्रारंभ करने जा रहे है| जिसमे हम आपको गीता के प्रत्येक अध्याय में उपस्थित सभी श्लोकों के हिंदी अथवा अंग्रेजी अर्थ बतायेंगे| जिसकी सहायता से आप इस भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 14) को बहुत ही अच्छे से समझ पायेंगे, जिसमे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कई ज्ञान की बातें बताई है| इस पवित्र ग्रन्थ की रचना पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व महर्षि वेदव्यास जी के द्वारा की गई थी| आज हम भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 14) को हिंदी तथा अंग्रेजी अर्थ सहित आपको समझाएंगे|

भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय

इसके आलवा यदि आप ऑनलाइन किसी भी पूजा जैसे सगाई पूजा (Engagement Puja), विवाह पूजा (Marriage Puja), तथा गृह प्रवेश पूजा (Griha Pravesh Puja) के लिए आप हमारी वेबसाइट 99Pandit की सहायता से ऑनलाइन पंडित बहुत आसानी से बुक कर सकते है| इसी के साथ हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Whatsapp पर भी हमसे संपर्क कर सकते है|

Chapter 14 – गुणत्रय विभाग योग (Gunatraya VibhagYog)


भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (1-2)

श्रीभगवानुवाच परं भूयः प्रवक्ष्यामि ज्ञानानां ज्ञानमुत्तमम् ।
यज्ज्ञात्वा मुनयः सर्वे परां सिद्धिमितो गताः ॥
इदं ज्ञानमुपाश्रित्य मम साधर्म्यमागताः ।
सर्गेऽपि नोपजायन्ते प्रलये न व्यथन्ति च ॥

हिंदी अर्थ – श्री भगवान बोले – ज्ञानों में भी अतिउत्तम उस परम ज्ञान को मैं फिर कहूँगा, जिसको जानकर सब मुनिजन इस संसार से मुक्त होकर परम सिद्धि को प्राप्त हो गए है| इस ज्ञान को आश्रय करके अर्थात धारण करके मेरे स्वरुप को प्राप्त हुए पुरुष सृष्टि के आदि में पुनः उत्पन्न नहीं होते और प्रलयकाल में भी व्याकुल नहीं होते|

English Meaning – Shri Bhagwan said – I will again tell you about that ultimate knowledge which is the best among all the knowledges, knowing which all the sages have become free from this world and have attained the supreme accomplishment. By taking shelter of this knowledge i.e. by imbibing it, the people who attain my form are not reborn in the beginning of creation and do not get troubled even in the time of destruction.


भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (3-4)

मम योनिर्महद्ब्रह्म तस्मिन्गर्भं दधाम्यहम् ।
संभवः सर्वभूतानां ततो भवति भारत ॥
सर्वयोनिषु कौन्तेय मूर्तयः संभवन्ति याः ।
तासां ब्रह्म महद्योनिरहं बीजप्रदः पिता ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! मेरी महत-ब्रह्मरूप मूल-प्रकृति सम्पूर्ण भूतों की योनि है अर्थात गर्भाधीन का स्थान है और मैं उस योनि में चेतन समुदायरूप गर्भ को स्थापन करता हूँ| उस जड़-चेतन के संयोग से सब भूतों की उत्पत्ति होती है| हे अर्जुन ! नाना प्रकार की सब योनियों में जितनी मूर्तियाँ अर्थात शरीरधारी प्राणी उत्पन्न होते है, प्रकृति तो उन सबकी गर्भधारण करने वाली माता है और मैं बीज को स्थापन करने वाला पिता हूँ|

English Meaning – Hey Arjun! My Mahat-Brahma form basic nature is the vagina of all the beings, that is, the place of the pregnant and I establish the womb in the form of a conscious community in that vagina. All the ghosts are born from the combination of that inanimate and animate. Hey Arjun! Nature is the mother who conceives all the idols i.e. embodied beings that are born in different types of species and I am the father who plants the seeds.


भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (5-6)

सत्त्वं रजस्तम इति गुणाः प्रकृतिसंभवाः ।
निबध्नन्ति महाबाहो देहे देहिनमव्ययम् ॥
तत्र सत्त्वं निर्मलत्वात् प्रकाशकमनामयम् ।
सुखसङ्गेन बध्नाति ज्ञानसङ्गेन चानघ ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! सत्त्वगुण, रजोगुण और तमोगुण – ये प्रकृति से उत्पन्न तीनों गुण अविनाशी जीवात्मा को शरीर में बांधते है| हे निष्पाप ! उन तीनों गुणों में सत्त्वगुण तो निर्मल होने के कारण प्रकाश करने वाला और विकार रहित है, वह सुख के सम्बन्ध से और ज्ञान के सम्बन्ध से अर्थात उसके अभिमान से बांधता है|

English Meaning – Hey Arjun! Sattva Guna, Rajo Guna and Tamo Guna – these three qualities generated by nature bind the indestructible soul in the body. O innocent one! Among those three qualities, Sattva Guna, being pure, is illuminating and free from disorders, it binds us in the relationship of happiness and in the relationship of knowledge, that is, in its pride.


भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (7-8)

रजो रागात्मकं विद्धि तृष्णासङ्गसमुद्भवम् ।
तन्निबध्नाति कौन्तेय कर्मसङ्गेन देहिनम् ॥
तमस्त्वज्ञानजं विद्धि मोहनं सर्वदेहिनाम् ।
प्रमादालस्यनिद्राभिस् तन्निबध्नाति भारत ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! रागरूप रजोगुण को कामना और आसक्ति से उत्पन्न जान| वह इस जीवात्मा को कर्मों और उनके फल के सम्बन्ध में बांधता है| हे अर्जुन ! सब देहाभिमानियों को मोहित करने वाले तमोगुण को तो अज्ञान से उत्पन्न जान| वह इस जीवात्मा को प्रमाद, आलस्य और निंद्रा द्वारा बांधता है|

English Meaning – Hey Arjun! Know that Rajogun, the form of passion, is born out of desire and attachment. He binds this soul in relation to his actions and their results. Hey Arjun! The Tamo Guna, which fascinates all body-conscious people, is known to be born out of ignorance. He binds this soul through carelessness, laziness and sleep.


भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (9-10)

सत्त्वं सुखे संजयति रजः कर्मणि भारत ।
ज्ञानमावृत्य तु तमः प्रमादे संजयत्युत ॥
रजस्तमश्चाभिभूय सत्त्वं भवति भारत ।
रजः सत्त्वं तमश्चैव तमः सत्त्वं रजस्तथा ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! सत्त्वगुण सुख में लगाता है और रजोगुण कर्म में तथा तमोगुण तो ज्ञान को ढँककर प्रमाद में भी लगाना है| हे अर्जुन ! रजोगुण और तमोगुण को दबाकर सत्त्वगुण, सत्त्वगुण और तमोगुण को दबाकर रजोगुण, वैसे ही सत्त्वगुण और रजोगुण को दबाकर तमोगुण होता है अर्थात बढ़ता है|

English Meaning – Hey Arjun! Sattva guna is used in happiness and Rajogun in action and Tamo guna has to be used in carelessness even after covering the knowledge. Hey Arjun! By suppressing Rajogun and Tamogun, Sattvagun is formed, by suppressing Sattvagun and Tamogun, Rajogun, similarly by suppressing Satvagun and Rajogun, Tamogun is formed i.e. increases.

भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय

भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (11-12)

सर्वद्वारेषु देहेऽस्मिन् प्रकाश उपजायते ।
ज्ञानं यदा तदा विद्याद्वि वृद्धं सत्त्वमित्युत ॥
लोभः प्रवृत्तिरारम्भः कर्मणामशमः स्पृहा।
रजस्येतानि जायन्ते विवृद्धे भरतर्षभ ॥

हिंदी अर्थ – जिस समय इस देह में तथा अंत:करण और इन्द्रियों में चेतनता और विवेक शक्ति उत्पन्न होती है,उस समय ऐसा जानना चाहिए कि सत्त्वगुण बढ़ा है| हे अर्जुन ! रजोगुण के बढ़ने पर लोभ, प्रवृति, स्वार्थबुद्धि से कर्मों का सकामभाव से आरम्भ, अशांति और विषय भोगों की लालसा – ये सब उत्पन्न होते है|

English Meaning – At the time when consciousness and discrimination power arises in the body, conscience and senses, at that time it should be known that the Sattva Guna has increased. Hey Arjun! With the increase of Rajogun, greed, tendency to selfishness, initiation of actions with a sense of purpose, restlessness and craving for sensual pleasures – all these arise.


भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (13-14)

अप्रकाशोऽप्रवृत्तिश्च प्रमादो मोह एव च ।
तमस्येतानि जायन्ते विवृद्धे कुरुनन्दन ॥
यदा सत्त्वे प्रवृद्धे तु प्रलयं याति देहभृत् ।
तदोत्तमविदां लोकान मलान्प्रतिपद्यते ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! तमोगुण के बढ़ने पर अन्त:करण और इन्द्रियों में अप्रकाश, कर्तव्य-कर्मों में अप्रवृति और प्रमाद अर्थात् व्यर्थ चेष्टा और निद्रादि अन्त:करण की मोहिनी वृत्तियाँ – ये सब ही उत्पन्न होते है| जब यह मनुष्य सत्त्वगुण की वृद्धि में मृत्यु को प्राप्त होता है, तब तो उत्तम कर्म करने वालो के निर्मल दिव्य स्वर्गादि लोकों को प्राप्त होता है|

English Meaning – Hey Arjun! With the increase of Tamoguna, darkness in the conscience and senses, disinterest in duties and carelessness i.e. useless efforts and sleep etc., all these arise. When this man dies in the growth of Sattva Guna, then those who do good deeds reach the pure divine heavenly worlds.


भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (15-16)

रजसि प्रलयं गत्वा कर्मसङ्गिषु जायते ।
तथा प्रलीनस्तमसि मूढयोनिषु जायते ॥
कर्मणः सुकृतस्याहुः सात्त्विकं निर्मलं फलम् ।
रजसस्तु फलं दुःखम ज्ञानं तमसः फलम् ॥

हिंदी अर्थ – रजोगुण के बढ़ने पर मृत्यु को प्राप्त होकर कर्मों की आसक्ति वाले मनुष्यों में उत्पन्न होता है तथा तमोगुण के बढ़ने पर मरा हुआ मनुष्य कीट, पशु आदि मूढ़योनियों में उत्पन्न होता है| श्रेष्ठ कर्म का तो सात्त्विक अर्थात सुख,ज्ञान और वैराग्यादी निर्मल फल कहा है, राजस कर्म का फल दुःख एवं तामस कर्म का फल अज्ञान कहा है|

English Meaning – With the increase of Rajoguna, after attaining death, it is born in humans who are attached to deeds and with the increase of Tamoguna, a dead person is born in the worlds of insects, animals etc. The result of good deeds is called sattvik i.e. happiness, knowledge and the pure result of detachment, the result of rajasic deeds is sorrow and the result of tamasic deeds is ignorance.


भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (17-18)

सत्त्वात्संजायते ज्ञानं रजसो लोभ एव च ।
प्रमादमोहौ तमसो भवतोऽज्ञानमेव च ॥
ऊर्ध्वं गच्छन्ति सत्त्वस्था मध्ये तिष्ठन्ति राजसाः ।
जघन्यगुणवृत्तिस्था अधो गच्छन्ति तामसाः ॥

हिंदी अर्थ – सत्त्वगुण से ज्ञान उत्पन्न होता है और रजोगुण से नि:संदेह लोभ तथा तमोगुण से प्रमाद और मोह उत्पन्न होते है और अज्ञान भी होता है| सत्त्वगुण में स्थित पुरुष स्वर्गादि उच्च लोकों को जाते है, रजोगुण में स्थित राजस पुरुष मध्य में अर्थात मनुष्य लोक में ही रहते है और तमोगुण के कार्यरूप निद्रा, प्रमाद और आलस्यादि में स्थित तामस पुरुष अधोगति को अर्थात कीट, पशु आदि नीच योनियों को तथा नरकों को प्राप्त होते है|

English Meaning – Knowledge arises from Sattva Guna and undoubtedly greed arises from Rajo Guna and ignorance and delusion arise from Tamo Guna and also ignorance. The men situated in Sattva Guna go to the higher worlds like heaven, the Rajas men situated in Rajo Guna remain in the middle i.e., the human world only and the Tamasic men situated in the form of sleep, carelessness and laziness etc. in Tamo Guna go to the lower worlds i.e. to the lower worlds like insects, animals etc. and hells. are received.


भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (19-20)

नान्यं गुणेभ्यः कर्तारं यदा द्रष्टानुपश्यति ।
गुणेभ्यश्च परं वेत्ति मद्भावं सोऽधिगच्छति ॥
गुणानेतानतीत्य त्रीन् देही देहसमुद्भवान् ।
जन्ममृत्युजरादुःखै र्विमुक्तोऽमृतमश्नुते ॥

हिंदी अर्थ – जिस समय दृष्टातीनों गुणों के अतिरिक्त अन्य किसी को कर्ता नहीं देखता और तीनों गुणों से अत्यंत परे सच्चिदानन्दघनस्वरुप मुझ परमात्मा को तत्त्व से जानता है, उस समय वह मेरे स्वरुप को प्राप्त होता है| यह पुरुष शरीर की उत्पत्ति के कारणरूप इन तीनों गुणों को उल्लंघन करके जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था और सब प्रकार के दुखों से मुक्त हुआ परमानन्द को प्राप्त होता है|

English Meaning – When the doer does not see anyone other than the three gunas and knows me as the Supreme Being in the true form beyond all three gunas, at that time he attains my form. By violating these three qualities which are the reason for the origin of the male body, he attains bliss and becomes free from birth, death, old age and all kinds of sorrows.


भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (21-22)

अर्जुन उवाच
कैर्लिङ्गैस्त्रीन्गुणाने तानतीतो भवति प्रभो ।
किमाचारः कथं चैतांस्त्रीन् गुणानतिवर्तते ॥
श्रीभगवानुवाच प्रकाशं च प्रवृत्तिं च मोहमेव च पाण्डव ।
न द्वेष्टि संप्रवृत्तानि न निवृत्तानि काङ्क्षति ॥

हिंदी अर्थ – अर्जुन बोले – इन तीनों गुणों से अतीत पुरुष किन-किन लक्षणों से युक्त होता है और किस प्रकार के आचरणों वाला होता है तथा हे प्रभो ! मनुष्य किस उपाय से इन तीनों गुणों से अतीत होता है? श्री भगवान बोले – हे अर्जुन ! जो पुरुष सत्त्वगुण के कार्यरूप प्रकाश को और रजोगुण के कार्यरूप प्रवृति को तथा तमोगुण के कार्यरूप मोह को भी न प्रवृत होने पर उनसे द्वेष करता है और न निवृत होने पर उनसे द्वेष करता है और न निवृत होने पर उनकी आकांक्षा करता है|

English Meaning – Arjun said – What are the characteristics of a person who is beyond these three qualities and what kind of behaviour does he have? O Lord! By what means does a human being transcend these three qualities? Shri Bhagwan said – O Arjun! The man who neither hates the light in the form of sattva guna, the tendency in the form of Rajo guna nor the attachment in the form of tamo guna when they are active nor hates them when they are retired nor aspires for them when they are retired.

भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय

भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (23-24)

उदासीनवदासीनो गुणैर्यो न विचाल्यते ।
गुणा वर्तन्त इत्येव योऽवतिष्ठति नेङ्गते ॥
समदुःखसुखः स्वस्थः समलोष्टाश्मकाञ्चनः ।
तुल्यप्रियाप्रियो धीरस् तुल्यनिन्दात्मसंस्तुतिः ॥

हिंदी अर्थ – जो साक्षी के सदृश स्थित हुआ गुणों द्वारा विचलित नहीं किया जा सकता और गुण ही गुणों में बरतते है – ऐसा समझता हुआ जो सच्चिदानन्दघन परमात्मा में एकीभाव से स्थित रहता है एवं उस स्थिति से कभी विचलित नहीं होता| जो निरंतर आत्म भाव में स्थित, दुःख-सुख को समान समझने वाला, मिट्टी, पत्थर और स्वर्ण में समान भाव वाला, ज्ञानी, प्रिय तथा अप्रिय को एक-सा मानने वाला और अपनी निंदा स्तुति में भी समान भाव वाला है|

English Meaning – The one who is situated like a witness cannot be disturbed by the qualities and understands that the qualities are the qualities – the one who remains united in the true God and never deviates from that state. One who is constantly situated in the sense of self, who considers sorrow and happiness equally, who has equal feelings towards soil, stone and gold, who is wise, considers the beloved and the unpleasant equally and who has equal feelings even in his praise and criticism.


भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (25-26)

मानापमानयोस् तुल्यस्तुल्यो मित्रारिपक्षयोः ।
सर्वारम्भपरित्यागी गुणातीतः स उच्यते ॥
मां च योऽव्यभिचारेण भक्तियोगेन सेवते ।
स गुणान्समतीत्यैतान् ब्रह्मभूयाय कल्पते ॥

हिंदी अर्थ – जो मान और अपमान में सम है, मित्र और वैरी के पक्ष में भी सम है एवं सम्पूर्ण आरम्भों में कर्तापन के अभिमान से रहित है, वह पुरुष गुणातीत कहा जाता है| और जो पुरुष अव्यभिचारी भक्ति योग द्वारा मुझको निरंतर भजता है, वह भी इन तीनों गुणों को भलीभांति लांघकर सच्चिदानन्दघन ब्रह्म को प्राप्त होने के लिए योग्य बन जाता है|

English Meaning – The person who is equal in respect and insult, is equal in favour of friend and foe and is free from the pride of being a doer in all the beginnings, that person is called Gunatit. And the person who continuously worships me through unadulterated bhakti yoga also becomes eligible to attain Sachchidanandaghan Brahma by transcending these three qualities.


भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय श्लोक (27)

ब्रह्मणो हि प्रतिष्ठाहम मृतस्याव्ययस्य च ।
शाश्वतस्य च धर्मस्य सुखस्यैकान्तिकस्य च ॥

हिंदी अर्थ – क्योंकि उस अविनाशी परब्रह्म का और अमृत का तथा नित्य धर्म का और अखंड एकरस आनंद का आश्रय मैं हूँ|

English Meaning – Because I am the shelter of that imperishable Supreme Brahma and of nectar and of eternal religion and unbroken and constant bliss.


भगवद गीता चौदहवाँ अध्याय समाप्त


Bhagavad Gita Chapter 13: भगवद गीता तेरहवां अध्याय अर्थ सहित

क्या आपने कभी भी अपने जीवन में श्री भगवद गीता का पाठ किया है? यदि नहीं तो हम आपके लिए एक नयी सीरीज प्रारंभ करने जा रहे है| जिसमे हम आपको गीता के प्रत्येक अध्याय में उपस्थित सभी श्लोकों के हिंदी अथवा अंग्रेजी अर्थ बतायेंगे| जिसकी सहायता से आप इस भगवद गीता तेरहवां अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 13) को बहुत ही अच्छे से समझ पायेंगे, जिसमे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कई ज्ञान की बातें बताई है| इस पवित्र ग्रन्थ की रचना पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व महर्षि वेदव्यास जी के द्वारा की गई थी| आज हम भगवद गीता तेरहवां अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 13) को हिंदी तथा अंग्रेजी अर्थ सहित आपको समझाएंगे|

भगवद गीता तेरहवां अध्याय

इसके आलवा यदि आप ऑनलाइन किसी भी पूजा जैसे काल सर्प दोष पूजा (Kaal Sarp Dosh Puja), विवाह पूजा (Marriage Puja), तथा अंगारक दोष पूजा (Angarak Dosh Puja) के लिए आप हमारी वेबसाइट 99Pandit की सहायता से ऑनलाइन पंडित बहुत आसानी से बुक कर सकते है| इसी के साथ हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Whatsapp पर भी हमसे संपर्क कर सकते है|

Chapter 13 – क्षेत्र – क्षेत्रज्ञविभागयोग (Ksetra-Ksetrajnay VibhagYog)


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (1-2)

श्रीभगवानुवाच इदं शरीरं कौन्तेय क्षेत्रमित्यभिधीयते ।
एतद्यो वेत्ति तं प्राहुः क्षेत्रज्ञ इति तद्विदः ॥
क्षेत्रज्ञं चापि मां विद्धि सर्वक्षेत्रेषु भारत ।
क्षेत्रक्षेत्रज्ञयोर्ज्ञानं यत्तज् ज्ञानं मतं मम ॥

हिंदी अर्थ – श्री भगवान बोले – हे अर्जुन ! यह शरीर ‘क्षेत्र’ (जैसे खेत में बोए हुए बीजों का उनके अनुरूप फल समय पर प्रकट होता है, वैसे ही इसमें बोए हुए कर्मों के संस्कार रूप बीजो का फल समय पर प्रकट होता है, इसलिए इसका नाम ‘क्षेत्र’ ऐसा कहा है) इस नाम से कहा जाता है और इसके बारे में जो जानता है, उसको ‘क्षेत्रज्ञ’ इस नाम से उनके तत्व को जानने वाले ज्ञानीजन कहते है| हे अर्जुन ! तू सभी क्षेत्रों में क्षेत्रज्ञ अर्थात जीवात्मा भी मुझे ही जान और क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ को अर्थात विकार सहित प्रकृति और पुरुष का जो तत्व से जानना है, वह ज्ञान है – यह मेरा मत है|

English Meaning – Shri Bhagwan said – O Arjun! This body is ‘Kshetra’ (just as the corresponding fruits of the seeds sown in the field appear at the right time, in the same way, the results of the seeds in the form of rituals sown in it appear at the time, hence its name ‘Kshetra’ is said to be like this) It is called by this name and the one who knows about it is called ‘Kshetragya’, the knowledgeable person who knows its element by this name. Hey Arjun! In all areas, the field of life, that is, I want to know the life and field, that is, the element of nature and man with disorder is knowledge – this is my opinion.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (3-4)

