Book Dhanteras Online Group Puja Book Dhanteras Online Group Puja Book Now

धनतेरस पूजा आफिस मे कैसे करे?

Written By 99PanditJi
Last Updated October 21, 2022
1
Select Puja
2
Book Pandit
3
Perform Puja
4
Get Blessings
Summarize This Article With Ai - ChatGPT Perplexity Gemini Claude Grok

हमारे हिंदु धर्म मे धनतेरस का त्योहार भी बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। हिंदु पंचांग के अनुसार धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तेरहवी या त्रयोदशी को धनतेरस का धार्मिक पर्व मनाया जाता है।

धनतेरस का त्योहार दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस के दिन कुबेर देव और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन सोने चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का भी जरूर खरीदकर घर जरूर लाए चांदी का सिक्का ऐसा ले जिस पर माता लक्ष्मी जी और गणेश जी की प्रतिमा बनी हो।

धनतेरस के दिन खरीदे हुए सिक्के की दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के समय चांदी के सिक्के की भी पूजा करनी चाहिए। धनतेरस के दिन कुबेर देव की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करने से घर मे कभी धन की कमी नही होती है। धनतेरस पर श्री यंत्र भी जरूर खरीदकर लाये श्री यंत्र मा लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है। दिवाली पूजन के समय इस श्री यंत्र की पूजा करे इससे माता लक्ष्मी जी कृपा बनी रहती है।

100% FREE CALL TO DECIDE DATE(MUHURAT)

धनतेरस और दिवाली के धार्मिक पर्व पर हर घर,व्यापार तथा आफिस मे कुबेर देव और माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की जाती है। अपने व्यवसाय मे वृध्दि तथा सुख-समृध्दि के साथ अपना कारोबार आगे बढाने के लिए धनतेरस पर कुबेर देव और माता लक्ष्मी जी की पूजा पूरे विधि विधान से करनी चाहिए।

धनतेरस और दिवाली के दिन हम कुबेर देव और माता लक्ष्मी जी से पूजा के समय उनसे प्रार्थना करते है। हमारे घर मे सुख-समृध्दि,शांति और धन की कमी न हो और हमारे उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है। धनतेरस पर 99Pandit.com से पंडित बुलाकर भी आफिस मे पूजा करवा सकते है। इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर 2022 शनिवार को पड रही है।

Book a Pandit for Any Pooja

Expert and trusted pandits available for every puja, ritual, ceremony, and celebration

Book a Pandit

 धनतेरस पूजा विधि

धनतेरस पर आफिस मे पूजा करने के लिए हमे निम्न बातो का ध्यान रखना होगा।

  • धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा करने से पहले आफिस या व्यवसाय के पूजा स्थल को गंगाजल छिडककर शुध्द कर ले ।
  •   आफिस के पूजा स्थल पर एक चैकी रखे और उस पर लाल कपडा बिछाना चाहिए।
  •   इसके बाद कुबेर देव की मूर्ति या तस्वीर उस चैकी पर स्थापित करे और पूजा करते समय मूर्ति का मुख पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।
  •   देवी-देवता की मूर्ति के सामने जल से भरे एक कलश की स्थापना करे।
  •   धनतेरस की पूजा के लिए पूजन सामग्री रोली,मोली,सिंदुर,कपूर,धूप,अगरबत्ती,तेल,एक बडा दीपक,गुलाब की माला,पूजा के लिए फूल,चावल,पंचामृत- दूध,दही,शहद,घी,गंगाजल पांच फल,मिठाईया,खील,बताशे,चैकी,सुपारी,लौंग,इलायची,नारियल,कुम-कुम,चांदी का सिक्का,इत्र की शीशी,पान के पत्ते,हल्दी की गांठ,पूजा की थाली,गेहं,जौ आदि।
  •   इसके बाद कुबेर देव को तिलक लगाए और साथ मे सभी देवी-देवताओ को भी तिलक करे।
  •   कुबेर देव को मिठाई,फल,फूल,खील,बताशे आदि चढाए।
  •   आफिस मे कुबेर देव की पूजा करते समय 11 छोटे दीपक और एक बडा दीपक जलाये।
  •   पूजा सम्पन्न होने के बाद कुबेर देव की आरती करे।
  •   भगवान की आरती सम्पन्न होने के बाद कुबेर देव को मिठाई और प्रसाद का भोग लगाये और आफिस मे सभी कर्मचारियो मे मिठाई और प्रसाद बांट देना चाहिए।
  •   आफिस मे कुबेर देव की पूजा करते समय उनसे प्रार्थना करे कि हमे कारोबार मे प्रगति प्रदान करे जीवन मे सुख-समृध्दि,शंाति,धन आदि दे। अपने उज्जवल भविष्य के लिए भगवान से कामना करे।
  • हम धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव और कुबेर देव से प्रार्थना करते है आगे चलकर हमारे जीवन मे कोई संकट न आये कभी किसी के घर मे धन की कभी कमी नही हो।

 धनतेरस 2022 पर्व पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस 2022 पर्व तिथि – 22 अक्टूबर 2022 शनिवार

धनत्रयोदशी 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त – शाम 05:25 बजे से शाम 06:00 बजे तक

प्रदोष काल – शाम 05:39 से 20:14 बजे तक

वृषभ काल – शाम 06:51 से 20:47 बजे तक

Frequently Asked Question

Q. धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना शुभ होता है ?

A.
धनतेरस के दिन सोने चांदी के आभूषण और पीतल के बर्तन की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस पर चांदी का सिक्का खरीदकर घर जरूर लाये सिक्का खरीदते समय ये ध्यान रखे कि चांदी के सिक्के पर मा लक्ष्मी जी और भगवान गणेश जी बने हुए हो। धनतेरस के दिन श्री यंत्र,झाडू और धनिया भी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

Q. धनतेरस के दिन क्या नही खरीदना चाहिए ?

A. धनतेरस के दिन स्टील एंव एल्युमिनियम के अलावा लोहे की वस्तुए भी नही खरीदनी चाहिए क्योकि लोहा शनि का कारक माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन धातु से बनी चीजे खरीदने से दुर्भाग्य आता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुए खरीदना भी अशुभ माना जाता है।

Q. इस साल धनतेरस कब मनाई जाएगी ?

A. इस साल धनतेरस कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी या तेरहवी को 22 अक्टूबर 2022 शनिवार को धनतेरस या धन्वंतरि का त्योहार मनाया जाएगा।

Table Of Content


Enquire Now
Book A Pandit

Puja Services

..
Filter