तत्क्षेत्रं यच्च यादृक्च यद्विकारि यतश्च यत् ।
स च यो यत्प्रभावश्च तत्समासेन मे शृणु ॥
ऋषिभिर्बहुधा गीतं छन्दोभिर्विविधैः पृथक् ।
ब्रह्मसूत्रपदैश्चैव हेतुम द्भिर्विनिश्चितैः ॥

हिंदी अर्थ – वह क्षेत्र जो और जैसा है तथा जिन विकारों वाला है और जिस कारण से जो हुआ है तथा वह क्षेत्रज्ञ भी जो और जिस प्रभाववाला है – वह सब संक्षेप में मुझसे सुन| यह क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ का तत्व ऋषियों द्वारा बहुत प्रकार से कहा गया है और विविध वेदमंत्रों द्वारा भी विभागपूर्वक कहा गया है तथा भलीभांति निश्चय किए हुए युक्तियुक्त ब्रह्मसूत्र के पदों द्वारा भी कहा गया है|

English Meaning – The field which is like that and the disorders it has and the reason for whatever has happened and also the field expert and the effect it has – hear all that from me in brief. This element of Kshetra and Kshetragya has been said in many ways by the sages and has also been said in detail through various Veda mantras and has also been said in the well-decided verses of the Brahma Sutra.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (5-6)

महाभूतान्यहंकारो बुद्धिरव्यक्तमेव च ।
इन्द्रियाणि दशैकं च पञ्च चेन्द्रियगोचराः ॥
इच्छा द्वेषः सुखं दुःखं संघातश्चेतना धृतिः ।
एतत्क्षेत्रं समासेन सविकारमुदाहृतम् ॥

हिंदी अर्थ – पांच महाभूत, अहंकार, बुद्धि और मूल प्रकृति भी तथा दस इन्द्रियाँ, एक मन और पांच इन्द्रियों के विषय अर्थात शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गंध तथा इच्छा, द्वेष, सुख, दुःख, स्थूल देहका पिण्ड, चेतना और धृति – इस प्रकार विकारों के सहित यह क्षेत्र संक्षेप में कहा गया|

English Meaning – Five great elements, ego, intellect and basic nature as well as ten senses, one mind and objects of five senses i.e. sound, touch, form, taste and smell and desire, hatred, happiness, sorrow, the mass of the physical body, consciousness and awareness – thus This area including disorders was briefly stated.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (7-8)

अमानित्वमदम्भित्व महिंसा क्षान्तिरार्जवम् ।
आचार्योपासनं शौचं स्थैर्यमात्मविनिग्रहः ॥
इन्द्रियार्थेषु वैराग्यम नहंकार एव च ।
जन्ममृत्युजराव्याधि दुःखदोषानुदर्शनम् ॥

हिंदी अर्थ – श्रेष्ठता के अभिमान का अभाव, दम्भाचरण का अभाव, किसी भी प्राणी को किसी प्रकार भी न सताना, क्षमाभाव, मन-वाणी आदि की सरलता, श्रद्धा-भक्ति सहित गुरु की सेवा, बाहर-भीतर की शुद्धि, अंत:करण की स्थिरता और मन-इन्द्रियों सहित शरीर का निग्रह इस लोक और परलोक के सम्पूर्ण भोगों में आसक्ति का अभाव और अहंकार का भी अभाव, जन्म, मृत्यु, जरा और रोग आदि में दुःख और दोषों का बार-बार विचार करना

English Meaning – Absence of pride of superiority, absence of arrogance, not torturing any living being in any way, forgiving spirit, simplicity of mind, speech etc., service to Mentor with devotion and devotion, purity of inside and outside, stability of conscience and mind. – Control over the body including the senses, lack of attachment to all the pleasures of this world and the next world and also lack of ego, repeatedly thinking about the sorrows and faults in birth, death, old age and disease etc.

भगवद गीता तेरहवां अध्याय

भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (9-10)

असक्तिरनभिष्वङ्गः पुत्रदारगृहादिषु ।
नित्यं च समचित्तत्व मिष्टानिष्टोपपत्तिषु ॥
मयि चानन्ययोगेन भक्तिरव्यभिचारिणी ।
विविक्तदेशसेवित्व मरतिर्जनसंसदि ॥

हिंदी अर्थ – पुत्र, स्त्री, घर और धन आदि में आसक्ति का अभाव, ममता क न होना तथा प्रिय और अप्रिय की प्राप्ति में सदा ही चित्त का सम रहना| मुझ परमेश्वर में अनन्य योग द्वारा अव्यभिचारिणी भक्ति तथा एकांत और शुद्ध देश में रहने का स्वभाव और विषयासक्त मनुष्यों के समुदाय में प्रेम का न होना|

English Meaning – Lack of attachment to son, wife, home and wealth etc., absence of affection and always remaining equanimous in attaining the beloved and the unloved. I have unadulterated devotion through exclusive yoga to God and the nature of living in a secluded and pure country and not having love in the company of sensual people.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (11-12)

अध्यात्मज्ञाननित्यत्वं तत्त्वज्ञानार्थदर्शनम् ।
एतज्ज्ञानमिति प्रोक्त मज्ञानं यदतोऽन्यथा ॥
ज्ञेयं यत्तत्प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वामृतमश्नुते ।
अनादि मत्परं ब्रह्म न सत्तन्नासदुच्यते ॥

हिंदी अर्थ – अध्यात्म ज्ञान में नित्य स्थिति और तत्वज्ञान के अर्थरूप परमात्मा को ही देखना – यह सब ज्ञान है तथा जो भी इसके विपरीत है वह अज्ञान है – ऐसा कहा है| जो जानने योग्य है तथा जिसको जानकार मनुष्य परमानन्द को प्राप्त होता है, उसको भलीभांति कहूँगा| वह अनादिवाला परमब्रह्म न सत ही कहा जाता है, न असत ही|

English Meaning – It is said that in spiritual knowledge, seeing only God as the meaning of eternal state and Tatvgyan – all this is knowledge and whatever is contrary to it is ignorance. I will tell you clearly what is worth knowing and when a person knows it, he attains bliss. That eternal Supreme Brahma is said to be neither true nor false.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (13-14)

सर्वतः पाणिपादं तत्सर्वतोऽक्षिशिरोमुखम् ।
सर्वतः श्रुतिमल्लोके सर्वमावृत्य तिष्ठति ॥
सर्वेन्द्रियगुणाभासं सर्वेन्द्रियविवर्जितम् ।
असक्तं सर्वभृच्चैव निर्गुणं गुणभोक्तृ च ॥

हिंदी अर्थ – वह सब ओर हाथ – पैर वाला, सब ओर नेत्र, सिर और मुख वाला तथा सब ओर कान वाला है, क्योंकि वह संसार में सबको व्याप्त करके स्थित है| (आकाश जिस प्रकार वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी का कारण रूप होने से उनको व्याप्त करके स्थित है, वैसे ही परमात्मा भी सबका कारण रूप होने से सम्पूर्ण चराचर जगत को व्याप्त करके स्थित है) वह सम्पूर्ण इन्द्रियों के विषयों को जानने वाला है, परन्तु वास्तव में सब इन्द्रियों से रहित है तथा आसक्ति रहित होने पर भी सबका धारण-पोषण करने वाला और निर्गुण होने पर भी गुणों को भोगने वाला है|

English Meaning – He has arms and legs everywhere, eyes, head and mouth everywhere and ears because He is present in the world pervading everyone. (Just as the sky, being the causal form of air, fire, water and earth, pervades them, in the same way, God, being the causal form of all, pervades the entire living world) He is the knower of all the objects of the senses, But in reality, He is devoid of all senses and despite being free from attachment, He is the one who sustains everything and despite being devoid of qualities, He is the one who enjoys the qualities.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (15-16)

बहिरन्तश्च भूतानाम चरं चरमेव च ।
सूक्ष्मत्वात्तदविज्ञेयं दूरस्थं चान्तिके च तत् ॥
अविभक्तं च भूतेषु विभक्तमिव च स्थितम् ।
भूतभर्तृ च तज्ज्ञेयं ग्रसिष्णु प्रभविष्णु च ॥

हिंदी अर्थ – वह चराचर सब भूतों के बाहर-भीतर परिपूर्ण है और चर-अचर भी वही है| और वह सूक्ष्म होने से अविज्ञेय (जैसे सूर्य की किरणों में स्थित हुआ जल सूक्ष्म होने से साधारण मनुष्यों के जानने में नहीं आता है, वैसे ही सर्वव्यापी परमात्मा भी सूक्ष्म होने से साधारण मनुष्यों के जानने में नहीं आता है) है तथा अति समीप में और दूर में भी स्थित वही है| वह परमात्मा विभागरहित एक रूप से आकाश के सदृश परिपूर्ण होने पर भी चराचर सम्पूर्ण भूतों में विभक्त-सा स्थित प्रतीत होता है तथा वह जानने योग्य परमात्मा विष्णुरूप से भूतों को धारण-पोषण करने वाला और रुद्ररूप से संहार करने वाला तथा ब्रह्मारूप से सबको उत्पन्न करने वाला है|

English Meaning – That moving being is perfect within and outside all the ghosts and the moving and moving things are also the same. And due to being subtle, it is undetectable (just as the water situated in the rays of the sun is not known to ordinary people due to its subtle nature, in the same way, the omnipresent God is also not known to ordinary people due to being subtle) and is very close and The same is located even in the distance. That God, despite being perfect like the sky without divisions, appears to be divided into all living beings and that knowable God is the one who sustains and nourishes the ghosts in the form of Vishnu, the destroyer in the form of Rudra and the one who creates everyone in the form of Brahma.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (17-18)

ज्योतिषामपि तज्ज्योति स्तमसः परमुच्यते ।
ज्ञानं ज्ञेयं ज्ञानगम्यं हृदि सर्वस्य विष्ठितम् ॥
इति क्षेत्रं तथा ज्ञानं ज्ञेयं चोक्तं समासतः ।
मद्भक्त एतद्विज्ञाय मद्भावायोपपद्यते ॥

हिंदी अर्थ – वह परब्रह्म ज्योतियों का भी ज्योति एवं माया से अत्यंत परे कहा जाता है| वह परमात्मा बोधस्वरूप, जानने योग्य एवं तत्वज्ञान से प्राप्त करने योग्य है और सबके हृदय में विशेष रूप में स्थित है| इस प्रकार क्षेत्र तथा ज्ञान और जानने योग्य परमात्मा का स्वरुप संक्षेप में कहा गया है| मेरा भक्त इसको तत्व से जानकर मेरे स्वरुप को प्राप्त होता है|

English Meaning – Parabrahma of lights is also said to be extremely beyond light and illusion. That God is in the form of understanding, knowable and attainable through Tatvgyan and is situated in a special form in everyone’s heart. In this way, the scope, knowledge and nature of the knowable God have been stated in brief. My devotee, knowing this from its essence, attains my form.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (19-20)

प्रकृतिं पुरुषं चैव विद्ध्यनादी उभावपि ।
विकारांश्च गुणांश्चैव विद्धि प्रकृतिसंभवान् ॥
कार्यकरणकर्तृत्वे हेतुः प्रकृतिरुच्यते ।
पुरुषः सुखदुःखानां भोक्तृत्वे हेतुरुच्यते ॥

हिंदी अर्थ – प्रकृति और पुरुष – इन दोनों को ही तू अनादि जान और राग-द्वेषादि विकारों को तथा त्रिगुणात्मक सम्पूर्ण पदार्थों को भी प्रकृति से ही उत्पन्न जान| कार्य और करण को उत्पन्न करने में हेतु प्रकृति कही जाती है और जीवात्मा सुख-दुखों के भोक्तपन में अर्थात भोगने में हेतु कहा जाता है|

English Meaning – Prakriti and Purusha – consider both of them as eternal and consider the vices of attachment and aversion and all the threefold things as originating from Prakriti only. Prakriti is said to be the cause in producing actions and deeds and the soul is said to be the cause in being an enjoyer of pleasures and sorrows.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (21-22)

पुरुषः प्रकृतिस्थो हि भुङ्‌क्ते प्रकृतिजान्गुणान् ।
कारणं गुणसङ्गोऽस्य सदसद्योनिजन्मसु ॥
उपद्रष्टानुमन्ता च भर्ता भोक्ता महेश्वरः ।
परमात्मेति चाप्युक्तो देहेऽस्मिन्पुरुषः परः ॥

हिंदी अर्थ – प्रकृति में स्थित ही पुरुष प्रकृति से उत्पन्न त्रिगुणात्मक पदार्थो को भोगता है और इन गुणों का संग ही इस जीवात्मा के अच्छी-बुरी योनियों में जन्म लेने का कारण है| इस देह में स्थित यह आत्मा वास्तव में परमात्मा ही है| वह साक्षी होने से उपद्रष्टा द्रिशौर यथार्थ सम्मति देने वाला होने से अनुमन्ता, सबका धारण-पोषण करने वाला होने से भर्ता, जीवरूप से भोक्ता, ब्रह्मा आदि का भी स्वामी होने से महेश्वर और शुद्ध सच्चिदानन्दघन होने से परमात्मा – ऐसा कहा गया है|

English Meaning – The man situated in nature enjoys the threefold substances produced by nature and the association of these qualities is the reason for this soul to be born in good and bad species. This soul present in this body is actually God. It has been said that he is a witness by being the sub-inspector, Drishaur, by being a giver of accurate advice, a permitter by being the sustainer of all, a enjoyer by the form of a living being, Maheshwar by being the master of Brahma etc. and a Supreme Soul by being pure Sachchidanandghan – it has been said.

भगवद गीता तेरहवां अध्याय

भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (23-24)

य एवं वेत्ति पुरुषं प्रकृतिं च गुणैः सह ।
सर्वथा वर्तमानोऽपि न स भूयोऽभिजायते ॥
ध्यानेनात्मनि पश्यन्ति केचिदात्मानमात्मना ।
अन्ये सांख्येन योगेन कर्मयोगेन चापरे ॥

हिंदी अर्थ – इस प्रकार पुरुष को और गुणों के सही प्रकृति को जो मनुष्य तत्व से जानता है (दृश्यमात्र सम्पूर्ण जगत माया का कार्य होने से क्षणभंगुर, नाशवान, जड़ और अनित्य है तथा जीवात्मा नित्य, चेतन, निर्विकार और अविनाशी एवं शुद्ध, बोधस्वरूप, सच्चिदानन्दघन परमात्मा का ही सनातन अंश है, इस प्रकार समझकर सम्पूर्ण मायिक पदार्थो के संग का सर्वथा त्याग करके परम पुरुष परमात्मा में ही एकीभाव से नित्य स्थित रहने का नाम उनको ‘तत्व से जानना’ है) वह सब प्रकार से कर्तव्य कर्म करता हुआ भी फिर नहीं जन्मता| उस परमात्मा को कितने ही मनुष्य तो शुद्ध हुई सूक्ष्म बुद्धि से ध्यान द्वारा हृदय में देखते है, अन्य कितने ही ज्ञानयोग द्वारा और दुसरे कितने ही कर्मयोग द्वारा देखते है अर्थात प्राप्त करते है|

English Meaning – In this way, the true nature of the Purusha and the qualities which man knows from the element (the entire visible world being the work of Maya is transitory, perishable, inert and impermanent and the living soul is eternal, conscious, disorderless and indestructible and pure, the form of understanding, of Sachchidanandaghan Paramatma. He is the eternal part, understanding it in this way and completely renouncing the company of all the worldly objects and constantly remaining united with the Supreme Soul, the name of knowing Him from the essence is that even after doing all the duties, one is not born again. Some people see that God in the heart through meditation with purified subtle intellect, some others see it through Gyan Yoga and still others see it i.e. attain it through Karma Yoga.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (25-26)

अन्ये त्वेवमजानन्तः श्रुत्वान्येभ्य उपासते ।
तेऽपि चातितरन्त्येव मृत्युं श्रुतिपरायणाः ॥
यावत्संजायते किंचित् सत्त्वं स्थावरजङ्गमम् ।
क्षेत्रक्षेत्रज्ञसंयोगा त्तद्विद्धि भरतर्षभ ॥

हिंदी अर्थ – परन्तु इनसे दुसरे अर्थात जो मंद्बुद्धिवाले पुरुष है, वे इस प्रकार न जानते हुए दुसरे से अर्थात तत्व के जानने वाले पुरुषों से सुनकर ही तदनुसार उपासना करते है और वे श्रवणपरायण पुरुष भी मृत्युरूप संसार-सागर को नि:संदेह तर जाते है| हे अर्जुन ! यावन्मात्र जितने भी स्थावर-जंगम प्राणी उत्पन्न होते है, उन सबको तू क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के संयोग से ही उत्पन्न जान|

English Meaning – But others, i.e. those who are dull-witted, without knowing in this way, they worship accordingly only after hearing from others, i.e. from the men who know the elements, and those men who are devoted to hearing, also cross the world-ocean of death without any doubt. Hey Arjun! Yavan, all the living and movable creatures that are born, know them to be born only from the combination of the field and the expert in the field.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (27-28)

समं सर्वेषु भूतेषु तिष्ठन्तं परमेश्वरम् ।
विनश्यत्स्वविनश्यन्तं यः पश्यति स पश्यति ॥
समं पश्यन्हि सर्वत्र समवस्थितमीश्वरम् ।
न हिनस्त्यात्मनात्मानं ततो याति परां गतिम् ॥

हिंदी अर्थ – जो पुरुष नष्ट होते हुए सब चराचर भूतों में परमेश्वर को नाशरहित और समभाव से स्थित देखता है वही यथार्थ देखता है| क्योंकि जो पुरुष सब में समभाव से स्थित परमेश्वर को समान देखता हुआ अपने द्वारा अपने को नष्ट नहीं करता, इससे वह परम गति को प्राप्त होता है|

English Meaning – The person who sees God as immortal and equanimous in all perishable living beings, only he sees reality. Because the person who does not destroy himself by seeing God as equal in everything, attains the ultimate goal.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (29-30)

प्रकृत्यैव च कर्माणि क्रियमाणानि सर्वशः ।
यः पश्यति तथात्मान मकर्तारं स पश्यति ॥
यदा भूतपृथग्भावमे कस्थमनुपश्यति ।
तत एव च विस्तारं ब्रह्म संपद्यते तदा ॥

हिंदी अर्थ – और जो पुरुष सम्पूर्ण कर्मों को सब प्रकार से प्रकृति द्वारा ही किए जाते हुए देखता है तथा आत्मा को अकर्ता देखता है, वही यथार्थ देखता है| जिस क्षण यह पुरुष भूतों के पृथक-पृथक भाव को एक परमात्मा में ही स्थित तथा उस परमात्मा से ही सम्पूर्ण भूतों का विस्तार देखता है, उसी क्षण वह सच्चिदानन्दघन ब्रह्म को प्राप्त हो जाता है|

English Meaning – And the person who sees all the actions being done by nature in all respects and sees the soul as the non-doer, only he sees the reality. The moment this man sees the separate feelings of the ghosts located in one God and the expansion of all the ghosts from that God, at that very moment he attains Sachchidanandaghan Brahma.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (31-32)

अनादित्वान्निर्गुणत्वात् परमात्मायमव्ययः ।
शरीरस्थोऽपि कौन्तेय न करोति न लिप्यते ॥
यथा सर्वगतं सौक्ष्म्यादाकाशं नोपलिप्यते ।
सर्वत्रावस्थितो देहे तथात्मा नोपलिप्यते ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! अनादि होने से और निर्गुण होने से यह अविनाशी परमात्मा शरीर में स्थित होने पर भी वास्तव में न तो कुछ करता है और न ही लिप्त होता है| जिस प्रकार सर्वत्र व्याप्त आकाश सूक्ष्म होने के कारण लिप्त नहीं होता, वैसे ही देह में सर्वत्र स्थित आत्मा निर्गुण होने के कारण देह के गुणों से लिप्त नहीं होता|

English Meaning – Hey Arjun! Being eternal and having no qualities, this indestructible God, despite being present in the body, neither actually does anything nor gets involved. Just as the everywhere-pervading sky does not get attached because it is subtle, similarly the soul present everywhere in the body does not get attached to the qualities of the body because it is devoid of any qualities.

भगवद गीता तेरहवां अध्याय

भगवद गीता तेरहवां अध्याय श्लोक (33-34)

यथा प्रकाशयत्येकः कृत्स्नं लोकमिमं रविः ।
क्षेत्रं क्षेत्री तथा कृत्स्नं प्रकाशयति भारत ॥
क्षेत्रक्षेत्रज्ञयोरेवमन्तरं ज्ञानचक्षुषा ।
भूतप्रकृतिमोक्षं च ये विदुर्यान्ति ते परम् ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! जिस प्रकार एक ही सूर्य इस सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार एक ही आत्मा सम्पूर्ण क्षेत्र को प्रकाशित करता है| इस प्रकार क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के भेद को तथा कार्य सहित प्रकृति से मुक्त होने को जो पुरुष ज्ञान नेत्रों द्वारा तत्व से जानते है, वे महात्माजन परम ब्रह्म परमात्मा को प्राप्त होते है|

English Meaning – Hey Arjun! Just as one sun illuminates the entire universe, similarly one soul illuminates the entire region. In this way, those men who know the difference between the field and the expert and to be free from nature along with the work through the eyes of knowledge, attain the Supreme Brahma Supreme Soul.


भगवद गीता तेरहवां अध्याय समाप्त


Bhagavad Gita Chapter 12: भगवद गीता बारहवां अध्याय अर्थ सहित

क्या आपने कभी भी अपने जीवन में श्री भगवद गीता का पाठ किया है? यदि नहीं तो हम आपके लिए एक नयी सीरीज प्रारंभ करने जा रहे है| जिसमे हम आपको गीता के प्रत्येक अध्याय में उपस्थित सभी श्लोकों के हिंदी अथवा अंग्रेजी अर्थ बतायेंगे| जिसकी सहायता से आप इस भगवद गीता बारहवां अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 12) को बहुत ही अच्छे से समझ पायेंगे, जिसमे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कई ज्ञान की बातें बताई है| इस पवित्र ग्रन्थ की रचना पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व महर्षि वेदव्यास जी के द्वारा की गई थी| आज हम भगवद गीता बारहवां अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 12) को हिंदी तथा अंग्रेजी अर्थ सहित आपको समझाएंगे|

भगवद गीता बारहवां अध्याय

इसके आलवा यदि आप ऑनलाइन किसी भी पूजा जैसे नामकरण पूजा (Namkaran Puja), विवाह पूजा (Marriage Puja), तथा ऑफिस उद्घाटन पूजा (Office Opening Puja) के लिए आप हमारी वेबसाइट 99Pandit की सहायता से ऑनलाइन पंडित बहुत आसानी से बुक कर सकते है| इसी के साथ हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Whatsapp पर भी हमसे संपर्क कर सकते है|

Chapter 12 – भक्ति योग (Bhakti Yoga)


भगवद गीता बारहवां अध्याय श्लोक (1 – 2)

अर्जुन उवाच
एवं सततयुक्ता ये भक्ता स्त्वां पर्युपासते ।
ये चाप्यक्षरमव्यक्तं तेषां के योगवित्तमाः ॥
श्रीभगवानुवाच मय्यावेश्य मनो ये मां नित्ययुक्ता उपासते ।
श्रद्धया परयोपेतास्ते मे युक्ततमा मताः ॥

हिंदी अर्थ – अर्जुन बोले – जो अनन्य प्रेमी भक्तजन पूर्वोक्त प्रकार से निरंतर आपके भजन – ध्यान में लगे रहकर आप सगुण रूप परमेश्वर को और दुसरे जो केवल अविनाशी सच्चिदानन्दघन निराकार ब्रह्म को ही अतिश्रेष्ठ भाव से भजते है – उन दोनों प्रकार के उपासको में अति उत्तम योग्वेत्ता कौन है? श्री भगवान बोले – मुझमे मन को एकाग्र करके निरंतर मेरे भजन – ध्यान में लगे हुए जो भक्तजन अतिशय श्रेष्ठ श्रद्धा से युक्त होकर मुझ सगुणरूप परमेश्वर को भजते है, वे मुझको योगियों में अति उत्तम योगी मान्य है|

English Meaning – Arjun said – Those devoted loving devotees who are continuously engaged in your worship and meditation in the manner mentioned above and those who worship only the imperishable Sachchidanandaghan formless Brahma with great devotion, who is the best Yogvetta among those two types of devotees? Shri Bhagwan said – Those devotees who concentrate their mind on me and are continuously engaged in my bhajans and meditations, with great faith and worship me in the form of God, I consider them to be the best yogis among the yogis.


भगवद गीता बारहवां अध्याय श्लोक (3 – 4)

ये त्वक्षरमनिर्देश्यम व्यक्तं पर्युपासते ।
सर्वत्रगमचिन्त्यं च कूटस्थमचलं ध्रुवम् ॥
संनियम्येन्द्रियग्रामं सर्वत्र समबुद्धयः ।
ते प्राप्नुवन्ति मामेव सर्वभूतहिते रताः ॥

हिंदी अर्थ – परन्तु जो पुरुष इन्द्रियों के समुदाय को भली प्रकार वश में करके मन-बुद्धि से परे, सर्वव्यापी, अकथनीय स्वरुप और सदा एकरस रहने वाले, नित्य, अचल, निराकर, अविनाशी, सच्चिदानन्दघन ब्रह्म को निरंतर एकीभाव से ध्यान करते हुए भजते है, वे सम्पूर्ण भूतों के हित में रत और समान भाव वाले योगी मुझको ही प्राप्त होते है|

English Meaning – But those men who, having well controlled the community of senses, worship Brahma, who is beyond the mind and intellect, omnipresent, unspeakable and always constant, eternal, immovable, formless, imperishable, Sachchidanandaghan Brahma, with constant concentration, they attain complete perfection. Only those yogis who are interested in the welfare of ghosts and have equal feelings are found by me.


भगवद गीता बारहवां अध्याय श्लोक (5 – 6)

क्लेशोऽधिकतरस्तेषा मव्यक्तासक्तचेतसाम् ।
अव्यक्ता हि गति र्दुःखं देहवद्भिरवाप्यते ॥
ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि संन्यस्य मत्पराः ।
अनन्येनैव योगेन मां ध्यायन्त उपासते ॥

हिंदी अर्थ – उन सच्चिदानन्दघन निराकार ब्रह्म में आसक्त चित्तवाले पुरुषों के साधन में परिश्रम विशेष है क्योंकि देहाभिमानियों द्वारा अव्यक्तविषयक गति दुःखपूर्वक प्राप्त की जाती है| परन्तु जो मेरे परायण रहने वाले भक्तजन सम्पूर्ण कर्मों को मुझमे अर्पण करके मुझ सगुणरूप परमेश्वर को ही अनन्य भक्तियोग से निरंतर चिंतन करते हुए भजते है|

English Meaning – Those people whose minds are attached to that Sachchidanandaghan formless Brahman achieve unmanifested movement with pain because they are conscious of the body. But those devotees who remain devoted to me, offer all their deeds to me and worship only God in the form of me, continuously thinking about me with exclusive devotion.


भगवद गीता बारहवां अध्याय श्लोक (7 – 8)

तेषामहं समुद्धर्ता मृत्युसंसारसागरात् ।
भवामि नचिरात्पार्थ मय्यावेशितचेतसाम् ॥
मय्येव मन आधत्स्व मयि बुद्धिं निवेशय ।
निवसिष्यसि मय्येव अत ऊर्ध्वं न संशयः ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! उन मुझमे चित्त लगाने वाले प्रेमी भक्तों का मैं शीघ्र ही मृत्यु रूप संसार-समुद्र से उद्धार करने वाला होता हूँ| मुझमे मन को लगा और मुझमे ही बुद्धि को लगा, इसके उपरांत तू मुझमे ही निवास करेगा, इसमें कुछ भी संशय नहीं है|

English Meaning – Hey Arjun! I will soon save those loving devotees who concentrate on me from the world and ocean of death. The mind felt in me and the intellect felt in me, after this, you will reside in me only, there is no doubt in this.

भगवद गीता बारहवां अध्याय

भगवद गीता बारहवां अध्याय श्लोक (9 – 10)

अथ चित्तं समाधातुं न शक्नोषि मयि स्थिरम् ।
अभ्यासयोगेन ततो मामिच्छाप्तुं धनंजय ॥
अभ्यासेऽप्यसमर्थोऽसि मत्कर्मपरमो भव ।
मदर्थमपि कर्माणि कुर्वन्सिद्धिमवाप्स्यसि ॥

हिंदी अर्थ – यदि तू मन को मुझमे अचल स्थापन करने के लिए समर्थ नहीं है, तो है अर्जुन ! अभ्यासरूप (भगवान के नाम और गुणों का श्रवण, कीर्तन, मनन तथा श्र्वास द्वारा जप और भगवत्प्राप्तिविषयक शास्त्रों का पठन-पाठन इत्यादि चेष्टाएँ भगवत्प्राप्ति के लिए बारंबार करने का नाम ‘अभ्यास’ है) योग द्वारा मुझको प्राप्त होने के लिए इच्छा कर| यदि तू उपर्युक्त अभ्यास में भी असमर्थ है, तो केवल मेरे लिए कर्म करने के ही परायण हो जा| इस प्रकार मेरे निमित्त कर्मों को करता हुआ भी मेरी प्राप्ति रूप सिद्धि को ही प्राप्त होगा|

English Meaning – If you are not capable of making your mind stable in me, then you are Arjun! In the form of practice (listening to the name and qualities of God, chanting kirtan, meditation and chanting through breathing and reading the scriptures related to attaining God, etc., the name of making the efforts to attain God repeatedly is called ‘abhyas’) wish to attain me through yoga. If you are unable to even do the above-mentioned exercises, then become devoted to doing work only for me. In this way, while doing deeds for my sake, you will only attain my attainment in the form of Siddhi.


भगवद गीता बारहवां अध्याय श्लोक (11 – 12)

अथैतदप्यशक्तोऽसि कर्तुं मद्योगमाश्रितः ।
सर्वकर्मफलत्यागं ततः कुरु यतात्मवान् ॥
श्रेयो हि ज्ञानमभ्यासाज् ज्ञानाद्ध्यानं विशिष्यते ।
ध्यानात्कर्मफलत्यागस् त्यागाच्छान्तिरनन्तरम् ॥

हिंदी अर्थ – यदि मेरी प्राप्ति योग के आश्रित होकर उपर्युक्त साधन को करने में असमर्थ हूँ, तो मन-बुद्धि आदि पर विजय प्राप्त करने वाला होकर सब कर्मों के फल का त्याग कर| मर्म को न जानकर किए हुए अभ्यास से ज्ञान श्रेष्ठ है, ज्ञान से मुझ परमेश्वर के स्वरुप का ध्यान श्रेष्ठ है और ध्यान से सब कर्मों के फल का त्याग श्रेष्ठ है, क्योंकि त्याग से तत्काल ही परम शांति होती है|

English Meaning – If I am unable to do the above-mentioned means by relying on Yoga for my attainment, then become one who has victory over the mind, intellect etc. and give up the fruits of all the deeds. Knowledge is better than practice done without knowing the essence, meditation in the form of I, the Supreme Lord, is better than knowledge and renunciation of the fruits of all actions is better than meditation because renunciation immediately brings ultimate peace.


भगवद गीता बारहवां अध्याय श्लोक (13 – 14)

अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च ।
निर्ममो निरहंकारः समदुःखसुखः क्षमी ॥
संतुष्टः सततं योगी यतात्मा दृढनिश्चयः ।
मय्यर्पितमनोबुद्धिर्यो मद्भक्तः स मे प्रियः ॥

हिंदी अर्थ – जो पुरुष सब भूतों में द्वेष भाव से रहित, स्वार्थ रहित सबका प्रेमी और हेतु रहित दयालु है तथा ममता से रहित, अहंकार से रहित, सुख-दुखों की प्राप्ति में सम और क्षमावान है अर्थात् अपराध करने वाले को भी अभय देने वाला है तथा जो योगी निरंतर संतुष्ट है, मन-इन्द्रियों सहित शरीर को वश में किए हुए है और मुझमे दृढ निश्चय वाला है – वह मुझमे अर्पण किये हुए मन-बुद्धिवाला मेरा भक्त मुझको प्रिय है|

English Meaning – The man who is free from malice among all beings, selfless, loving to all and kind without any motive, free from affection, free from ego, equal in happiness and sorrow and forgiving, that is, he is the one who gives fearlessness even to the one who commits crime and who The yogi is constantly satisfied, has controlled the body along with the mind and senses and has firm resolve in me – that devotee of mine with his mind and intellect surrendered to me is dear to me.


भगवद गीता बारहवां अध्याय श्लोक (15 – 16)

यस्मान्नोद्विजते लोको लोकान्नोद्विजते च यः ।
हर्षामर्षभयोद्वेगैर्मुक्तो यः स च मे प्रियः ॥
अनपेक्षः शुचिर्दक्ष उदासीनो गतव्यथः ।
सर्वारम्भपरित्यागी यो मद्भक्तः स मे प्रियः ॥

हिंदी अर्थ – जिससे कोई भी जीव उद्वेग को प्राप्त नहीं होता और जो स्वयं भी किसी जीव के उद्वेग को प्राप्त नहीं होता तथा जो हर्ष, (दुसरे व्यक्ति की उन्नति को देखकर संताप होने का नाम ‘अमर्ष’ है), भय और उद्वेगादि से रहित है वह भक्त मुझको प्रिय है| जो पुरुष आकांक्षा से रहित, बाहर-भीतर से शुद्ध, चतुर, पक्षपात से रहित और दुखों से छुटा हुआ है – वह सब आरम्भों का त्यागी मेरा भक्त मुझको प्रिय है|

English Meaning – The devotee who does not cause any living being to get agitated and who himself does not get agitated by any living being and who is free from joy, (the name of being sad after seeing the progress of another person is ‘Amarsha’), fear and anxiety etc. is that devotee. I love him. The man who is free from desires, pure inside and out, intelligent, free from prejudice and free from sorrows – that devotee of mine who has renounced all beginnings is dear to me.

भगवद गीता बारहवां अध्याय

भगवद गीता बारहवां अध्याय श्लोक (17 – 18)

यो न हृष्यति न द्वेष्टि न शोचति न काङ्क्षति ।
शुभाशुभपरित्यागी भक्तिमान्यः स मे प्रियः ॥
समः शत्रौ च मित्रे च तथा मानापमानयोः ।
शीतोष्णसुखदुःखेषु समः सङ्गविवर्जितः ॥

हिंदी अर्थ – जो न कभी हर्षित होता है, न द्वेष करता है, न शोक करता है, न कामना करता है तथा जो शुभ और अशुभ सम्पूर्ण कर्मों का त्यागी है – वह भक्तियुक्त पुरुष मुझको प्रिय है| जो शत्रु-मित्र में और मान-अपमान में सम है तथा सर्दी, गर्मी और सुख-दुखादि द्वंद्वो में सम है और आसक्ति से रहित है|

English Meaning – One who never rejoices, never hates, never mourns, never desires and who renounces all actions, auspicious and inauspicious – that man of devotion is dear to me. Who is equal between enemy and friend, honour and insult and is equal in the dualities of cold, heat and happiness and sorrow and is free from attachment.


भगवद गीता बारहवां अध्याय श्लोक (19 – 20)

तुल्यनिन्दास्तुतिर्मौनी सन्तुष्टो येन केनचित् ।
अनिकेतः स्थिरमति र्भक्तिमान्मे प्रियो नरः ॥
ये तु धर्म्यामृतमिदं यथोक्तं पर्युपासते ।
श्रद्दधाना मत्परमा भक्तास्तेऽतीव मे प्रियाः ॥

हिंदी अर्थ – जो निंदा-स्तुति को समान समझने वाला, मननशील और जिस प्रकार से भी शरीर का निर्वाह होने में सदा ही संतुष्ट है और रहने के स्थान में ममता और आसक्ति से रहित है – वह स्थिरबुद्धि भक्तिमान पुरुष मुझको प्रिय है| परन्तु जो श्रद्धायुक्त (वेद, शास्त्र, महात्मा और गुरुजनों के तथा परमेश्वर के वचनों में प्रत्यक्ष के सदृश विश्वास का नाम ‘श्रद्धा’ है) पुरुष मेरे परायण होकर इस ऊपर कहे हुए धर्ममय अमृत को निष्काम प्रेमभाव से सेवन करते है, वे भक्त मुझको अतिशय प्रिय है|

English Meaning – The one who considers praise and criticism equally, is contemplative and is always satisfied with the way his body is maintained and is free from affection and attachment to the place of his residence – that man with a stable intellect and devotion is dear to me. But those devotees who are devoted to me and consume the sacred nectar mentioned above with selfless love (the name of faith is ‘Shraddha’) as per the faith in the Vedas, Shastras, Mahatmas and Mentors and in the direct words of God, those devotees consider me extremely great. They are exceedingly dear to me.


भगवद गीता बारहवां अध्याय समाप्त


Bhagavad Gita Chapter 11: भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय अर्थ सहित

क्या आपने कभी भी अपने जीवन में श्री भगवद गीता का पाठ किया है? यदि नहीं तो हम आपके लिए एक नयी सीरीज प्रारंभ करने जा रहे है| जिसमे हम आपको गीता के प्रत्येक अध्याय में उपस्थित सभी श्लोकों के हिंदी अथवा अंग्रेजी अर्थ बतायेंगे| जिसकी सहायता से आप इस भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 11) को बहुत ही अच्छे से समझ पायेंगे, जिसमे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कई ज्ञान की बातें बताई है| इस पवित्र ग्रन्थ की रचना पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व महर्षि वेदव्यास जी के द्वारा की गई थी| आज हम भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 11) को हिंदी तथा अंग्रेजी अर्थ सहित आपको समझाएंगे|

भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय

इसके आलवा यदि आप ऑनलाइन किसी भी पूजा जैसे सत्यनारायण पूजा (Satyanarayan Puja), विवाह पूजा (Marriage Puja), तथा ऑफिस उद्घाटन पूजा (Office Opening Puja) के लिए आप हमारी वेबसाइट 99Pandit की सहायता से ऑनलाइन पंडित बहुत आसानी से बुक कर सकते है| इसी के साथ हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Whatsapp पर भी हमसे संपर्क कर सकते है|

Chapter 11 – विश्वरूप दर्शन योग (Vishwarup Darshan Yoga)


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (1 – 2)

अर्जुन उवाच
मदनुग्रहाय परमं गुह्यमध्यात्मसंज्ञितम् ।
यत्त्वयोक्तं वचस्तेन मोहोऽयं विगतो मम ॥
भवाप्ययौ हि भूतानां श्रुतौ विस्तरशो मया ।
त्वत्तः कमलपत्राक्ष माहात्म्यमपि चाव्ययम् ॥

हिंदी अर्थ – अर्जुन बोले – मुझ पर अनुग्रह करने के लिए आपने जो परम गोपनीय अध्यात्म विषयक वचन अर्थात् उपदेश कहा, उससे मेरा यह अज्ञान नष्ट हो गया| क्योंकि हे कमलनेत्र ! मैंने आपसे भूतों की उत्पत्ति और प्रलय विस्तार पूर्वक सुने है तथा आपकी अविनाशी महिमा भी सुनी है|

English Meaning – Arjun said – In order to show your favour to me, the most secret spiritual words i.e. advice that you gave me, my ignorance was destroyed. Because O lotus eye! I have heard from you in detail the origin and destruction of ghosts and have also heard about your imperishable glory.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (3 – 4)

एवमेतद्यथात्थ त्वमा त्मानं परमेश्वर ।
द्रष्टुमिच्छामि ते रूपमैश्वरं पुरुषोत्तम ॥
मन्यसे यदि तच्छक्यं मया द्रष्टुमिति प्रभो ।
योगेश्वर ततो मे त्वं दर्शयात्मानमव्ययम् ॥

हिंदी अर्थ – हे परमेश्वर ! आप अपने को जैसा कहते है, यह ठीक ऐसा ही है, परन्तु हे पुरुषोत्तम ! आपके ज्ञान, ऐश्वर्य, शक्ति, बल, वीर्य और तेज से युक्त ऐश्वर्य – रूप को मैं प्रत्यक्ष देखना चाहता हूँ| हे प्रभो ! यदि मेरे द्वारा आपका वह देखा जाना शक्य है – ऐसा आप मानते है तो हे योगेश्वर ! उस अविनाशी स्वरुप का मुझे दर्शन कराइए|

English Meaning – O God! It is exactly as you call yourself, but oh great man! I want to see firsthand your opulent form consisting of knowledge, opulence, power, strength, semen and brilliance. Oh, Lord! If it is possible for you to be seen by me – do you believe so then oh Yogeshwar! Show me that imperishable form.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (5 – 6)

श्रीभगवानुवाच पश्य मे पार्थ रूपाणि शतशोऽथ सहस्रशः ।
नानाविधानि दिव्यानि नानावर्णाकृतीनि च ॥
पश्यादित्यान्वसून्रुद्रा नश्विनौ मरुतस्तथा ।
बहून्यदृष्टपूर्वाणि पश्याश्चर्याणि भारत ॥

हिंदी अर्थ – श्री भगवान बोले – हे पार्थ ! अब तू मेरे सैकड़ो – हजारों नाना प्रकार के और नाना वर्ण तथा नाना आकृतिवाले आलौकिक रूपों को देख| हे भरतवंशी अर्जुन ! तू मुझमे आदित्यों को अर्थात् अदिति के द्वादश पुत्रो को, आठ वसुओं को, एकादश रुद्रों को, दोनों अश्विनीकुमारों को और उनचास मरुद्गणों को देख तथा और भी बहुत से पहले न देखे हुए आश्चर्यमय रूपों को देख|

English Meaning – Shri Bhagwan said – O Partha! Now you see my hundreds and thousands of different types of supernatural forms with different colours and different shapes. O Arjun of Bharatvanshi! You see in me the Adityas, that is, the twelve sons of Aditi, the eight Vasus, the eleven Rudras, the two Ashvinikumars and the forty-nine Marudganas and many more wonderful forms not seen before.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (7 – 8)

इहैकस्थं जगत्कृत्स्नं पश्याद्य सचराचरम् ।
मम देहे गुडाकेश यच्चान्यद् द्रष्टुमिच्छसि ॥
न तु मां शक्यसे द्रष्टुमनेनैव स्वचक्षुषा ।
दिव्यं ददामि ते चक्षुः पश्य मे योगमैश्वरम् ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! अब इस शरीर में एक जगह स्थित चराचर सहित सम्पूर्ण जगत को देख तथा और भी जो कुछ देखना चाहता हो सो देख| परन्तु मुझको तू इन अपने प्राकृत नेत्रों द्वारा देखने नि:संदेह समर्थ नही है, इसी से मैं तुझे दिव्य अर्थात् आलौकिक चक्षु देता हूँ, इससे तू मेरी ईश्वरीय योग शक्ति को देख|

English Meaning – Hey Arjun! Now see the entire world including the pastures located at one place in this body and whatever else you want to see, see it. But you are undoubtedly not capable of seeing me with your natural eyes, that is why I give you divine i.e. supernatural eyes, through this, you can see my divine yoga power.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (9-10- 11)

सञ्जय उवाच
एवमुक्त्वा ततो राजन् महायोगेश्वरो हरिः ।
दर्शयामास पार्थाय परमं रूपमैश्वरम् ॥
अनेकवक्त्रनयनम नेकाद्भुतदर्शनम् ।
अनेकदिव्याभरणं दिव्यानेकोद्यतायुधम् ॥
दिव्यमाल्याम्बरधरं दिव्यगन्धानुलेपनम् ।
सर्वाश्चर्यमयं देवमनन्तं विश्वतोमुखम् ॥

हिंदी अर्थ – संजय बोले – हे राजन ! महायोगेश्वर और सब पापों के नाश करने वाले भगवान ने इस प्रकार कहकर उसके पश्चात अर्जुन को परम ऐश्वर्य दिव्यस्वरूप दिखलाया| अनेक मुख और नेत्रों से युक्त, अनेक अद्भुद दर्शनों वाले, बहुत से दिव्य भूषणों से युक्त और बहुत से दिव्य शस्त्रों को धारण किये हुए और दिव्य गंध का सारे शरीर लेप किये हुए, सब प्रकार के आश्चर्यों से युक्त, सीमारहित और सब ओर मुख किये हुए विराटस्वरुप परमदेव परमेश्वर को अर्जुन ने देखा|

English Meaning – Sanjay said – Hey Rajan! After saying this, Mahayogeshwar and the God who destroys all sins showed Arjun the divine form of ultimate opulence. Having many faces and eyes, having many wonderful visions, having many divine ornaments and wearing many divine weapons and having the whole body coated with divine fragrance, having all kinds of wonders, having no limits and having faces on all sides. Arjun saw the Supreme God in a huge form.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (12 – 13)

दिवि सूर्यसहस्रस्य भवेद्युगपदुत्थिता ।
यदि भाः सदृशी सा स्याद्भासस्तस्य महात्मनः ॥
तत्रैकस्थं जगत्कृत्स्नं प्रविभक्तमनेकधा ।
अपश्यद्देवदेवस्य शरीरे पाण्डवस्तदा ॥

हिंदी अर्थ – आकाश में एक हजार सूर्यों के एक साथ उदय होने से उत्पन्न जो प्रकाश हो, वह भी उस विश्व रूप परमात्मा के प्रकाश के सदृश कदाचित ही हो| पांडूपुत्र अर्जुन ने उस समय अनेक प्रकार से विभक्त अर्थात पृथक – पृथक सम्पूर्ण जगत को देवो के देव श्री कृष्ण भगवान के उस शरीर में एक जगह स्थित देखा|

English Meaning – The light produced by the simultaneous rising of a thousand suns in the sky can hardly be similar to the light of that universal form of God. At that time, Pandu’s son Arjun saw the entire world, divided in many ways, situated in one place in the body of Lord Krishna, the God of Gods.

भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय

भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (14 – 15)

ततः स विस्मयाविष्टो हृष्टरोमा धनंजयः ।
प्रणम्य शिरसा देवं कृताञ्जलिरभाषत ॥
अर्जुन उवाच
पश्यामि देवांस्तव देव देहे सर्वांस्तथा भूतविशेषसंघान् ।
ब्रह्माणमीशं कमलासनस्थ मृषींश्च सर्वानुरगांश्च दिव्यान् ॥

हिंदी अर्थ – उसके अनंतर आश्चर्य से चकित और पुलकित शरीर अर्जुन प्रकाशमय विश्वरूप परमात्मा को श्रद्धा – भक्ति सहित सिर से प्रणाम करके हाथ जोड़कर बोले| अर्जुन बोले – हे देव ! मैं आपके शरीर में सम्पूर्ण देवों को तथा अनेक भूतों के समुदायों को, कमल के आसन पर विराजित ब्रह्मा को, महादेव को और सम्पूर्ण ऋषियों को तथा दिव्य सर्पो को देखता हूँ|

English Meaning – After that, Arjun, who was astonished and thrilled with his body, bowed with his head to God in the form of light and with devotion, he said with folded hands. Arjun said – Oh God! I see in your body all the gods and many communities of ghosts, Brahma seated on the lotus seat, Mahadev and all the sages and the divine serpents.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (16 – 17)

अनेकबाहूदरवक्त्रनेत्रं पश्यामि त्वां सर्वतोऽनन्तरूपम् ।
नान्तं न मध्यं न पुनस्तवादिं पश्यामि विश्वेश्वर विश्वरूप ॥
किरीटिनं गदिनं चक्रिणं च तेजोराशिं सर्वतो दीप्तिमन्तम् ।
पश्यामि त्वां दुर्निरीक्ष्यं समन्ता द्दीप्तानलार्कद्युतिमप्रमेयम् ॥

हिंदी अर्थ – हे सम्पूर्ण के स्वामी ! आपको अनेक भुजा, पेट, मुख और नेत्रों से युक्त तथा सब ओर से अनंत रूपों वाला देखता हूँ| हे विश्वरूप ! मैं आपके न अंत को देखता हूँ, न मध्य को और न आदि को ही| आपको मैं मुकुटयुक्त, गदायुक्त और चक्रयुक्त तथा सब ओर प्रकाशमान तेज के पुंज, प्रज्वलित अग्नि और सूर्य के सदृश ज्योतियुक्त, कठिनता से देखे जाने योग्य और सब ओर से अप्रमेयस्वरुप देखता हूँ|

English Meaning – O Lord of the whole! I see you having many arms, stomach, mouth and eyes and having infinite forms from all sides. O world form! I see neither your end, nor your middle, nor your beginning. I see you crowned, armed with a mace and discus, a beam of light shining all around, glowing with fire and light like the sun, difficult to see and inexplicable from all sides.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (18 – 19)

त्वमक्षरं परमं वेदितव्यं त्वमस्य विश्वस्य परं निधानम् ।
त्वमव्ययः शाश्वतधर्मगोप्ता सनातनस्त्वं पुरुषो मतो मे ॥
अनादिमध्यान्तमनन्तवीर्य मनन्तबाहुं शशिसूर्यनेत्रम् ।
पश्यामि त्वां दीप्तहुताशवक्त्रं स्वतेजसा विश्वमिदं तपन्तम् ॥

हिंदी अर्थ – आप ही जानने योग्य परम अक्षर अर्थात् परब्रह्म परमात्मा है| आप ही इस जगत के परम आश्रय है, आप ही अनादि धर्म के रक्षक है और आप ही अविनाशी सनातन पुरुष है| ऐसा मेरा मत है| आपको आदि, अंत और मध्य से रहित, अनंत सामर्थ्य से युक्त, अनंत भुजा वाले, चन्द्र-सूर्य रूप नेत्रों वाले, प्रज्वलित अग्निरूप मुखवाले और अपने तेज से इस जगत को संतृप्त करते हुए देखता हूँ|

English Meaning – You are the only one worth knowing, i.e. Parabrahma Paramatma. You are the ultimate shelter of this world, you are the protector of the eternal religion and you are the indestructible eternal man. This is my opinion. I see you without beginning, end and middle, having infinite power, having infinite arms, having eyes like the moon and sun, having a mouth like blazing fire and saturating this world with your brilliance.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (20 – 21)

द्यावापृथिव्योरिदमन्तरं हि व्याप्तं त्वयैकेन दिशश्च सर्वाः ।
दृष्ट्वाद्भुतं रूपमुग्रं तवेदं लोकत्रयं प्रव्यथितं महात्मन् ॥
अमी हि त्वां सुरसंघा विशन्ति केचिद्भीताः प्राञ्जलयो गृणन्ति ।
स्वस्तीत्युक्त्वा महर्षिसिद्धसंघाः स्तुवन्ति त्वां स्तुतिभिः पुष्कलाभिः ॥

हिंदी अर्थ – हे महात्मन् ! यह स्वर्ग और पृथ्वी के बीच का सम्पूर्ण आकाश तथा सब दिशाएं एक आपसे ही परिपूर्ण है तथा आपके इस आलौकिक और भयंकर रूप को देखकर तीनों लोक अतिव्यथा को प्राप्त हो रहे है| वे ही देवताओं के समूह आप में प्रवेश करते है और कुछ भयभीत होकर हाथ जोड़े आपके नाम और गुणों का उच्चारण करते है तथा महर्षि और सिद्धों के समुदाय ‘कल्याण हो’ ऐसा कहकर उत्तम-उत्तम स्त्रोतों द्वारा आपकी स्तुति करते है|

English Meaning – Oh great man! The entire sky between heaven and earth and all the directions are filled with you and seeing this supernatural and terrible form of yours, all the three worlds are in great pain. The same group of deities enter into you and some with fear, with folded hands, chant your name and qualities and the community of Maharshi and Siddhas praise you with the best sources saying ‘May you be well.’


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (22 – 23)

रुद्रादित्या वसवो ये च साध्या विश्वेऽश्विनौ मरुतश्चोष्मपाश्च ।
गन्धर्वयक्षासुरसिद्धसंघा वीक्षन्ते त्वां विस्मिताश्चैव सर्वे ॥
रूपं महत्ते बहुवक्त्रनेत्रं महाबाहो बहुबाहूरुपादम् ।
बहूदरं बहुदंष्ट्राकरालं दृष्ट्वा लोकाः प्रव्यथितास्तथाहम् ॥

हिंदी अर्थ – जो ग्यारह रूद्र और बारह आदित्य तथा आठ वसु, साध्यगण, विश्वेदेव, अश्विनीकुमार तथा मरुद्गण और पितरों का समुदाय तथा गंधर्व, यक्ष, राक्षस और सिद्धों के समुदाय है – वे सब ही विस्मित होकर आपको देखते है| हे महाबाहो ! आपके बहुत मुख और नेत्रों वाले, बहुत हाथ, जंघा और पैरों वाले, बहुत उदरों वाले और बहुत – सी दाढ़ों के कारण अत्यंत विकराल महान रूप को देखकर सब लोग व्याकुल हो रहे है तथा मैं भी व्याकुल हो रहे है तथा मैं भी व्याकुल हो रहा हूँ|

English Meaning – The eleven Rudras and the twelve Adityas and the eight Vasus, the Sadhyaganas, the Vishwadevs, the Ashvinikumars and the Marudganas and the community of ancestors and the community of Gandharvas, Yakshas, Rakshasas and Siddhas – they all look at you with astonishment. Oh, great arms! Everyone is getting distressed after seeing your great form with many faces and eyes, many arms, thighs and legs, many stomachs and many molars, and I too am getting distressed.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (24 – 25)

नभःस्पृशं दीप्तमनेकवर्णं व्यात्ताननं दीप्तविशालनेत्रम् ।
दृष्ट्वा हि त्वां प्रव्यथितान्तरात्मा धृतिं न विन्दामि शमं च विष्णो ॥
दंष्ट्राकरालानि च ते मुखानि दृष्ट्वैव कालानलसन्निभानि ।
दिशो न जाने न लभे च शर्म प्रसीद देवेश जगन्निवास ॥

हिंदी अर्थ – क्योंकि हे विष्णो ! आकाश को स्पर्श करने वाले, दैदीप्यमान, अनेक वर्णों से युक्त तथा फैलाए हुए मुख और प्रकाशमान विशाल नेत्रों से युक्त आपको देखकर भयभीत अंत:करण वाला मैं धीरज और शांति नही पाता हूँ| दाढो के कारण विकराल और प्रलयकाल की अग्नि के समान प्रज्वलित आपके मुखो को देखकर मैं दिशाओं को नहीं जानता हूँ और सुख भी नहीं पाता हूँ| इसलिए हे देवेश ! हे जगन्निवास ! आप प्रसन्न हो|

English Meaning – Because O Vishno! Seeing you touching the sky, resplendent, multi-coloured, with an outstretched mouth and huge shining eyes, I, with a fearful heart, do not find patience and peace. Looking at your faces which are huge due to beards and burning like the fire of doomsday, I do not know the directions and do not get happiness either. That’s why O Devesh! Oh Jagannivas! You are happy.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (26 – 27)

अमी च त्वां धृतराष्ट्रस्य पुत्राः सर्वे सहैवावनिपालसंघैः ।
भीष्मो द्रोणः सूतपुत्रस्तथासौ सहास्मदीयैरपि योधमुख्यैः ॥
वक्त्राणि ते त्वरमाणा विशन्ति दंष्ट्राकरालानि भयानकानि ।
केचिद्विलग्ना दशनान्तरेषु संदृश्यन्ते चूर्णितैरुत्तमाङ्गैः ॥

हिंदी अर्थ – वे सभी धृतराष्ट्र के पुत्र राजाओं के समुदाय सहित आप में प्रवेश कर रहे है और भीष्म पितामह. द्रोणाचार्य तथा वह कर्ण और हमारे पक्ष के प्रधान योद्धाओं के सहित सबके सब आपके दाढो के कारण विकराल भयानक मुखों में बड़े वेग से दौड़ते हुए प्रवेश कर रहे है और कई एक चूर्ण हुए सिरों सहित आपके दाँतों के बीच में लगे हुए दिख रहे है|

English Meaning – All of them are entering you including the community of kings, sons of Dhritarashtra and Bhishma Pitamah. All of them, including Dronacharya, Karna and the chief warriors of our side, are running with great speed into the monstrous, terrifying mouths because of your beards, and many of them are seen with their powdered heads stuck between your teeth.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (28 – 29)

यथा नदीनां बहवोऽम्बुवेगाः समुद्रमेवाभिमुखा द्रवन्ति ।
तथा तवामी नरलोकवीरा विशन्ति वक्त्राण्यभिविज्वलन्ति ॥
यथा प्रदीप्तं ज्वलनं पतङ्गा विशन्ति नाशाय समृद्धवेगाः ।
तथैव नाशाय विशन्ति लोका स्तवापि वक्त्राणि समृद्धवेगाः ॥

हिंदी अर्थ – जैसे नदियों के बहुत – से जल के प्रवाह स्वाभाविक ही समुन्द्र के ही सम्मुख दौड़ते है अर्थात् समुद्र में प्रवेश करते है, वैसे ही वे नरलोक के वीर भी आपके प्रज्वलित मुखों में प्रवेश कर रहे है| जैसे पतंग मोहवश नष्ट होने के लिए प्रज्वलित अग्नि में अतिवेग से दौड़ते हुए प्रवेश करते है, वैसे ही ये सब लोग भी अपने नाश के लिए आपके मुखों में अतिवेग से दौड़ते हुए प्रवेश कर रहे है|

English Meaning – Just as the water flows of many rivers naturally run towards the sea, i.e. enter the sea, in the same way, those heroes of the world are also entering your blazing mouths. Just as kites run with great speed into the blazing fire to get destroyed out of attachment, similarly all these people are also running with great speed into your mouth to get destroyed.

भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय

भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (30 – 31)

लेलिह्यसे ग्रसमानः समन्ता ल्लोकान्समग्रान्वदनैर्ज्वलद्भिः ।
तेजोभिरापूर्य जगत्समग्रं भासस्तवोग्राः प्रतपन्ति विष्णो ॥
आख्याहि मे को भवानुग्ररूपो नमोऽस्तु ते देववर प्रसीद ।
विज्ञातुमिच्छामि भवन्तमाद्यं न हि प्रजानामि तव प्रवृत्तिम् ॥

हिंदी अर्थ – आप उन सम्पूर्ण लोकों को प्रज्वलित मुखो द्वारा ग्रास करते हुए सब ओर से बार-बार चाट रहे है| हे विष्णो ! आपका उग्र प्रकाश सम्पूर्ण जगत को तेज द्वारा परिपूर्ण करके तपा रहा है| मुझ बतलाइए कि आप उग्ररूप वाले कौन है? हे देवो में श्रेष्ठ ! आपको नमस्कार हो| आप प्रसन्न होइए| आदि पुरुष मैं आपको विशेष रूप से जानना चाहता हूँ क्योंकि मैं आपकी प्रवृत्ति को नहीं जानता|

English Meaning – You are devouring those entire worlds with your flaming mouths and licking them again and again from all sides. Hey Vishno! Your fiery light is warming the entire world by filling it with radiance. Tell me, who are you in fierce form? O best among gods! Greetings to you. You be happy. Aadi Purusha I want to know you especially because I don’t know your nature.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (32 – 33)

श्रीभगवानुवाच कालोऽस्मि लोकक्षयकृत्प्रवृद्धो लोकान्समाहर्तुमिह प्रवृत्तः ।
ऋतेऽपि त्वां न भविष्यन्ति सर्वे येऽवस्थिताः प्रत्यनीकेषु योधाः ॥
तस्मात्त्वमुत्तिष्ठ यशो लभस्व जित्वा शत्रून् भुङ्क्ष्व राज्यं समृद्धम् ।
मयैवैते निहताः पूर्वमेव निमित्तमात्रं भव सव्यसाचिन् ॥

हिंदी अर्थ – श्री भगवान बोले – मैं लोकों का नाश करने वाला बढ़ा हुआ महाकाल हूँ| इस समय इन लोकों को नष्ट करने के लिए प्रवृत हुआ हूँ| इसलिए जो प्रतिपक्षियों की सेना में स्थित योद्धा लोग है, वे सब तेरे बिना भी नहीं रहेंगे अर्थात तेरे युद्ध न करने पर भी इन सबका नाश हो जाएगा| अतएव तू उठ ! यश प्राप्त कर और शत्रुओं को जीतकर धन-धान्य से संपन्न राज्य को भोग| ये सब शूरवीर पहले ही से मेरे ही द्वारा मारे हुए है| हे साव्यसचिन ! तू तो केवल निमित्तमात्र बन जा|

English Meaning – Shri Bhagwan said – I am the increased Mahakaal who destroys the worlds. At this time I am inclined to destroy these worlds. Therefore, all the warriors in the opponent’s army will not survive even without you, that is, even if you do not fight, they will all be destroyed. So you get up! After gaining fame and conquering the enemies, enjoy a kingdom rich in wealth. All these warriors have already been killed by me. Hey Savyaschin! You just become an instrument.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (34 – 35)

द्रोणं च भीष्मं च जयद्रथं च कर्णं तथान्यानपि योधवीरान् ।
मया हतांस्त्वं जहि मा व्यथिष्ठा युध्यस्व जेतासि रणे सपत्नान् ॥
सञ्जय उवाच
एतच्छ्रुत्वा वचनं केशवस्य कृताञ्जलिर्वेपमानः किरीटी ।
नमस्कृत्वा भूय एवाह कृष्णं सगद्गदं भीतभीतः प्रणम्य ॥

हिंदी अर्थ – द्रोणाचार्य तथा भीष्म पितामह तथा जयद्रथ और कर्ण तथा और भी बहुत से मेरे द्वारा मारे हुए शूरवीर योद्धाओं को तू मार| भय मत कर| नि:संदेह तू युद्ध में वैरियों को जीतेगा| इसलिए युद्ध कर| संजय बोले – केशव भगवान के इस वचन को सुनकर मुकुटधारी अर्जुन हाथ जोड़कर कांपते हुए नमस्कार करके, फिर भी अत्यंत भयभीत होकर प्रणाम करके भगवान श्रीकृष्ण के प्रति गदगद वाणी से बोले|

English Meaning – You kill Dronacharya, Bhishma Pitamah, Jayadratha, Karna and many other brave warriors killed by me. Don’t be afraid. Undoubtedly you will win over your enemies in the war. Therefore wage war. Sanjay said – Hearing these words of Lord Keshav, the crowned Arjuna bowed with folded hands and trembled, and yet being extremely frightened, he bowed to Lord Shri Krishna in an exultant voice.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (36 – 37)

अर्जुन उवाच
स्थाने हृषीकेश तव प्रकीर्त्या जगत्प्रहृष्यत्यनुरज्यते च ।
रक्षांसि भीतानि दिशो द्रवन्ति सर्वे नमस्यन्ति च सिद्धसंघाः ॥
कस्माच्च ते न नमेरन्महात्मन् गरीयसे ब्रह्मणोऽप्यादिकर्त्रे ।
अनन्त देवेश जगन्निवास त्वमक्षरं सदसत्तत्परं यत् ॥

हिंदी अर्थ – अर्जुन बोले – हे अन्तर्यामिन ! यह योग्य ही है कि आपके नाम, गुण, और प्रभाव के कीर्तन से जगत अति हर्षित हो रहा है और अनुराग को भी प्राप्त हो रहा है तथा भयभीत राक्षस लोग दिशाओं में भाग रहे है और सब सिद्धगणों के समुदाय नमस्कार कर रहे है| हे महात्मन ! ब्रह्मा के भी आदिकर्ता और सबसे बड़े आपके लिए वे कैसे नमस्कार न करें क्योंकि हे अनन्त ! हे देवेश ! हे जगन्निवास ! जो सत, असत और इनसे परे अक्षर अर्थात् सच्चिदानन्दघन ब्रह्म है, वह आप ही है|

English Meaning – Arjun said – O Antaryamin! It is worthy that by chanting your name, qualities and influence the world is becoming very happy and is also receiving love and the frightened demons are running in different directions and all the communities of Siddhaganas are saluting. Hey Mahatman! How can they not pay obeisance to you, the creator of Brahma and the greatest of all, because oh infinite! Hey Devesh! Oh Jagannivas! You are the one who is true, false and beyond these Akshar i.e. Sachchidanandaghan Brahma.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (38 – 39)

त्वमादिदेवः पुरुषः पुराण स्त्वमस्य विश्वस्य परं निधानम् ।
वेत्तासि वेद्यं च परं च धाम त्वया ततं विश्वमनन्तरूप ॥
वायुर्यमोऽग्निर्वरुणः शशाङ्कः प्रजापतिस्त्वं प्रपितामहश्च ।
नमो नमस्तेऽस्तु सहस्रकृत्वः पुनश्च भूयोऽपि नमो नमस्ते ॥

हिंदी अर्थ – आप आदिदेव और सनातन पुरुष है, आप इन जगत के परम आश्रय और जानने वाले तथा जानने योग्य और परम धाम है| हे अनन्तरूप ! आपसे यह सब जगत व्याप्त अर्थात् परिपूर्ण है| आप वायु, यमराज, अग्नि, वरुण, चंद्रमा, प्रजा के स्वामी ब्रह्मा और ब्रह्मा के पिता है| आपके लिए हजारों बार नमस्कार ! नमस्कार हो !! आपके लिए फिर भी बार-बार नमस्कार ! नमस्कार !!

English Meaning – You are the Adidev and the eternal man, you are the supreme shelter and knower of this world, knowable and supreme abode. O infinite form! This whole world is filled with you i.e. it is complete. You are the lord of Vayu, Yamraj, Agni, Varun, Moon, people and father of Brahma. Hello to you a thousand times! Hello!! Hail again and again for you! Hello !!


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (40-41- 42)

नमः पुरस्तादथ पृष्ठतस्ते नमोऽस्तु ते सर्वत एव सर्व ।
अनन्तवीर्यामितविक्रमस्त्वं सर्वं समाप्नोषि ततोऽसि सर्वः ॥
सखेति मत्वा प्रसभं यदुक्तं हे कृष्ण हे यादव हे सखेति ।
अजानता महिमानं तवेदं मया प्रमादात्प्रणयेन वापि ॥
यच्चावहासार्थमसत्कृतोऽसि विहारशय्यासनभोजनेषु ।
एकोऽथवाप्यच्युत तत्समक्षं तत्क्षामये त्वामहमप्रमेयम् ॥

हिंदी अर्थ – हे अनन्त सामर्थ्यवाले ! आपके लिए आगे से और पीछे से भी नमस्कार ! हे सर्वात्मन ! आपके लिए सब ओर से ही नमस्कार हो, क्योंकि अनन्त पराक्रमशाली आप समस्त संसार को व्याप्त किये हुए है, इससे आप ही सर्वरूप है| आपके इस प्रभाव को न जानते हुए, आप मेरे सखा है ऐसा मानकर प्रेम से अथवा प्रमाद से भी मैंने ‘हे कृष्ण !’, ‘हे यादव !’, ‘हे सखे !’ इस प्रकार जो कुछ बिना सोचे-समझे हठात्‌ कहा है और हे अच्युत ! आप जो मेरे द्वारा विनोद के लिए विहार, शैय्या, आसन और भोजनादि में अकेले अथवा उन सखाओं के सामने भी अपमानित किये गए है – वह सब अपराध अप्रमेयस्वरुप अर्थात् अचिन्त्य प्रभाव वाले आपसे मैं क्षमा करवाता हूँ|

English Meaning – O one of infinite power! Greetings to you from front and back too! Oh all-soul! Let there be salutations to you from all sides, because you, the infinite mighty one, pervades the entire world, hence you are the only form of everything. Without knowing about your influence, considering that you are my friend, out of love or even out of carelessness, I have said ‘O Krishna!’, ‘O Yadav!’, ‘O friend!’ thus without thinking and without thinking, O Achyuta! For the sake of humor, you have been insulted by me while walking, in bed, sitting, eating etc., alone or even in front of those friends – I forgive you for all those crimes which are immeasurable i.e. having unimaginable effect.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (43 – 44)

पितासि लोकस्य चराचरस्य त्वमस्य पूज्यश्च गुरुर्गरीयान् ।
न त्वत्समोऽस्त्यभ्यधिकः कुतोऽन्यो लोकत्रयेऽप्यप्रतिमप्रभाव ॥
तस्मात्प्रणम्य प्रणिधाय कायं प्रसादये त्वामहमीशमीड्यम् ।
पितेव पुत्रस्य सखेव सख्युः प्रियः प्रियायार्हसि देव सोढुम् ॥

हिंदी अर्थ – आप इस चराचर जगत के पिता और सबसे बड़े गुरु एवं अति पूजनीय है| हे अनुपम प्रभाववाले ! तीनों लोकों में आपके समान भी दूसरा कोई नहीं है, फिर अधिक तो कैसे हो सकता है| अतएव हे प्रभो ! मैं शरीर को भलीभांति चरणों में निवेदित कर, प्रणाम करके, स्तुति करने योग्य आप ईश्वर को प्रसन्न होने के लिए प्रार्थना करता हूँ| हे देव ! पिता जैसे पुत्र के, सखा जैसे सखा के और पति जैसे प्रियतमा पत्नी के अपराध सहन करते है – वैसे ही आप भी मेरे अपराध को सहन करने योग्य है|

English Meaning – You are the father of this living world and the greatest mentor and most worshipable. O one of unique influence! There is no one else like you in the three worlds, then how can there be more. Therefore O Lord! I offer my body a proper prayer at your feet, pay obeisance to you and pray to God who is worthy of praise. Hey, God ! Just like a father tolerates the transgressions of his son, like a friend of a friend and like a husband bears the transgressions of his beloved wife – in the same way you too are capable of tolerating my transgressions.

भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय

भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (45 – 46)

अदृष्टपूर्वं हृषितोऽस्मि दृष्ट्वा भयेन च प्रव्यथितं मनो मे ।
तदेव मे दर्शय देव रूपं प्रसीद देवेश जगन्निवास ॥
किरीटिनं गदिनं चक्रहस्त मिच्छामि त्वां द्रष्टुमहं तथैव ।
तेनैव रूपेण चतुर्भुजेन सहस्रबाहो भव विश्वमूर्ते ॥

हिंदी अर्थ – मैं पहले न देखे हुए आपके इस आश्चर्यमय रूप को देखकर हर्षित हो रहा हूँ और मेरा मन भय से अति व्याकुल भी हो रहा है, इसलिए आप उस अपने चतुर्भुज विष्णु रूप को ही मुझे दिखलाइए| हे देवेश ! हे जगन्निवास ! प्रसन्न होइए| मैं वैसे ही आपको मुकुट धारण किये हुए तथा गदा और चक्र हाथ में लिए हुए देखना चाहता हूँ| इसलिए हे विश्वरूप ! हे सहस्त्रबाहों ! आप उसी चतुर्भुज से प्रकार होइए|

English Meaning – I am happy to see this wondrous form of yours which I have not seen before and my mind is also very disturbed with fear, so please show me that four-armed Vishnu form of yours. Hey Devesh! Oh Jagannivas! Be happy. I want to see you wearing a crown and holding a mace and discus in your hands. That’s why O world form! O thousand arms! You are like that quadrilateral.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (47 – 48)

श्रीभगवानुवाच मया प्रसन्नेन तवार्जुनेदं रूपं परं दर्शितमात्मयोगात् ।
तेजोमयं विश्वमनन्तमाद्यं यन्मे त्वदन्येन न दृष्टपूर्वम् ॥
न वेदयज्ञाध्ययनैर्न दानै र्न च क्रियाभिर्न तपोभिरुग्रैः ।
एवंरूपः शक्य अहं नृलोके द्रष्टुं त्वदन्येन कुरुप्रवीर ॥

हिंदी अर्थ – श्री भगवान बोले – हे अर्जुन ! अनुग्रहपूर्वक मैंने अपनी योगशक्ति के प्रभाव से यह मेरे परम तेजोमय, सबका आदि और सीमारहित विराट रूप तुझको दिखाया है, जिसे तेरे अतिरिक्त दुसरे किसी ने पहले नहीं देखा था| हे अर्जुन ! मनुष्य लोक में इस प्रकार विश्व रूप वाला मैं न वेद और यज्ञों के अध्ययन से, न दान, न क्रियाओं से और न उग्र तपों से ही तेरे अतिरिक्त दुसरे द्वारा देखा जा सकता हूँ|

English Meaning – Shri Bhagwan said – O Arjun! By my grace, with the influence of my power of yoga, I have shown you this most glorious, primal and limitless, vast form of mine, which no one else had seen before except you. Hey Arjun! In the human world, I, having the universal form, cannot be seen by anyone other than you, neither by the study of Vedas and Yagyas, nor by charity, nor by activities, nor by intense penances.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (49 – 50)

मा ते व्यथा मा च विमूढभावो दृष्ट्वा रूपं घोरमीदृङ्ममेदम् ।
व्यपेतभीः प्रीतमनाः पुनस्त्वं तदेव मे रूपमिदं प्रपश्य ॥
सञ्जय उवाच
इत्यर्जुनं वासुदेवस्तथोक्त्वा स्वकं रूपं दर्शयामास भूयः ।
आश्वासयामास च भीतमेनं भूत्वा पुनः सौम्यवपुर्महात्मा ॥

हिंदी अर्थ – मेरे इस प्रकार के इस विकराल रूप को देखकर तुझको व्याकुलता नहीं होनी चाहिए और मूढ़भाव भी नहीं होना चाहिए| तू भयरहित और प्रीतियुक्त मनवाला होकर उसी मेरे इस शंख – चक्र – गदा – पद्मयुक्त चतुर्भुज रूप को फिर देख| संजय बोले – वासुदेव भगवान ने अर्जुन के प्रति इस प्रकार कहकर फिर वैसे ही अपने चतुर्भुज रूप को दिखाया और फिर महात्मा श्रीकृष्ण ने सौम्यमूर्ति होकर इस भयभीत अर्जुन को धीरज दिया|

English Meaning – Seeing such a monstrous form of mine, you should not be disturbed nor should you feel foolish. You, being fearless and having a loving mind, look again at this four-armed form of mine with conch, disc, mace and lotus. Sanjay said – After saying this to Arjun, Lord Vasudev again showed his four-armed form in the same way and then Mahatma Shri Krishna, being the embodiment of gentleness, gave patience to this frightened Arjun.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (51 – 52)

अर्जुन उवाच
दृष्ट्वेदं मानुषं रूपं तव सौम्यं जनार्दन ।
इदानीमस्मि संवृत्तः सचेताः प्रकृतिं गतः ॥
श्रीभगवानुवाच सुदुर्दर्शमिदं रूपं दृष्टवानसि यन्मम ।
देवा अप्यस्य रूपस्य नित्यं दर्शनकाङ्क्षिणः ॥

हिंदी अर्थ – अर्जुन बोले – हे जनार्दन ! आपके इस अतिशांत मनुष्य रूप को देखकर अब मैं स्थिरचित्त हो गया हूँ और अपनी स्वाभाविक स्थिति को प्राप्त हो गया हूँ| श्री भगवान बोले – मेरा जो चतुर्भुज रूप तुमने देखा है, वह सुदुर्दश है अर्थात् इसके दर्शन बड़े ही दुर्लभ है| देवता भी सदा इस रूप के दर्शन की आकांक्षा करते रहते है|

English Meaning – Arjun said – O Janardan! Seeing this very peaceful human form of yours, I have now become stable and have attained my natural state. Shri Bhagwan said – The four-armed form of mine that you have seen is Sudurdash, that is, its sighting is very rare. Even the gods always aspire to see this form.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (53 – 54)

नाहं वेदैर्न तपसा न दानेन न चेज्यया ।
शक्य एवंविधो द्रष्टुं दृष्टवानसि मां यथा ॥
भक्त्या त्वनन्यया शक्य अहमेवंविधोऽर्जुन ।
ज्ञातुं द्रष्टुं च तत्त्वेन प्रवेष्टुं च परंतप ॥

हिंदी अर्थ – जिस प्रकार तुमने मुझको देखा है – इस प्रकार चतुर्भुज रूप वाला मैं न वेदों से, न तप से, न दान से और न यज्ञ से ही देखा जा सकता हूँ| परन्तु हे परंतप अर्जुन ! अनन्य भक्ति के द्वारा इस प्रकार चतुर्भुज रूपवाला मैं प्रत्यक्ष देखने के लिए, तत्व से जानने के लिए तथा प्रवेश करने के लिए अर्थात एकीभाव से प्राप्त होने के लिए भी शक्य हूँ|

English Meaning – The way you have seen me – in this way I, having the four-armed form, can be seen neither through the Vedas, nor through penance, nor through charity, nor through yagya. But oh great Arjun! In this way, through undivided devotion, I am capable of seeing the four-armed form directly, knowing it from the elements and also being able to enter into it, that is, to attain it through unity.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय श्लोक (55)

मत्कर्मकृन्मत्परमो मद्भक्तः सङ्गवर्जितः ।
निर्वैरः सर्वभूतेषु यः स मामेति पाण्डव ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! जो पुरुष केवल मेरे ही लिए सम्पूर्ण कर्तव्य कर्मों को करने वाला है, मेरे परायण है, मेरा भक्त है, आसक्तिरहित है और सम्पूर्ण भूतप्राणियों में वैरभाव से रहित है (सर्वत्र भगवद्बुद्धि हो जाने से उस पुरुष का अति अपराध करने वाले में भी वैरभाव नहीं होता है, फिर औरों में तो कहना ही क्या है), वह अनन्यभक्तियुक्त पुरुष मुझको ही प्राप्त होता है|

English Meaning – Hey Arjun! The man who performs all his duties only for Me is devoted to Me, is My devotee, is free from attachment and is free from enmity towards all living beings (having God-consciousness everywhere, that man does not have enmity even among those who commit extreme crimes). Then what is there to say about others), only I get that man with unalloyed devotion.


भगवद गीता ग्यारहवां अध्याय समाप्त


Bhagavad Gita Chapter 10: भगवद गीता दसवाँ अध्याय अर्थ सहित

क्या आपने कभी भी अपने जीवन में श्री भगवद गीता का पाठ किया है? यदि नहीं तो हम आपके लिए एक नयी सीरीज प्रारंभ करने जा रहे है| जिसमे हम आपको गीता के प्रत्येक अध्याय में उपस्थित सभी श्लोकों के हिंदी अथवा अंग्रेजी अर्थ बतायेंगे| जिसकी सहायता से आप इस भगवद गीता दसवाँ अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 10) को बहुत ही अच्छे से समझ पायेंगे, जिसमे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कई ज्ञान की बातें बताई है| इस पवित्र ग्रन्थ की रचना पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व महर्षि वेदव्यास जी के द्वारा की गई थी| आज हम भगवद गीता दसवाँ अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 10) को हिंदी तथा अंग्रेजी अर्थ सहित आपको समझाएंगे|

भगवद गीता दसवाँ अध्याय

इसके आलवा यदि आप ऑनलाइन किसी भी पूजा जैसे गृह प्रवेश पूजा (Griha Pravesh Puja), रुद्राभिषेक पूजा (Rudrabhishek Puja), तथा ऑफिस उद्घाटन पूजा (Office Opening Puja) के लिए आप हमारी वेबसाइट 99Pandit की सहायता से ऑनलाइन पंडित बहुत आसानी से बुक कर सकते है| इसी के साथ हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Whatsapp पर भी हमसे संपर्क कर सकते है|

Chapter 10 – विभूति योग (Vibhuti Yoga)


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (1 – 2)

श्रीभगवानुवाच भूय एव महाबाहो शृणु मे परमं वचः ।
यत्तेऽहं प्रीयमाणाय वक्ष्यामि हितकाम्यया ॥
न मे विदुः सुरगणाः प्रभवं न महर्षयः ।
अहमादिर्हि देवानां महर्षीणां च सर्वशः ॥

हिंदी अर्थ – श्री भगवान बोले – हे महाबाहो ! फिर भी मेरे परम रहस्य और प्रभावयुक्त वचन को सुन, जिस मैं तुझे अतिशय प्रेम रखने वाले के लिए हित की इच्छा से कहूँगा| मेरी उत्पत्ति को अर्थात लीला से प्रकट होने को न देवता लोग जानते है और न महर्षिजन ही जानते है, क्योंकि मैं सब प्रकार से देवताओं का और महर्षियों का भी आदिकारण हूँ|

English Meaning – Shri God said – Oh mighty arms! Still, listen to My most secret and effective words. Which I will say with a desire to benefit the one who loves you very much. Neither the gods nor the great sages know about my origin, that is, my appearance through Leela because I am the original cause of the gods and the great sages in every way.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (3-4-5)

यो मामजमनादिं च वेत्ति लोकमहेश्वरम् ।
असंमूढः स मर्त्येषु सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥
बुद्धिर्ज्ञानमसंमोहः क्षमा सत्यं दमः शमः ।
सुखं दुःखं भवोऽभावो भयं चाभयमेव च ॥
अहिंसा समता तुष्टिस् तपो दानं यशोऽयशः ।
भवन्ति भावा भूतानां मत्त एव पृथग्विधाः ॥

हिंदी अर्थ – जो मुझको अजन्मा अर्थात वास्तव में जन्मरहित, अनादि और लोकों का महान ईश्वर तत्त्व से जानता है, वह मनुष्यों में ज्ञानवान पुरुष सम्पूर्ण पापों से मुक्त हो जाता है| निश्चय करने की शक्ति, यथार्थ ज्ञान, असम्मूढ़ता, क्षमा, सत्य, इन्द्रियों का वश में करना, मन का निग्रह तथा सुख: दुःख, उत्पत्ति – प्रलय और भय – अभय तथा अहिंसा, समता, संतोष तप, दान, कीर्ति, और अपकीर्ति – ऐसे ये प्राणियों के नाना प्रकार के भाव मुझसे ही होते है|

English Meaning – One who knows Me as the unborn i.e. actually the birthless, the eternal and the great God of the worlds, that wise man among humans becomes free from all sins. Power to decide, accurate knowledge, incomprehensibility, forgiveness, truth, control of senses, control of mind and happiness: sorrow, origin – destruction and fear – fearlessness and non-violence, equality, contentment, austerity, charity, fame and infamy – These creatures have different types of emotions only because of me.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (6 – 7)

महर्षयः सप्त पूर्वे चत्वारो मनवस्तथा ।
मद्भावा मानसा जाता येषां लोक इमाः प्रजाः ॥
एतां विभूतिं योगं च मम यो वेत्ति तत्त्वतः ।
सोऽविकम्पेन योगेन युज्यते नात्र संशयः ॥

हिंदी अर्थ – सात महर्षिजन, चार उनसे भी पूर्व में होने वाले सनकादि तथा स्वायम्भुव आदि चौदह मनु – ये मुझमे भाव वाले सब-के-सब मेरे संकल्प से उत्पन्न हुए है, जिनकी संसार में यह सम्पूर्ण प्रजा है| जो पुरुष मेरी इस परमैश्वर्यरूप विभूति को और योगशक्ति को तत्त्व से जानता है (जो कुछ दृश्यमात्र संसार है वह सब भगवान की माया है और एक वासुदेव भगवान ही सर्वत्र परिपूर्ण है, यह जानना ही तत्त्व से जानना है) वह निश्चल भक्तियोग से युक्त हो जाता है – इसमें कुछ भी संशय नहीं है|

English Meaning – The seven Maharishis, the four who existed before them, Sanakadi, Swayambhu, etc., the fourteen Manus – all of them who have feelings for me have arisen from my resolution, whose entire subjects are in this world. The person who knows my existence in the form of Parameshwarya and the power of yoga from the principle (all that is visible in the world is an illusion of God and only one Vasudev Lord is perfect everywhere, to know this is to know from the principle) he becomes imbued with steadfast devotion. Yes – There is no doubt about this.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (8 – 9)

अहं सर्वस्य प्रभवो मत्तः सर्वं प्रवर्तते ।
इति मत्वा भजन्ते मां बुधा भावसमन्विताः ॥
मच्चित्ता मद्गतप्राणा बोधयन्तः परस्परम् ।
कथयन्तश्च मां नित्यं तुष्यन्ति च रमन्ति च ॥

हिंदी अर्थ – मैं वासुदेव ही सम्पूर्ण जगत की उत्पत्ति का कारण हूँ और मुझसे ही सब जगत चेष्टा करता है, इस प्रकार समझकर श्रद्धा और भक्ति से युक्त बुद्धिमान भक्तजन मुझ परमेश्वर को ही निरंतर भजते है| निरंतर मुझमे मन लगाने वाले और मुझमे ही प्राणों को अर्पण करने वाले भक्तजन मेरी भक्ति की चर्चा के द्वारा आपस में मेरे प्रभाव को जानते हुए तथा गुण और प्रभाव सहित मेरा कथन करते हुए ही निरंतर संतुष्ट होते है और मुझ वासुदेव में ही निरंतर रमण करते है|

English Meaning – I am the cause of the origin of the entire world and the whole world strives from Me. Understanding this, intelligent devotees with faith and devotion continuously worship Me, the Supreme Lord. The devotees who constantly concentrate on Me and dedicate their lives to Me, by discussing My devotion, knowing My influence among themselves and speaking about Me along with its qualities and effects, are constantly satisfied and remain constantly happy in Me, Vasudev.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (10 – 11)

तेषां सततयुक्तानां भजतां प्रीतिपूर्वकम् ।
ददामि बुद्धियोगं तं येन मामुपयान्ति ते ॥
तेषामेवानुकम्पार्थ महमज्ञानजं तमः ।
नाशयाम्यात्मभावस्थो ज्ञानदीपेन भास्वता ॥

हिंदी अर्थ – उन निरंतर मेरे ध्यान आदि में लगे हुए और प्रेमपूर्वक भजने वाले भक्तो को मैं वह तत्त्वज्ञानरूप योग देता हूँ, जिससे वे मुझको ही प्राप्त होते है| हे अर्जुन ! उनके ऊपर अनुग्रह करने के लिए उनके अंत: करण में स्थित हुआ मैं स्वयं ही उनके अज्ञानजनित अंधकार को प्रकाशमय तत्त्वज्ञानरूप दीपक के द्वारा नष्ट कर देता हूँ|

English Meaning – To those devotees who are constantly engaged in meditating etc. and worshipping me with love, I give that yoga in the form of Tatvgyan, through which they attain me only. Hey Arjun! To show favour to them, I, situated in their heart, myself destroy their darkness born of ignorance with the lamp of bright philosophy.

भगवद गीता दसवाँ अध्याय

भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (12 – 13)

अर्जुन उवाच
परं ब्रह्म परं धाम पवित्रं परमं भवान् ।
पुरुषं शाश्वतं दिव्यमा दिदेवमजं विभुम् ॥
आहुस्त्वामृषयः सर्वे देवर्षिर्नारदस्तथा ।
असितो देवलो व्यासः स्वयं चैव ब्रवीषि मे ॥

हिंदी अर्थ – अर्जुन बोले – आप परम ब्रह्म, परम धाम और परम पवित्र है, क्योंकि आपको सब ऋषिगण सनातन, दिव्या पुरुष एवं देवों का भी आदिदेव, अजन्मा और सर्वव्यापी कहते है| वैसे ही देवर्षि नारद तथा आसित और देवल ऋषि तथा महर्षि व्यास भी कहते है और आप भी मेरे प्रति कहते है|

English Meaning – Arjun said – You are the supreme Brahma, the supreme abode and the supreme holy because all the sages call you eternal, divine man and also the Adidev of the gods, unborn and omnipresent. Similarly, Devarshi Narad and Asit, Deval Rishi and Maharishi Vyas also say and you also say about me.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (14 – 15)

सर्वमेतदृतं मन्ये यन्मां वदसि केशव ।
न हि ते भगवन्व्यक्तिं विदुर्देवा न दानवाः ॥
स्वयमेवात्मनात्मानं वेत्थ त्वं पुरुषोत्तम ।
भूतभावन भूतेश देवदेव जगत्पते ॥

हिंदी अर्थ – हे केशव ! जो कुछ भी मेरे प्रति आप कहते है, इस सबको मैं सत्य मानता हूँ| हे भगवान ! आपके लीलामय स्वरुप को न तो दानव जानते है और न देवता ही| हे भूतों को उत्पन्न करने वाले ! हे भूतों के ईश्वर !  देवों के देव ! जगत के स्वामी ! हे पुरुषोत्तम ! आप स्वयं ही अपने से अपने को जानते है|

English Meaning – Hey Keshav! Whatever you say about me, I consider it all to be true. Oh God ! Neither demons nor gods know your playful form. O creator of ghosts! Hey God of ghosts! O God of gods! Hey Lord of the world! Hey Purushottam! You yourself know yourself.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (16 – 17)

वक्तुमर्हस्यशेषेण दिव्या ह्यात्मविभूतयः ।
याभिर्विभूतिभिर्लोका निमांस्त्वं व्याप्य तिष्ठसि ॥
कथं विद्यामहं योगिंस्त्वां सदा परिचिन्तयन् ।
केषु केषु च भावेषु चिन्त्योऽसि भगवन्मया ॥

हिंदी अर्थ – इसलिए आप ही उन अपनी दिव्य विभूतियों को संपूर्णता से कहने में समर्थ है, जिन विभूतियों द्वारा आप इन सब लोकों को व्याप्त करके स्थित है| हे योगेश्वर ! मैं किस प्रकार निरंतर चिंतन करता हुआ आपको जानूँ और हे भगवान् ! आप किन – किन भावों में मेरे द्वारा चिंतन करने योग्य है?

English Meaning – Therefore, you are the only one capable of fully describing those divine personalities through which you pervade all these worlds. Oh, Yogeshwar! How can I know you by thinking continuously and oh Lord! In which ways are you worthy of being contemplated by me?


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (18 – 19)

विस्तरेणात्मनो योगं विभूतिं च जनार्दन ।
भूयः कथय तृप्तिर्हि शृण्वतो नास्ति मेऽमृतम् ॥
श्रीभगवानुवाच हन्त ते कथयिष्यामि दिव्या ह्यात्मविभूतयः ।
प्राधान्यतः कुरुश्रेष्ठ नास्त्यन्तो विस्तरस्य मे ॥

हिंदी अर्थ – हे जनार्दन ! अपनी योगशक्ति को और विभूति को फिर भी विस्तारपूर्वक कहिए, क्योंकि आपके अमृतमय वचनों को सुनते हुए मेरी तृप्ति नहीं होती अर्थात सुनने की उत्कंठा बनी रहती है| श्री भगवान बोले – हे कुरुश्रेष्ठ ! अब मैं जो मेरी दिव्य विभूतियाँ है, उनको तेरे लिए प्रधानता से कहूँगा; क्योंकि मेरे विस्तार का अंत नहीं है|

English Meaning – Hey Janardan! Still tell me about your Yoga Shakti and Vibhuti in detail, because I am not satisfied while listening to your nectar words, that is, the eagerness to listen remains. Shri Bhagwan said – Oh best of Kurus! Now I will give importance to my divine personalities for you; Because there is no end to my expansion.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (20 – 21)

अहमात्मा गुडाकेश सर्वभूताशयस्थितः ।
अहमादिश्च मध्यं च भूतानामन्त एव च ॥
आदित्यानामहं विष्णु र्ज्योतिषां रविरंशुमान् ।
मरीचिर्मरुतामस्मि नक्षत्राणामहं शशी ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! मैं सब भूतों के हृदय में स्थित सबका आत्मा हूँ तथा संपूर्ण भूतों का आदि, मध्य और अंत भी मैं ही हूँ| मैं अदिति के बारह पुत्रों में विष्णु और ज्योतियों में किरणों वाला सूर्य हूँ तथा मैं उनचास वायुदेवताओं का तेज और नक्षत्रों का अधिपति चंद्रमा हूँ|

English Meaning – Hey Arjun! I am the soul of all beings located in the heart of all beings and I am also the beginning, middle and end of all beings. I am Vishnu among the twelve sons of Aditi and the Sun with rays among the lights and I am the brightness of the forty-nine air gods and the Moon, the ruler of the constellations.

भगवद गीता दसवाँ अध्याय

भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (22 – 23)

वेदानां सामवेदोऽस्मि देवानामस्मि वासवः ।
इन्द्रियाणां मनश्चास्मि भूतानामस्मि चेतना ॥
रुद्राणां शंकरश्चास्मि वित्तेशो यक्षरक्षसाम् ।
वसूनां पावकश्चास्मि मेरुः शिखरिणामहम् ॥

हिंदी अर्थ – मैं वेदों में सामदेव हूँ, देवों में इंद्र हूँ, इन्द्रियों में मन हूँ और भूत प्राणियों की चेतना अर्थात् जीवन – शक्ति हूँ| मैं एकादश रुद्रो में शंकर हूँ और यक्ष तथा राक्षसों में धन का स्वामी कुबेर हूँ| मैं आठ वसुओं में अग्नि हूँ और शिखर वाले पर्वतों में सुमेरु पर्वत हूँ|

English Meaning – I am Samdev in the Vedas, I am Indra among the gods, I am the mind among the senses and I am the consciousness i.e. life force of ghosts. I am Shankar among the eleven Rudras and Kuber, the lord of wealth among the Yakshas and demons. I am Agni among the eight Vasus and I am Mount Sumeru among the peaked mountains.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (24 – 25)

पुरोधसां च मुख्यं मां विद्धि पार्थ बृहस्पतिम् ।
सेनानीनामहं स्कन्दः सरसामस्मि सागरः ॥
महर्षीणां भृगुरहं गिरामस्म्येकमक्षरम् ।
यज्ञानां जपयज्ञोऽस्मि स्थावराणां हिमालयः ॥

हिंदी अर्थ – पुरोहितो में मुखिया बृहस्पति मुझको जान| हे पार्थ ! मैं सेनापतियों में स्कन्द और जलाशयों मे समुन्द्र हूँ| मैं महर्षियों में भृगु और शब्दों में एक अक्षर अर्थात् ओंकार हूँ| सब प्रकार के यज्ञों में जपयज्ञ और स्थिर रहने वालो में हिमालय पहाड़ हूँ|

English Meaning – Jupiter, the chief among the priests, knows me. Hey Parth! I am Skanda among the generals and the ocean among the reservoirs. I am Bhrigu among Maharshi and one syllable i.e. Omkar among words. Among all types of Yagyas, I am the one who performs Japa and among those who remain stable, I am the Himalayan Mountains.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (26 – 27)

अश्वत्थः सर्ववृक्षाणां देवर्षीणां च नारदः ।
गन्धर्वाणां चित्ररथः सिद्धानां कपिलो मुनिः ॥
उच्चैःश्रवसमश्वानां विद्धि माममृतोद्भवम् ।
ऐरावतं गजेन्द्राणां नराणां च नराधिपम् ॥

हिंदी अर्थ – मैं सब वृक्षों में पीपल का वृक्ष, देवर्षियों में नारद मुनि, गन्धर्वों में चित्ररथ और सिद्धो में कपिल मुनि हूँ| घोड़ों में अमृत के साथ उत्पन्न होने वाला उच्चैःश्रवा नामक घोडा, श्रेष्ठ हाथियों में ऐरावत नामक हाथी और मनुष्यों में राजा मुझको जान|

English Meaning – I am the Peepal tree among all the trees, Narada Muni among the Devarshis, Chitrarath among the Gandharvas and Kapil Muni among the Siddhas. Among horses, the horse named Uchchaishrava, was born with nectar, among the best elephants, the elephant named Airavata, and among humans, know me as the king.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (28 – 29)

आयुधानामहं वज्रं धेनूनामस्मि कामधुक् ।
प्रजनश्चास्मि कन्दर्पः सर्पाणामस्मि वासुकिः ॥
अनन्तश्चास्मि नागानां वरुणो यादसामहम् ।
पितॄणामर्यमा चास्मि यमः संयमतामहम् ॥

हिंदी अर्थ – मैं शस्त्रों में वज्र और गौओ में कामधेनु हूँ| शास्त्रोक्त रीति से संतान की उत्पत्ति के हेतु कामदेव हूँ और सर्पों में सर्पराज वासुकी हूँ| मैं नागों में शेषनाग और जलचरों का अधिपति वरुण देवता हूँ और पितरों में अर्यमा नामक पितर तथा शासन करने वालो में यमराज मैं हूँ|

English Meaning – I am Vajra among weapons and Kamadhenu among cows. For the birth of a child as per the scriptures, I am Kamadev and among the snakes, I am Vasuki, the serpent king. Among the snakes, I am Sheshnag and Varun, the lord of the aquatics, and among the ancestors, I am the ancestor named Aryama and among those who rule, I am Yamraj.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (30 – 31)

प्रह्लादश्चास्मि दैत्यानां कालः कलयतामहम् ।
मृगाणां च मृगेन्द्रोऽहं वैनतेयश्च पक्षिणाम् ॥
पवनः पवतामस्मि रामः शस्त्रभृतामहम् ।
झषाणां मकरश्चास्मि स्रोतसामस्मि जाह्नवी ॥

हिंदी अर्थ – मैं दैत्यों में प्रहलाद और गणना करने वालो का समय (क्षण, घडी, दिन, पक्ष, मास आदि में जो समय है वह मैं हूँ) हूँ तथा पशुओं में मृगराज सिंह और पक्षियों में गरुड़ हूँ| मैं पवित्र करने वालो में वायु और शस्त्रधारियों में श्री राम हूँ तथा मछलियों में मगर हूँ और नदियों में श्री भागीरथी गंगाजी हूँ|

English Meaning – I am Prahlad among the demons and the time of those who calculate (I am the time that is in moment, hour, day, side, month etc.) and among the animals I am Mrigraj Singh and among the birds I am Garuda. I am the one who purifies the air, I am Shri Ram among the weapon bearers, I am the crocodile among the fishes and I am Shri Bhagirathi Gangaji among the rivers.

भगवद गीता दसवाँ अध्याय

भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (32 – 33)

सर्गाणामादिरन्तश्च मध्यं चैवाहमर्जुन ।
अध्यात्मविद्या विद्यानां वादः प्रवदतामहम् ॥
अक्षराणामकारोऽस्मि द्वन्द्वः सामासिकस्य च ।
अहमेवाक्षयः कालो धाताहं विश्वतोमुखः ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! सृष्टियों का आदि और अंत तथा मध्य भी मैं ही हूँ| मैं विद्याओं में अध्यात्मविद्या अर्थात् ब्रह्मविद्या और परस्पर विवाद करने वालो का तत्व – निर्णय के लिए किया जाने वाला वाद हूँ| मैं अक्षरों में अकार हूँ और समासों में द्वंद्व नामक समास हूँ| अक्षयकाल अर्थात् काल का भी महाकाल तथा सब ओर मुखवाला, विराटस्वरुप, सबका धारण – पोषण करने वाला भी मैं ही हूँ|

English Meaning – Hey Arjun! I am the beginning, the end and the middle of the creations. Among the sciences, I am the spiritual knowledge i.e. Brahmavidya and the essence of those who dispute with each other – the argument made for decision. I am formless in letters and in compound words, I am a compound called duality. Akshaykaal i.e. the great period of time and I am the one who faces everywhere, is a huge form, that sustains and nurtures everything.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (34 – 35)

मृत्युः सर्वहरश्चाहमुद्भ वश्च भविष्यताम् ।
कीर्तिः श्रीर्वाक्च नारीणां स्मृतिर्मेधा धृतिः क्षमा ॥
बृहत्साम तथा साम्नां गायत्री छन्दसामहम् ।
मासानां मार्गशीर्षोऽह मृतूनां कुसुमाकरः ॥

हिंदी अर्थ – मैं सबका नाश करने वाला मृत्यु और उत्पन्न होने वालों का उत्पत्ति हेतु हूँ तथा स्त्रियों में कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा हूँ| तथा गायन करने योग्य श्रुतियों में मैं बृहत्साम और छंदों में गायत्री हूँ तथा महीनों में मार्गशीर्ष और ऋतुओं में वसंत मैं हूँ|

English Meaning – I am the destroyer of all, the cause of death and the origin of those who are born, and among women, I am fame, glory, speech, memory, intelligence, fortitude and forgiveness. And among the singable Shrutis I am Brihatsam and among the verses I am Gayatri, among the months I am Margashirsha and among the seasons I am Vasantha.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (36 – 37)

द्यूतं छलयतामस्मि तेजस्तेजस्विनामहम् ।
जयोऽस्मि व्यवसायोऽस्मि सत्त्वं सत्त्ववतामहम् ॥
वृष्णीनां वासुदेवोऽस्मि पाण्डवानां धनंजयः ।
मुनीनामप्यहं व्यासः कवीनामुशना कविः ॥

हिंदी अर्थ – मैं छल करने वालो में जुआ और प्रभावशाली पुरुषों का प्रभाव हूँ| मैं जीतने वालो का विजय हूँ, निश्चय करने वालो का निश्चय और सात्त्विक पुरुषों का सात्त्विक भाव हूँ| वृष्णिवंशियों में (यादवो के अंतर्गत एक वृष्णि वंश भी था) वासुदेव अर्थात् मैं स्वयं तेरा सखा, पांडवों में धनञ्जय अर्थात् तू, मुनियों में वेदव्यास और कवियों में शुक्राचार्य कवि भी मैं ही हूँ|

English Meaning – I am the influence of gambling and influential men among those who deceive. I am the victory of those who conquer, the determination of those who have the determination and the Sattvik feeling of Satvik men. Among the Vrishni dynasty (there was also a Vrishni dynasty under the Yadavas) I am Vasudev i.e. I am your friend, among the Pandavas I am Dhananjay i.e. you, among the sages I am Vedavyas and among the poets I am the poet Shukracharya.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (38 – 39)

दण्डो दमयतामस्मि नीतिरस्मि जिगीषताम् ।
मौनं चैवास्मि गुह्यानां ज्ञानं ज्ञानवतामहम् ॥
यच्चापि सर्वभूतानां बीजं तदहमर्जुन ।
न तदस्ति विना यत्स्यान् मया भूतं चराचरम् ॥

हिंदी अर्थ – मैं दमन करने वालों का दंड अर्थात् दमन करने की शक्ति हूँ, जीतने की इच्छावालों की नीति हूँ, गुप्त रखने योग्य भावों का रक्षक मौन हूँ और ज्ञानवानो का तत्त्वज्ञान मैं ही हूँ| और हे अर्जुन ! जो सब भूतों की उत्पत्ति का कारण है, वह भी मैं ही हूँ, क्योंकि ऐसा चर और अचर कोई भी भूत नहीं है, जो मुझसे रहित हो|

English Meaning – I am the punishment for those who oppress, i.e. the power to suppress, I am the policy of those who wish to win, I am the protector of the feelings that deserve to be kept secret, I am silence and I am the philosophy of the wise. And O Arjun! I am also the cause of the origin of all the ghosts because there is no such variable or immovable ghost that is devoid of me.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (40 – 41)

नान्तोऽस्ति मम दिव्यानां विभूतीनां परन्तप ।
एष तूद्देशतः प्रोक्तो विभूते र्विस्तरो मया ॥
यद्यद्विभूतिमत्सत्त्वं श्रीमदूर्जितमेव वा ।
तत्तदेवावगच्छ त्वं मम तेजोंऽशसंभवम् ॥

हिंदी अर्थ – हे परंतप ! मेरी दिव्य विभूतियों का अंत नहीं है, मैंने अपनी विभूतियों का यह विस्तार तो तेरे लिए एकदेश से अर्थात संक्षेप से कहा है| जो – जो भी विभुतियुक्त अर्थात् ऐश्वर्ययुक्त, कांतियुक्त और शक्तियुक्त वस्तु है, उस-उस को तू मेरे तेज के अंश की ही अभिव्यक्ति जान|

English Meaning – Hey Parantap! There is no end to my divine personality, I have told this expansion of my personality for you in one word i.e. in brief. Whatever is glorious, that is, full of majesty, radiance and power, you should consider it to be the expression of a part of my glory.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय श्लोक (42)

अथवा बहुनैतेन किं ज्ञातेन तवार्जुन ।
विष्टभ्याहमिदं कृत्स्नमे कांशेन स्थितो जगत् ॥

हिंदी अर्थ – अथवा हे अर्जुन ! इस बहुत जानने से तेरा क्या प्रयोजन है| मैं इस सम्पूर्ण जगत को अपनी योगशक्ति के एक अंश मात्र से धारण करके स्थित हूँ|

English Meaning – Or O Arjun! What is your purpose in knowing this much? I am present holding this entire world with just a fraction of my yoga power.


भगवद गीता दसवाँ अध्याय समाप्त


Bhagavad Gita Chapter 9: भगवद गीता नवां अध्याय अर्थ सहित

क्या आपने कभी भी अपने जीवन में श्री भगवद गीता का पाठ किया है? यदि नहीं तो हम आपके लिए एक नयी सीरीज प्रारंभ करने जा रहे है| जिसमे हम आपको गीता के प्रत्येक अध्याय में उपस्थित सभी श्लोकों के हिंदी अथवा अंग्रेजी अर्थ बतायेंगे| जिसकी सहायता से आप इस भगवद गीता नवां अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 9) को बहुत ही अच्छे से समझ पायेंगे, जिसमे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कई ज्ञान की बातें बताई है| इस पवित्र ग्रन्थ की रचना पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व महर्षि वेदव्यास जी के द्वारा की गई थी| आज हम भगवद गीता नवां अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 9) को हिंदी तथा अंग्रेजी अर्थ सहित आपको समझाएंगे|

भगवद गीता नवां अध्याय

इसके आलवा यदि आप ऑनलाइन किसी भी पूजा जैसे गृह प्रवेश पूजा (Griha Pravesh Puja), विवाह पूजा (Marriage Puja), तथा ऑफिस उद्घाटन पूजा (Office Opening Puja) के लिए आप हमारी वेबसाइट 99Pandit की सहायता से ऑनलाइन पंडित बहुत आसानी से बुक कर सकते है| इसी के साथ हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Whatsapp पर भी हमसे संपर्क कर सकते है|

Chapter 9 – राज विद्याराज गुह्यः योग (Raja-Vidya-Raja-Guhya Yoga)


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (1 – 2)

श्रीभगवानुवाच इदं तु ते गुह्यतमं प्रवक्ष्याम्यनसूयवे ।
ज्ञानं विज्ञानसहितं यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यसेऽशुभात् ॥
राजविद्या राजगुह्यं पवित्रमिदमुत्तमम् ।
प्रत्यक्षावगमं धर्म्यं सुसुखं कर्तुमव्ययम् ॥

हिंदी अर्थ – श्रीभगवान बोले – तुझ दोषदृष्टिरहित भक्त के लिए इस परम गोपनीय विज्ञान सहित ज्ञान को पुनः भली भांति कहूँगा, जिसको जानकर तू दुःखरूप संसार से मुक्त हो जाएगा| यह विज्ञान सहित ज्ञान सब विद्याओं का राजा, सब गोपनियों का राजा, अति पवित्र, अति उत्तम, प्रत्यक्ष फलवाला, धर्मयुक्त, साधन करने में बड़ा सुगम और अविनाशी है|

English Meaning – Shri Bhagavan said – I will once again explain this knowledge along with this highly confidential science to you, a devotee without any faults, knowing which you will be freed from the world of sorrow. This knowledge including science is the king of all knowledge, the king of all secrets, very pure, very good, bearing visible results, full of religion, very easy to use and indestructible.


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (3 – 4)

अश्रद्दधानाः पुरुषा धर्मस्यास्य परन्तप ।
अप्राप्य मां निवर्तन्ते मृत्युसंसारवर्त्मनि ॥
मया ततमिदं सर्वं जगदव्यक्तमूर्तिना ।
मत्स्थानि सर्वभूतानि न चाहं तेष्ववस्थितः ॥

हिंदी अर्थ – हे परंतप ! इस उपयुक्त धर्म में श्रद्धारहित पुरुष मुझको न प्राप्त होकर मृत्यु रूप संसार चक्र में भ्रमण करते रहते है| मुझ निराकार परमात्मा से यह सब जगत जल से बर्फ के सदृश परिपूर्ण है और सब भूत मेरे अंतर्गत संकल्प के आधार स्थित है, किन्तु वास्तव में मैं उनमे स्थित नहीं हूँ|

English Meaning – Hey Parantap! People without faith in this appropriate religion, without attaining Me, keep roaming in the world cycle in the form of death. This entire world is filled with water and ice like the formless God and all the ghosts are situated within me on the basis of will, but in reality, I am not present in them.


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (5 – 6)

न च मत्स्थानि भूतानि पश्य मे योगमैश्वरम् ।
भूतभृन्न च भूतस्थो ममात्मा भूतभावनः ॥
यथाकाशस्थितो नित्यं वायुः सर्वत्रगो महान् ।
तथा सर्वाणि भूतानि मत्स्थानीत्युपधारय ॥

हिंदी अर्थ – वे सब भूत मुझमे स्थित नहीं है, किन्तु मेरी ईश्वरीय योगशक्ति को देख कि भूतों का धारण – पोषण करने वाला और भूतों को उत्पन्न करने वाला भी मेरा आत्मा वास्तव में भूतों में स्थित नहीं है| जैसे आकाश से उत्पन्न सर्वत्र विचरने वाला महान वायु सदा आकाश में ही स्थित है, वैसे ही मेरे संकल्प द्वारा उत्पन्न होने से सम्पूर्ण भूत मुझमे स्थित है, ऐसा जान |

English Meaning – All those ghosts are not present in me, but looking at my divine power of yoga, my soul, which sustains and nurtures the ghosts and also creates the ghosts, is not actually present in the ghosts. Just as the great wind which spreads everywhere arising from the sky is always situated in the sky, in the same way, the entire existence is situated in me due to its origin from my will, know this.


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (7 – 8)

सर्वभूतानि कौन्तेय प्रकृतिं यान्ति मामिकाम् ।
कल्पक्षये पुनस्तानि कल्पादौ विसृजाम्यहम् ॥
प्रकृतिं स्वामवष्टभ्य विसृजामि पुनः पुनः ।
भूतग्राममिमं कृत्स्नम वशं प्रकृतेर्वशात् ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! कल्पों के अंत में सब भूत मेरी प्रकृति को प्राप्त होते है अर्थात प्रकृति में लीन होते है और कल्पो के आदि में उनको मैं पुनः रचता हूँ| अपनी प्रकृति को अंगीकार करके स्वभाव के बल से परतंत्र हुए इस सम्पूर्ण भूतसमुदाय को बार – बार उनके कर्मों के अनुसार रचता हूँ|

English Meaning – Hey Arjun! At the end of the Kalpa, all the ghosts attain my nature, that is, they merge into nature and I create them again at the beginning of the Kalpa. By accepting my nature and becoming dependent on the power of nature, I create this entire community of ghosts again and again according to their deeds.


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (9 – 10)

न च मां तानि कर्माणि निबध्नन्ति धनंजय ।
उदासीनवदासीनमसक्तं तेषु कर्मसु ॥
मयाध्यक्षेण प्रकृतिः सूयते सचराचरम् ।
हेतुनानेन कौन्तेय जगद्विपरिवर्तते ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! उन कर्मों में आसक्तिरहित और उदासीन के सदृश (जिसके संपूर्ण कार्य कर्तत्व भाव के बिना अपने आप सत्ता मात्र ही होते है उसका नाम ‘उदासीन के सदृश है|’) स्थति मुझ परमात्मा को वे कर्म नहीं बांधते| हे अर्जुन ! मुझ अधिष्ठाता के सकाश से प्रकृति चराचर सहित सर्वजगत को रचती है और इस हेतु से ही यह संसारचक्र घूम रहा है|

English Meaning – Hey Arjun! Those actions do not bind me, the Supreme Soul, who is free from attachment and is like an indifferent person (whose entire actions are mere existence on their own, without the feeling of being a doer, his name is like ‘like an indifferent one’). Hey Arjun! With the power of my presence, nature creates the universe along with its creatures and it is for this reason that this world cycle is rotating.

भगवद गीता नवां अध्याय

भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (11 – 12)

अवजानन्ति मां मूढा मानुषीं तनुमाश्रितम् ।
परं भावमजानन्तो मम भूतमहेश्वरम् ॥
मोघाशा मोघकर्माणो मोघज्ञाना विचेतसः ।
राक्षसीमासुरीं चैव प्रकृतिं मोहिनीं श्रिताः ॥

हिंदी अर्थ – मेरे परमभाव को न जानने वाले मूढ़ लोग मनुष्य का शरीर धारण करने वाले मुझ संपूर्ण भूतों के महान ईश्वर को तुच्छ समझते है अर्थात अपनी योग माया से संसार के उद्धार के लिए मनुष्य रूप में विचरते हुए मुझ परमेश्वर को साधारण मनुष्य जानते है| वे व्यर्थ आशा, व्यर्थ कर्म और व्यर्थ ज्ञान वाले विक्षिप्तचित्त अज्ञानीजन राक्षसी, आसुरी और मोहिनी प्रकृति को ही धारण किए रहते है|

English Meaning – The foolish people, who do not know My Supreme Being, consider Me to be the great God of all the ghosts who have assumed a human body, that is, ordinary people consider Me to be the Supreme God who wanders in human form for the salvation of the world through His Yoga Maya. Those confused-minded ignorant people with useless hopes, useless actions and useless knowledge continue to possess demonic, demonic and Mohini nature.


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (13 – 14)

महात्मानस्तु मां पार्थ दैवीं प्रकृतिमाश्रिताः ।
भजन्त्यनन्यमनसो ज्ञात्वा भूतादिमव्ययम् ॥
सततं कीर्तयन्तो मां यतन्तश्च दृढव्रताः ।
नमस्यन्तश्च मां भक्त्या नित्ययुक्ता उपासते ॥

हिंदी अर्थ – परन्तु हे कुन्तीपुत्र ! दैवी प्रकृति के आश्रित महात्माजन मुझको सब भूतों का सनातन कारण और नाशरहित अक्षरस्वरुप जानकर अनन्य मन से युक्त होकर निरंतर भजते है| वे दृढ निश्चय वाले भक्तजन निरंतर मेरे नाम और गुणों का कीर्तन करते हुए तथा मेरी प्राप्ति के लिए यत्न करते हुए और मुझको बार बार प्रणाम करते हुए सदा मेरे ध्यान में युक्त होकर अनन्य प्रेम से मेरी उपासना करते है|

English Meaning – But O son of Kunti! Mahatma who are dependent on the divine nature, considering me to be the eternal cause of all existences and the immortal form of the form, worship me continuously with a dedicated mind. Those strong-willed devotees, constantly chanting My name and qualities, making efforts to attain Me, and paying obeisance to Me again and again, always concentrate on Me and worship Me with infinite love.


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (15 – 16)

ज्ञानयज्ञेन चाप्यन्ये यजन्तो मामुपासते ।
एकत्वेन पृथक्त्वेन बहुधा विश्वतोमुखम् ॥
अहं क्रतुरहं यज्ञः स्वधाहमहमौषधम् ।
मन्त्रोऽहमहमेवाज्यम हमग्निरहं हुतम् ॥

हिंदी अर्थ – दुसरे ज्ञानयोगी मुझ निर्गुण – निराकार ब्रह्म का ज्ञानयज्ञ द्वारा अभिन्नभाव से पूजन करते हुए भी मेरी उपासना करते है और दुसरे मनुष्य बहुत प्रकार से स्थित मुझ विराट स्वरुप परमेश्वर की पृथक भाव से उपासना करते है| क्रतु मैं हूँ , यज्ञ मैं हूँ, स्वधा मैं हूँ, औषधि मैं हूँ, मन्त्र मैं हूँ, घृत मैं हूँ, अग्नि मैं हूँ और हवनरूप क्रिया भी मैं ही हूँ|

English Meaning – Other Gyan Yogis worship Me, the formless Brahma, in an integral sense, through the Gyan Yagya, and other human beings worship Me, the Supreme Being, the vast form situated in many ways, in a separate sense. I am Kratu, I am Yagya, I am Swadha, I am medicine, I am mantra, I am ghee, I am fire and I am also the ritual of Havan.


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (17 – 18)

पिताहमस्य जगतो माता धाता पितामहः ।
वेद्यं पवित्रमोंकार ऋक्साम यजुरेव च ॥
गतिर्भर्ता प्रभुः साक्षी निवासः शरणं सुहृत् ।
प्रभवः प्रलयः स्थानं निधानं बीजमव्ययम् ॥

हिंदी अर्थ – इस सम्पूर्ण जगत का धाता अर्थात धारण करने वाला एवं कर्मों के फल को देने वाला, पिता, माता, पितामह, जानने योग्य, पवित्र ओंकार तथा ऋग्वेद, सामवेद और यजुर्वेद भी मैं ही हूँ| प्राप्त होने योग्य परम धाम, भरण – पोषण करने वाला, सबका स्वामी, शुभाशुभ का देखने वाला, सबका वासस्थान, शरण लेने योग्य, प्रत्युपकार न चाहकर हित करने वाला, सबकी उत्पत्ति – प्रलय का हेतु, स्थिति का आधार, निधान और अविनाशी कारण भी मैं ही हूँ|

English Meaning – I am the Dhāta of this entire world i.e. the bearer and the giver of the fruits of one’s actions, the father, the mother, the great grandfather, the knowable, the holy Omkar and also I am the Rigveda, Samveda and Yajurveda. The supreme abode attainable, the one who provides sustenance, the master of all, the seer of good and bad, the abode of all, worthy of taking refuge, the one who does good without seeking retribution, the origin of all – the cause of destruction, the basis of the situation, the foundation and also the imperishable cause. I am the one.


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (19 – 20)

तपाम्यहमहं वर्षं निगृह्णाम्युत्सृजामि च ।
अमृतं चैव मृत्युश्च सदसच्चाहमर्जुन ॥
त्रैविद्या मां सोमपाः पूतपापा यज्ञैरिष्ट्वा स्वर्गतिं प्रार्थयन्ते ।
ते पुण्यमासाद्य सुरेन्द्रलोक मश्नन्ति दिव्यान्दिवि देवभोगान् ॥

हिंदी अर्थ – मैं ही सुर्यरूप से तपता हूँ, वर्षा का आकर्षण करता हूँ और उसे बरसता हूँ| हे अर्जुन ! मैं ही अमृत और मृत्यु हूँ और सत – असत भी मैं ही हूँ| तीनों वेदों में विधान किये हुए सकाम कर्मो को करने वाले, सोम रस को पीने वाले, पापरहित पुरुष (यहाँ स्वर्ग प्राप्ति के प्रतिबंधक देव ऋणरूप पाप से पवित्र होना समझना चाहिए) मुझको यज्ञों के द्वारा पूजकर स्वर्ग की प्राप्ति चाहते है, वे पुरुष अपने पुण्यों के फलस्वरूप स्वर्गलोक को प्राप्त होकर स्वर्ग में दिव्य देवताओं के भोगों को भोगते है|

English Meaning – I am the one who burns like the sun, attracts the rain and makes it rain. Hey Arjun! I am nectar and death and I am also true and false. Those men who perform fruitful actions as prescribed in the three Vedas, drink Soma Rasa, and are sinless (here, the god that hinders the attainment of heaven should be understood as being pure from sin in the form of debt) wish to attain heaven by worshipping me through Yagyas, those men, through their virtues, As a result of this, one reaches heaven and enjoys the pleasures of the divine gods in heaven.

भगवद गीता नवां अध्याय

भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (21 – 22)

ते तं भुक्त्वा स्वर्गलोकं विशालं क्षीणे पुण्ये मर्त्यलोकं विशन्ति ।
एवं त्रयीधर्ममनुप्रपन्ना गतागतं कामकामा लभन्ते ॥
अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते ।
तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम् ॥

हिंदी अर्थ – वे उस विशाल स्वर्गलोक को भोगकर पुण्य क्षीण होने पर मृत्यु लोक को प्राप्त होते है| इस प्रकार स्वर्ग के साधन रूप तीनों वेदों में कहे हुए सकामकर्म का आश्रय लेने वाले और भोगों की कामना वाले पुरुष बार – बार आवागमन को प्राप्त होते है, अर्थात पुण्य के प्रभाव से स्वर्ग में जाते है और पुण्य क्षीण होने पर मृत्युलोक में आते है| जो अनन्यप्रेमी भक्तजन मुझ परमेश्वर को निरंतर चिंतन करते हुए निष्कामभाव से भजते है, उन नित्य – निरंतर मेरा चिंतन करने वाले पुरुषों का योगक्षेम मैं स्वयं प्राप्त कर देता हूँ|

English Meaning – After enjoying that vast heaven, when their virtues diminish, they reach the world of death. In this way, the people who take refuge in the good deeds as mentioned in the three Vedas as a means to heaven and desire the pleasures, attain repeated transits, that is, due to the influence of virtue, they go to heaven and when their virtue diminishes, they come to the world of death. I myself attain the good fortune of those devoted devotees who constantly think about me and worship me selflessly, who think about me continuously.


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (23 – 24)

येऽप्यन्यदेवताभक्ता यजन्ते श्रद्धयान्विताः ।
तेऽपि मामेव कौन्तेय यजन्त्यविधिपूर्वकम् ॥
अहं हि सर्वयज्ञानां भोक्ता च प्रभुरेव च ।
न तु मामभिजानन्ति तत्त्वेनातश्च्यवन्ति ते ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! यद्यपि श्रद्धा से युक्त जो सकाम भक्त दुसरे देवताओं को पूजते है, वे भी मुझको ही पूजते है, किंतु उनका वह पूजन अविधिपूर्वक अर्थात् अज्ञानपूर्वक है| क्योंकि सम्पूर्ण यज्ञों का भोक्ता और स्वामी भी मैं ही हूँ, परन्तु वे मुझ परमेश्वर को तत्त्व से नहीं जानते, इसी से गिरते है अर्थात् पुनर्जन्म को प्राप्त होते है|

English Meaning – Hey Arjun! Although the true devotees with faith who worship other gods, they also worship me, but their worship is unethical i.e. ignorantly. Because I am the enjoyer and master of all the Yagyas, but they do not know Me, the Supreme Lord, in essence, due to this they fall, that is, they are reborn.


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (25 – 26)

यान्ति देवव्रता देवान्पितॄन् यान्ति पितृव्रताः ।
भूतानि यान्ति भूतेज्या यान्ति मद्याजिनोऽपि माम् ॥
पत्रं पुष्पं फलं तोयं यो मे भक्त्या प्रयच्छति ।
तदहं भक्त्युपहृतमश्नामि प्रयतात्मनः ॥

हिंदी अर्थ – देवताओं को पूजने वाले देवताओं को प्राप्त होते है, पितरों को पूजने वाले पितरों को प्राप्त होते है, भूतों को पूजने वाले भूतों को प्राप्त होते है और मेरा पूजन करने वाले भक्त मुझको ही प्राप्त होते है| इसलिए मेरे भक्तों का पुनर्जन्म नहीं होता| जो कोई भक्त मेरे लिए प्रेम से पत्र, पुष्प, फल, जल आदि अर्पण करता है, उस शुद्धबुद्धि निष्काम प्रेमी भक्त का प्रेमपूर्वक अर्पण किया हुआ वह पत्र – पुष्पादि मैं सगुणरूप से प्रकट होकर प्रीतिसहित खाता हूँ|

English Meaning – Those who worship the gods attain the gods, those who worship the ancestors attain the ancestors, those who worship the ghosts attain the ghosts and the devotees who worship me attain Me. That is why my devotees are not reborn. Any devotee who lovingly offers me a letter, flower, fruit, water, etc., that letter – Pushpadi – lovingly offered by that pure-minded selfless loving devotee, I appear in my sagun form and eat it with love.


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (27 – 28)

यत्करोषि यदश्नासि यज्जुहोषि ददासि यत् ।
यत्तपस्यसि कौन्तेय तत्कुरुष्व मदर्पणम् ॥
शुभाशुभफलैरेवं मोक्ष्यसे कर्मबन्धनैः ।
संन्यासयोगयुक्तात्मा विमुक्तो मामुपैष्यसि ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! तू जो कर्म करता है, जो खाता है, जो हवन करता है, जो दान देता है और जो ताप करता है, वह सब मेरे अर्पण कर| इस प्रकार, जिसमे समस्त कर्म मुझ भगवान के अर्पण होते है – ऐसे संन्यासयोग से युक्त चित्तवाला तू शुभाशुभ फलस्वरूप कर्मबंधन से मुक्त हो जाएगा और उनसे मुक्त होकर मुझको ही प्राप्त होगा|

English Meaning – Hey Arjun! Whatever work you do, whatever you eat, whatever you perform, whatever you donate and whatever you do, offer it to me. In this way, in which all the deeds are offered to me, God – you, having a mind with such sannyasa yoga, will be freed from the bondage of good and bad deeds and after getting free from them, you will reach me only.


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (29 – 30)

समोऽहं सर्वभूतेषु न मे द्वेष्योऽस्ति न प्रियः ।
ये भजन्ति तु मां भक्त्या मयि ते तेषु चाप्यहम् ॥
अपि चेत्सुदुराचारो भजते मामनन्यभाक् ।
साधुरेव स मन्तव्यः सम्यग्व्यवसितो हि सः ॥

हिंदी अर्थ – मैं सब भूतों में समभाव से व्यापक हूँ, न कोई मेरा अप्रिय है और न प्रिय है, परन्तु जो भक्त मुझको प्रेम से भजते है, वे मुझमे है और मैं भी उनमे प्रत्यक्ष (जैसे सूक्ष्म रूप से सब जगह व्यापक हुआ भी अग्नि साधनों द्वारा प्रकट करने से ही प्रत्यक्ष होता है, वैसे ही सब जगह स्थित हुआ भी परमेश्वर भक्ति से भजने वाले के ही अन्तः करण में प्रत्यक्ष रूप से प्रकट होता है|) यदि कोई अतिशय दुराचारी भी अनन्य भाव से मेरा भक्त होकर मुझको भजता है तो वह साधू ही मानने योग्य है,क्योंकि वह यथार्थ निश्चय वाला है| इसका मतलब उसने भली – भांति यह निश्चय कर लिया है कि परमेश्वर के भजन के समान अन्य कुछ भी नहीं है|

English Meaning – I am equally widespread among all the beings, neither is anyone unpleasant nor dear to me, but the devotees who worship me with love are in me and I too am visible in them (just as I am spread everywhere in a subtle form, I am also revealed through the means of fire). It becomes visible only by doing, similarly, God, who is present everywhere, is directly visible in the heart of the one who worships him with devotion.) If even a very evil person becomes my devotee and worships me with full devotion, then he is a saint. It is acceptable because it has true determination. This means that he has firmly decided that there is nothing else like the praises of God.

भगवद गीता नवां अध्याय

भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (31 – 32)

क्षिप्रं भवति धर्मात्मा शश्वच्छान्तिं निगच्छति ।
कौन्तेय प्रति जानीहि न मे भक्तः प्रणश्यति ॥
मां हि पार्थ व्यपाश्रित्य येऽपि स्युः पापयोनयः ।
स्त्रियो वैश्यास्तथा शूद्रास्तेऽपि यान्ति परां गतिम् ॥

हिंदी अर्थ – वह शीघ्र ही धर्मात्मा हो जाता है और सदा रहने वाली परम शांति को प्राप्त होता है| हे अर्जुन ! तू निश्चयपूर्वक सत्य जान कि मेरा भक्त नष्ट नहीं होता| हे अर्जुन ! स्त्री, वैश्य, शुद्र तथा पापयोनि चांडालादि जो कोई भी हो, वे भी मेरे शरण होकर परमगति को ही प्राप्त होते है|

English Meaning – He soon becomes a righteous soul and attains eternal peace. Hey Arjun! Know the truth with certainty that my devotee never gets destroyed. Hey Arjun! Whoever is a woman, a Vaishya, a Shudra or a sinful person like Chandal, they also attain the ultimate path by taking refuge in me.


भगवद गीता नवां अध्याय श्लोक (33 – 34)

किं पुनर्ब्राह्मणाः पुण्या भक्ता राजर्षयस्तथा ।
अनित्यमसुखं लोकमिमं प्राप्य भजस्व माम् ॥
मन्मना भव मद्भक्तो मद्याजी मां नमस्कुरु ।
मामेवैष्यसि युक्त्वैवमात्मानं मत्परायणः ॥

हिंदी अर्थ – फिर इसमें कहना ही क्या है, जो पुण्यशील ब्राह्मण था राजर्षि भक्तजन मेरी शरण होकर परमगति को प्राप्त होते है| इसलिए तू सुखरहित और क्षणभंगुर इस मनुष्य शरीर को प्राप्त होकर निरंतर मेरा ही भजन कर| मुझमे मन वाला हो, मेरा भक्त बन, मेरा पूजन करने वाला हो, मुझको प्रणाम कर| इस प्रकार आत्मा को मुझमे नियुक्त करके मेरे परायण होकर तू मुझको ही प्राप्त होगा|

English Meaning – Then what is there to say in this, the devotees of Rajarshi who were virtuous Brahmin attain supreme salvation by taking refuge in me. Therefore, after attaining this pleasureless and fleeting human body, worship me continuously. Be one who has my heart in mind, be my devotee, be one who worships me, pay obeisance to me. In this way, by appointing the soul in me and becoming my devotee, you will attain me only.


भगवद गीता नवां अध्याय समाप्त


Bhagavad Gita Chapter 8: भगवद गीता आठवाँ अध्याय अर्थ सहित

क्या आपने कभी भी अपने जीवन में श्री भगवद गीता का पाठ किया है? यदि नहीं तो हम आपके लिए एक नयी सीरीज प्रारंभ करने जा रहे है| जिसमे हम आपको गीता के प्रत्येक अध्याय में उपस्थित सभी श्लोकों के हिंदी अथवा अंग्रेजी अर्थ बतायेंगे| जिसकी सहायता से आप इस भगवद गीता आठवाँ अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 8) को बहुत ही अच्छे से समझ पायेंगे, जिसमे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कई ज्ञान की बातें बताई है| इस पवित्र ग्रन्थ की रचना पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व महर्षि वेदव्यास जी के द्वारा की गई थी| आज हम भगवद गीता आठवाँ अध्याय (Bhagavad Gita Chapter 8) को हिंदी तथा अंग्रेजी अर्थ सहित आपको समझाएंगे|

भगवद गीता आठवाँ अध्याय

इसके आलवा यदि आप ऑनलाइन किसी भी पूजा जैसे नामकरण पूजा (Namkaran Puja), विवाह पूजा (Marriage Puja), तथा ऑफिस उद्घाटन पूजा (Office Opening Puja) के लिए आप हमारी वेबसाइट 99Pandit की सहायता से ऑनलाइन पंडित बहुत आसानी से बुक कर सकते है| इसी के साथ हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Whatsapp पर भी हमसे संपर्क कर सकते है|

Chapter 8 – अक्षरब्रह्म योग (Akshara Brahma Yoga)


भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (1 – 2)

अर्जुन उवाच
किं तद्ब्रह्म किमध्यात्मं किं कर्म पुरुषोत्तम ।
अधिभूतं च किं प्रोक्तमधिदैवं किमुच्यते ॥
अधियज्ञः कथं कोऽत्र देहेऽस्मिन्मधुसूदन ।
प्रयाणकाले च कथं ज्ञेयोऽसि नियतात्मभिः ॥

हिंदी अर्थ – अर्जुन ने कहा – हे पुरुषोत्तम ! वह ब्रह्म क्या है? अध्यात्म क्या है? कर्म क्या है? अधिभूत नाम से क्या कहा गया है और अधिदैव किसको कहते है| हे मधुसूदन ! यहाँ अधियज्ञ कौन है? और वह इस शरीर में कैसे है? तथा युक्त चित्त वाले पुरुषों द्वारा अंत समय में आप किस प्रकार जानने में आते है|

English Meaning – Arjun said – Oh great man! What is that Brahma? What is spirituality? What is Karma? What is said by the name Adhibhuta and who is called Adhidaiva? Hey Madhusudan! Who is Adhiyagya here? And how is he in this body? And how do you come to know in the end time by people with intelligent minds?


भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (3 – 4)

श्रीभगवानुवाच अक्षरं ब्रह्म परमं स्वभावोऽध्यात्ममुच्यते ।
भूतभावोद्भवकरो विसर्गः कर्मसंज्ञितः ॥
अधिभूतं क्षरो भावः पुरुषश्चाधिदैवतम् ।
अधियज्ञोऽहमेवात्र देहे देहभृतां वर ॥

हिंदी अर्थ – श्रीभगवान ने कहा – परम अक्षर ‘ब्रह्म’ है, अपना स्वरुप अर्थात जीवात्मा ‘अध्यात्म’ नाम से कहा जाता है तथा भूतों के भाव को उत्पन्न करने वाला जो त्याग है, वह ‘कर्म’ नाम से कहा गया है| उत्पत्ति – विनाश धर्म वाले सब पदार्थ अधिभूत है, हिरण्यमय पुरुष (जिसको शास्त्रों में सूत्रात्मा, हिरण्यगर्भ, ब्रह्मा आदि नामों से कहा गया है) अधिदैव है और हे देहधारियों में श्रेष्ठ अर्जुन ! इस शरीर में मैं वासुदेव ही अंतर्यामी रूप से अधियज्ञ हूँ|

English Meaning – Shri Bhagwan said – The ultimate letter is ‘Brahm’, our own form i.e. the soul is called ‘Adhyatma’ and the renunciation that gives rise to the feeling of ghosts is called ‘Karma’. All things of the origin-destruction religion are possessed, the Hiranyamaya Purusha (who is called Sutratma, Hiranyagarbha, Brahma etc. in the scriptures) is the Adhidaiva and O Arjuna, the best among bodily beings! In this body, I am Vasudev, who is internally adhiyagya.


भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (5 – 6)

अन्तकाले च मामेव स्मरन्मुक्त्वा कलेवरम् ।
यः प्रयाति स मद्भावं याति नास्त्यत्र संशयः ॥
यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम् ।
तं तमेवैति कौन्तेय सदा तद्भावभावितः ॥

हिंदी अर्थ – जो पुरुष अंतकाल में भी मुझको ही स्मरण करता हुआ शरीर को त्याग कर जाता है, वह मेरे साक्षात स्वरुप को प्राप्त होता है – इसमें कुछ भी संशय नहीं है| हे कुन्ती पुत्र अर्जुन ! यह मनुष्य अन्तकाल में जिस – जिस भी भाव को स्मरण करता हुआ शरीर त्याग करता है, उस – उसको ही प्राप्त होता है क्योंकि वह सदा उसी भाव से भावित रहा है|

English Meaning – The man who leaves his body remembering Me even in his last days, attains My true form – there is no doubt in this. Oh Arjun, son of Kunti! Whatever feeling this person remembers when he leaves his body in his last moments, he attains it only because he has always been feeling the same.


भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (7 – 8)

तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर युध्य च ।
मय्यर्पितमनोबुद्धि र्मामेवैष्यस्यसंशयम् ॥
अभ्यासयोगयुक्तेन चेतसा नान्यगामिना ।
परमं पुरुषं दिव्यं याति पार्थानुचिन्तयन् ॥

हिंदी अर्थ – इसलिए हे अर्जुन ! तू सब समय में निरंतर मेरा स्मरण कर और युद्ध भी कर| इस प्रकार मुझमे अर्पण किये हुए मन – बुद्धि से युक्त होकर तू नि: संदेह मुझको ही प्राप्त होगा| हे पार्थ ! यह नियम है कि परमेश्वर के ध्यान के अभ्यास रूप से युक्त, दूसरी ओर न जाने वाले चित्त से निरंतर चिंतन करता हुआ मनुष्य परम प्रकाश रूप दिव्य पुरुष को अर्थात परमेश्वर को ही प्राप्त होता है|

English Meaning – Therefore O Arjun! You remember me constantly at all times and also fight. In this way, with your mind and intellect surrendered to me, you will attain me without any doubt. Hey Parth! This is the rule that a person who continuously meditates with the mind engaged in the practice of meditating on God and not going anywhere else attains the Supreme Light in the form of the Divine Purusha i.e. God Himself.


भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (9 – 10)

कविं पुराणमनुशासितार मणोरणीयांसमनुस्मरेद्यः ।
सर्वस्य धातारमचिन्त्यरूप मादित्यवर्णं तमसः परस्तात् ॥
प्रयाणकाले मनसाचलेन भक्त्या युक्तो योगबलेन चैव ।
भ्रुवोर्मध्ये प्राणमावेश्य सम्यक् स तं परं पुरुषमुपैति दिव्यम् ॥

हिंदी अर्थ – जो पुरुष सर्वज्ञ, अनादि, सबके नियंता सूक्ष्म से भी अति सूक्ष्म, सबके धारण – पोषण करने वाले अचिन्त्य – स्वरुप, सूर्य के सदृश नित्य चेतन प्रकाश रूप और अविद्या से अति परे, शुद्ध सच्चिदानन्दघन परमेश्वर का स्मरण करता है| वह भक्ति युक्त पुरुष अन्तकाल में भी योगबल बे भृकुटी के मध्य में प्राण को अच्छी प्रकार स्थापित करके, उसके पश्चात निश्चल मन से स्मरण करता हुआ उस दिव्य रूप परम पुरुष परमात्मा को ही प्राप्त होता है|

English Meaning – The man who remembers the Supreme Lord, who is the omniscient, eternal, controller of all, more subtle than even the subtle, unthinkable form who sustains and nurtures all, ever conscious light form like the sun and far beyond ignorance, pure Sachchidanandaghan God. Even in the last moments of life, that man with devotion, without the power of yoga, by properly establishing his life in the middle of the forehead and then remembering it with a calm mind, attains that divine form of the Supreme Being, the Supreme Soul.

भगवद गीता आठवाँ अध्याय

भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (11 – 12)

यदक्षरं वेदविदो वदन्ति विशन्ति यद्यतयो वीतरागाः ।
यदिच्छन्तो ब्रह्मचर्यं चरन्ति तत्ते पदं संग्रहेण प्रवक्ष्ये ॥
सर्वद्वाराणि संयम्य मनो हृदि निरुध्य च ।
मूर्ध्न्याधायात्मनः प्राणमास्थितो योगधारणाम् ॥

हिंदी अर्थ – वेद के जानने वाले विद्वान जिस सच्चिदानन्दघन परम पद को अविनाश कहते है| आसक्ति रहित यत्नशील सन्यासी महात्माजन, जिसमे प्रवेश करते है और जिस परम पद को चाहने वाले ब्रह्मचारी लोग ब्रह्मचर्य का आचरण करते है, उस परम पद को मैं तेरे लिए संक्षेप में कहूँगा| सब इन्द्रियों के द्वारों को रोककर तथा मन को हृद्देश्य में स्थिर करके, फिर उस जीते हुए मन के द्वारा प्राण को मस्तक में स्थापित करके, परमात्म संबंधी योगधारणा में स्थित होकर जो पुरुष ‘ॐ’ इस एक अक्षर रूप ब्रह्म को उच्चारण करता हुआ और उसके अर्थस्वरूप मुझ निर्गुण ब्रह्म का चिंतन करता हुआ शरीर को त्यागकर जाता है, वह पुरुष गति को प्राप्त होता है|

English Meaning – The scholars who know the Vedas call the supreme position Sachchidanandaghan as indestructible. I will briefly describe for you the supreme state into which the ascetics who strive without attachment enter and the celibates who desire the supreme state practice celibacy. By closing the doors of all the senses and by fixing the mind in the heart, then by establishing the Prana in the head through that winning mind, and being situated in the yoga-dharana of God, the person who pronounces this one-syllable form of Brahma ‘Om’ and his The person who contemplates on me as the formless Brahman and leaves his body, attains the spiritual state.


भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (13 – 14)

ओमित्येकाक्षरं ब्रह्म व्याहरन्मामनुस्मरन् ।
यः प्रयाति त्यजन्देहं स याति परमां गतिम् ॥
अनन्यचेताः सततं यो मां स्मरति नित्यशः ।
तस्याहं सुलभः पार्थ नित्ययुक्तस्य योगिनः ॥

हिंदी अर्थ – जो पुरुष ‘ॐ’ इस एक अक्षर ब्रह्म का उच्चारण करता हुआ और मेरा स्मरण करता हुआ अपने शरीर का त्याग करता है, वह मनुष्य सदैव परम गति को प्राप्त होता है| हे अर्जुन ! जो पुरुष मुझमे अनन्य – चित्त होकर सदा ही निरंतर मुझ पुरुषोत्तम को स्मरण करता है, उस नित्य – निरंतर मुझमे युक्त हुए योगी के लिए मैं सुलभ हूँ अर्थात उसे सहज ही प्राप्त हो जाता हूँ|

English Meaning – The person who leaves his body while reciting this one syllable Brahma and remembering me, ‘Om’, that person always attains the supreme state. Hey Arjun! I am easily accessible to the yogi who always remembers Me, the Supreme Being, with a constant mind in Me, that is, I can be easily attained by him.


भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (15 – 16)

मामुपेत्य पुनर्जन्म दुःखालयमशाश्वतम् ।
नाप्नुवन्ति महात्मानः संसिद्धिं परमां गताः ॥
आब्रह्मभुवनाल्लोकाः पुनरावर्तिनोऽर्जुन ।
मामुपेत्य तु कौन्तेय पुनर्जन्म न विद्यते ॥

हिंदी अर्थ – परम सिद्धि को प्राप्त महात्माजन मुझको प्राप्त होकर दु:खो के घर एवं क्षणभंगुर पुनर्जन्म को नहीं प्राप्त होंगे| हे अर्जुन ! ब्रह्मलोकपर्यंत सब लोक पुनरावर्ती है, परन्तु हे कुन्तीपुत्र ! मुझको प्राप्त होकर पुनर्जन्म नहीं होता, क्योंकि मैं कालातीत हूँ और ये सब ब्रह्मादि के लोक काल द्वारा सीमित होने से अनित्य है|

English Meaning – The great souls who have attained supreme success, after attaining me, will not go to the house of sorrows and fleeting rebirth. Hey Arjun! All the worlds are recurring till Brahmaloka, but oh son of Kunti! There is no rebirth after attaining me because I am timeless and all these are impermanent due to being limited by the worldly time of Brahmadi.


भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (17 – 18)

सहस्रयुगपर्यन्त महर्यद्ब्रह्मणो विदुः ।
रात्रिं युगसहस्रान्तां तेऽहोरात्रविदो जनाः ॥
अव्यक्ताद्व्यक्तयः सर्वाः प्रभवन्त्यहरागमे ।
रात्र्यागमे प्रलीयन्ते तत्रैवाव्यक्तसंज्ञके ॥

हिंदी अर्थ – ब्रह्मा का जो एक दिन है, उसको एक हजार चतुर्युगी तक की अवधि वाला और रात्रि को भी एक हजार चतुर्युगी तक की अवधि वाला जो पुरुष तत्व से जानते है, वे योगीजन काल के तत्व को जानने वाले है| सम्पूर्ण चराचर भूतगण ब्रह्मा के दिन के प्रवेश काल में अव्यक्त से अर्थात ब्रह्मा के सूक्ष्म शरीर से उत्पन्न होते है और ब्रह्मा की रात्रि के प्रवेशकाल में उस अव्यक्त नामक ब्रह्मा के सूक्ष्म शरीर में ही लीन हो जाते है|

English Meaning – Those who know the essence of Brahma’s day, which lasts for one thousand Chaturyugas and the night also lasts for one thousand Chaturyugas, are the Yogis who know the essence of Kaal. All living beings are born from the subtle body of Brahma during the entry of Brahma’s day and merge into the subtle body of Brahma called Avyakt during the entry of Brahma’s night.

भगवद गीता आठवाँ अध्याय

भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (19 – 20)

भूतग्रामः स एवायं भूत्वा भूत्वा प्रलीयते ।
रात्र्यागमेऽवशः पार्थ प्रभवत्यहरागमे ॥
परस्तस्मात्तु भावोऽन्यो ऽव्यक्तोऽव्यक्तात्सनातनः ।
यः स सर्वेषु भूतेषु नश्यत्सु न विनश्यति ॥

हिंदी अर्थ – हे पार्थ ! वही यह भूतसमुदाय उत्पन्न होकर प्रकृति वश में हुआ रात्रि के प्रवेश काल में लीन होता है और दिन के प्रवेश काल में फिर उत्पन्न होता है| उस अव्यक्त से भी अति परे दूसरा अर्थात विलक्षण जो सनातन अव्यक्त भाव है, वह परम दिव्य पुरुष सब भूतों के नष्ट होने पर भी नष्ट नही होता|

English Meaning – Hey Parth! This ghost group, after being born under the control of nature, gets absorbed at the time of the entry of night and is born again at the time of the entry of the day. Beyond that unmanifested person, the other i.e. unique eternal unmanifested feeling, that supreme divine man, does not get destroyed even after the destruction of all the ghosts.


भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (21 – 22)

अव्यक्तोऽक्षर इत्युक्तस् तमाहुः परमां गतिम् ।
यं प्राप्य न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम ॥
पुरुषः स परः पार्थ भक्त्या लभ्यस्त्वनन्यया ।
यस्यान्तःस्थानि भूतानि येन सर्वमिदं ततम् ॥

हिंदी अर्थ – जो अव्यक्त ‘अक्षर’ इस नाम से कहा गया है, उसी अक्षर नामक अव्यक्त भाव को परमगति कहते है तथा जिस सनातन अव्यक्त भाव को प्राप्त होकर मनुष्य वापस नही आते, वह मेरा परम धाम है| हे पार्थ ! जिस परमात्मा के अंतर्गत सर्वभूत है और जिस सच्चिदानन्दघन परमात्मा से यह समस्त जगत परिपूर्ण है, वह सनातन अव्यक्त परम पुरुष तो अनन्य भक्ति से ही प्राप्त होने योग्य है|

English Meaning – The unexpressed ‘letter’ which is called by this name, the unexpressed feeling called the same letter is called Paramgati and the eternal unexpressed feeling after attaining which humans do not return, is my supreme abode. Hey Parth! The God under whom everything exists and with whom the entire world is filled with the true God, that eternal unmanifested Supreme Being is attainable only through undivided devotion.


भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (23 – 24)

यत्र काले त्वनावृत्ति मावृत्तिं चैव योगिनः ।
प्रयाता यान्ति तं कालं वक्ष्यामि भरतर्षभ ॥
अग्निर्ज्योतिरहः शुक्लः षण्मासा उत्तरायणम् ।
तत्र प्रयाता गच्छन्ति ब्रह्म ब्रह्मविदो जनाः ॥

हिंदी अर्थ – हे अर्जुन ! जिस काल में शरीर त्यागकर गए हुए योगीजन तो वापस न लौटने वाली गति को और जिस काल में गए हुए वापिस लौटने वाली गति को ही प्राप्त होते है, उस काल को अर्थात दोनों मार्गों को कहूँगा| जिस मार्ग में ज्योतिर्मय अग्नि – अभिमानी देवता है, दिन का अभिमानी देवता है, शुक्ल पक्ष का अभिमानी देवता है और उत्तरायण के छ: महीनों का अभिमानी देवता है, उस मार्ग में मरकर गए हुए ब्रह्मवेत्ता योगीजन उपयुक्त देवताओं द्वारा क्रम से ले जाए जाकर ब्रह्म को प्राप्त होते है|

English Meaning – Hey Arjun! The period in which the yogis who have left their body attain the path of no return and the period in which the departed attain only the path of return, that is, I will call both the paths. On the path in which there is a proud deity of the light of fire, a proud deity of the day, a proud deity of the Shukla Paksha and a proud deity of the six months of Uttarayan, the Brahmaveta yogis who died on that path are taken to Brahma in sequence by the appropriate deities. are received.


भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (25 – 26)

धूमो रात्रिस्तथा कृष्णः षण्मासा दक्षिणायनम् ।
तत्र चान्द्रमसं ज्योतिर्योगी प्राप्य निवर्तते ॥
शुक्लकृष्णे गती ह्येते जगतः शाश्वते मते ।
एकया यात्यनावृत्ति मन्ययावर्तते पुनः ॥

हिंदी अर्थ – जिस मार्ग धूमाभिमानी देवता है, रात्रि अभिमानी देवता है तथा कृष्ण पक्ष का अभिमानी देवता है और दक्षिणायन के छ: महीनों का अभिमानी देवता है, उस मार्ग में मरकर गया हुआ सकाम कर्म करने वाला योगी उपयुक्त देवताओं द्वारा क्रम से ले गया हुआ चंद्रमा की ज्योत को प्राप्त होकर स्वर्ग में अपने शुभ कर्मों का फल भोगकर वापिस आता है| क्योंकि जगत के ये दो प्रकार के – शुक्ल और कृष्ण अर्थात देवयान और पितृयान मार्ग सनातन माने गए है| इनमे एक द्वारा गया हुआ – जिससे वापस नहीं लौटना पड़ता, उस परमगति को प्राप्त होता है और दूसरे के द्वारा गया हुआ पुनः वापस है अर्थात जन्म – मृत्यु को प्राप्त होता है|

English Meaning – On the path in which there is a proud god of smoke, a proud god of night, a proud god of Krishna Paksha and a proud god of the six months of Dakshinayan, the yogi who performed fruitful deeds after dying in that path, is carried by the appropriate deities in order of the light of the moon. After achieving this, he returns to heaven after enjoying the fruits of his good deeds. Because these two types of world – Shukla and Krishna i.e. Devyaan and Pitriyan paths are considered eternal. Among these, one who has gone through one – from which there is no need to return, attains the supreme state and one who has gone through the other one has to return again, that is, one attains birth and death.

भगवद गीता आठवाँ अध्याय

भगवद गीता आठवाँ अध्याय श्लोक (27 – 28)

नैते सृती पार्थ जानन्योगी मुह्यति कश्चन ।
तस्मात्सर्वेषु कालेषु योगयुक्तो भवार्जुन ॥
वेदेषु यज्ञेषु तपःसु चैव दानेषु यत् पुण्यफलं प्रदिष्टम् ।
अत्येति तत्सर्वमिदं विदित्वा योगी परं स्थानमुपैति चाद्यम् ॥

हिंदी अर्थ – हे पार्थ ! इस प्रकार इन दोनों मार्गों को तत्त्व से जानकर कोई भी योगी मोहित नहीं होता| इस कारण हे अर्जुन ! तू सब काल में समबुद्धि रूप से योग से युक्त हो अर्थात निरंतर मेरी प्राप्ति के लिए साधन करने वाला हो| योगी पुरुष इस रहस्य को तत्त्व से जानकर वेदों के पढने में तथा यज्ञ, तप और दानादि के करने में जो पुण्यफल कहा है, उन सबको नि:संदेह उल्लंघन कर जाता है और सनातन परम पद को प्राप्त होता है|

English Meaning – Hey Parth! In this way, no yogi gets deluded by knowing these two paths from their essence. For this reason O Arjun! You should be equanimous in yoga at all times, that is, you should be constantly making efforts for my attainment. Knowing this secret from its essence, a yogi person undoubtedly violates all the virtuous results mentioned in reading the Vedas and doing yagya, penance charity etc. and attains the eternal supreme position.


भगवद गीता आठवाँ अध्याय समाप्त